*संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी* *तकनीकी कारणों से टला रिफाइनरी लोकार्पण, जल्द शुरू होगी रिफाइनरी* बालोतरा/जोधपुर, 21 अप्रैल। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रिफाइनरी से जुड़ी अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होना था, जिसे तकनीकी कारणों के चलते टालना पड़ा। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी परिसर में लीकेज की समस्या सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही तकनीकी अधिकारियों और एचपीसीएल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर, लगभग 2:45 बजे तक स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा स्वयं आज रिफाइनरी पहुंचे और अंदर जाकर तकनीकी व्यवस्थाओं व बाहरी सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्यक्षमता की सराहना की। साथ ही, आपात स्थिति में मुस्तैदी से काम करने वाली महिला अधिकारियों के साहस और समर्पण की भी विशेष प्रशंसा की। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि रिफाइनरी एक विस्तृत क्षेत्र में फैली हुई है और लीकेज से हुआ नुकसान केवल एक सीमित हिस्से तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा कि लीकेज के वास्तविक कारणों की गहन जांच के लिए अन्य रिफाइनरियों से विशेषज्ञों और बड़ी तकनीकी टीमों को बुलाया जा रहा है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही रिफाइनरी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमर्शियल उत्पादन शुरू कर देगी। साथ ही प्रशासन और तकनीकी टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह रिफाइनरी क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।

- Post by Jodhpur news4
- : पाली 21अप्रेल।पुलिस अधिक्षक मौनिका सैन के समक्ष लिखित मे अमराराम पुत्र श्री भाणारामजी जाती गरासिया निवासी पाटरिया कोयललाव पुलिस थाना नाना तहसील बाली जिला पाली व डेपुटेशन के साथ अप्रार्थी सभी एक राय होह्रवफकर अवसर देलंभषखकर मारपीट की थी,जिसमे परिवादी को अभियुकतगण नै पकड कर उलटा सूलाकर उलटी कुलहाडी से मारपिट की थी,जीसमे परिवादी के शरीर कमर पर गंभीर चोंटे आयी थी,जिस पर परिवादी के द्वारा पुलीस थाना नाना में निमन धारा 191(2),126(2),115(2),190बी एन एह 2023 मे मुकदमा नंबर 097 दिनांक- 11/04/2026 को दर्ज रजिसटर किया जाकर अनुंसधान प्रांरभ किया गया। ज्ञापन आरोपीगण सुबह 3घंटे व शाम 3घंटे तक रासते पर हथियार लेकर प्रार्थी व प्रार्थी परिवार को मारने की नियत से बैठे रहते है। ज्ञापन मे पुलिस अधिक्षक मौनिका सैन से निवेदन है कि उपरोकत प्रकरण मे मुझे पुलि थानाधिकारी नाना से नयाय मिलने की उमीद नही है।जिससे उपरोकत प्रकरण का अनुसंधान हेतु उचचाधिकारी से जाँच करवाने का आदेश प्रदान करावे।दैखते है कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज,प्रधान संपादक)2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एवं नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोजत सीबीईओ दलपत सिंह सांखला उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा, डॉ. कुलदीप सिंह देवड़ा सुमेरपुर, डॉ. विक्रम सिंह जोजावर, व्याख्याता भीम सिंह फालका, जैतारण एवं विचित्र सिंह फार्मा असिस्टेंट, जोजावर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्वागत गान के पश्चात प्राचार्य गुप्ता ने सभी अतिथियों का शिरोपाव व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया और जयपुर, करनाल एवं उदयपुर क्लस्टर का परिचय भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 106 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका विधि शर्मा एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा ने नवोदय में अपने 15 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं दीं और खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका इंदु चाहर के निर्देशन में छात्र विनय प्रताप ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा द्वारा किया गया।4
- गंदे नाली का पानी पावरफुल1
- पाली-पाली अधिकमास नगर परिक्रमा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय कथा व्यास की गली में संरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई । सर्वसम्मति से संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक पं. शभूलाल शर्मा, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल मंडोरा, कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्षदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेष काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी , नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा चुने गए। इसी तरह 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेश बिंदल विष्णु गुप्ता प्रचार हेतु सुनील लोहिया दिनेश हेड़ा को नियुक्त किया गया। प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि बैठक में पिछली बार की अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कैलाश टवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी अनुमोदना सभी पदाधिकारियों ने की। टवाणी पिछले 28 वर्षो से कोषाध्यक्ष का भार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से देख रहे थे! उन्होंने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी को कार्यभार सुपूर्द कर इस परिक्रमा में उनके साथ रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने कहां की सस्था की स्थापना को 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष होने के कारण नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन- धन से सहयोग देने और अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सचिव टवानी ने अपने सम्बोधन में कहां की इस बार ऐतिहासिक परिक्रमा निकाली जाएगी । संस्था का रजिस्ट्रेशन पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान के नाम से करवाकर इसी बेनर तले इस बार की यह 18 वी परिक्रमा आयोजित होगी। ज्ञातव्य रहे की हर 3 साल मे एक बार अधिकमास आता है । हिन्दू धर्म और शास्त्रों अनुसार अधिकमास के समय जितना हो सके दान पूर्ण करके लाभ लेने का विधान है इसका फल दानदाता को अगले जन्म मे प्राप्त होता है। सभी भक्तगणो से तन मन धन से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अधिकमास नगर परिक्रमा की तारीख का मुहूर्त पंडित शम्भूलाल द्रारा निकाल कर सभी को अवगत कराया जायेगा । रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली1
- गाजियाबाद की एक वायरल घटना ने राइड-हेलिंग ऐप्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती ने आरोप लगाया कि राइड के बाद ड्राइवर ने उन्हें निजी और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। मामला सामने आने के बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी। यह घटना दिखाती है कि सुविधा के साथ-साथ यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा सुनिश्चित करना कितना जरूरी है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1