*निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए शुरू होगी प्रक्रिया* ------------- राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अशासकीय विद्यालयों में प्रथम प्रवेशित कक्षाओं में निःशुल्क दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बच्चों के अभिभावक अपने ग्राम व वार्ड, पड़ोस तथा विस्तारित पड़ोस के गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में पोर्टल पर कक्षावार प्रदर्शित स्कूलों में से न्यूनतम 3 तथा अधिकतम 10 स्कूल का चयन कर निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश के लिए आगामी 13 से 28 मार्च तक समग्र आईडी दर्ज कर एवं आधार सत्यापन उपरांत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। आवेदन के साथ न्यूनतम एक दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा। जिला परियोजना समन्वयक अजय गुप्ता ने बताया कि 14 से 30 मार्च के मध्य संबंधित संकुल केन्द्र में दस्तावेजों का सत्यापन करवाया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को सीट आवंटन की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। पोर्टल पर भी सूची उपलब्ध रहेगी। कक्षा नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 3 से 4 वर्ष 6 माह, केजी 1 के लिए 4 से 5 वर्ष 6 माह तथा कक्षा 1 के लिए 6 से 7 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए आयु की गणना निर्धारित तिथियों के अनुसार की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण अथवा जानकारी के लिए बीआरसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

- 84 कोष परकाम संतो की टोली पहुची बृजपुर में आज बृजपुर के खपत प्रसाद मिश्रा ने किया जोरदार अभिनदंन पुष्पेंद्र दुबे अजय मिश्रा अभिनंदन1
- रंग पंचमी के कार्यक्रम में सिमरिया हाई सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम।1
- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत में जनसुनवाई लगाई जाती है जिसमें ग्राम वासियों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाता है इसी संदर्भ में ग्राम पंचायत सकरिया जनसुनवाई में ग्राम पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह पटवारी श्रीकोंनदर रोजगार सहायक लोकेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर समस्या का निदान किया गया समस्याओं का निदान किया गया।1
- साथ में नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता मण्डल महामंत्री मनोज राजा1
- नेताओं के चक्कर में ही देश बर्बाद हुआ जा रहा मोदी जी खुद को फकीर कहते थे आज हालात ऐसे है देश की ज्यादातर जनता फकीरी में जीने को मजबूर होती जा रही बस नेताओं की मौज है नेतागिरी करने का भूत जिसको भी सवार है तो देश के लिए करे बिना सैलरी बिना सुविधाएं लिए नेता अमीर पर होते जा रहे जनता 5 किलो राशन जागरूक हो जाइए वरना आज किसी की बारी कल किसी सिलिसला रुकेगा नहीं।।1
- पवई पन्ना। से अधिवक्ता सुश्री संगीता जायसवाल नियुक्त हुईं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष संघठन ने सोपी बड़ी जिम्मेदारी सुश्री संगीता जायसवाल जी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघठन का महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त1
- satna panna main road nauniya near mdhi mode4
- होली पावन पर्व के उपलक्ष में क्षेत्र में लगातार होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें आगामी होली मिलन समारोह को लेकर बैठक आयोजित हुई।1