देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता का जीवन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 और कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की बढ़ोतरी ने आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े हजारों छोटे कारोबारी इस बढ़ती लागत के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि लगभग 50 प्रतिशत के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तमिलनाडु में करीब 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर बताए जा रहे हैं। पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भी हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात के मोरबी में लगभग 650 उद्योगों में से करीब 170 उद्योग बंद हो चुके हैं, जिसके चलते लगभग एक लाख लोगों के सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो देशभर में करीब एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों, ईरान पर हमलों और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए और एलपीजी गैस की कीमतों में राहत देकर आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत प्रदान करे।

- पिकनिक की असली शुरुआत तो बस से ही हो जाती है, जहाँ अंताक्षरी के नाम पर इतना शोर मचता है कि ड्राइवर अंकल भी अपना रास्ता भूल जाएँ। घर पर जो टिफ़िन 'बोरिंग' लगता है, पिकनिक वाले दिन वही परांठा और अचार दुनिया का सबसे स्वादिष्ट खाना बन जाता हैपिकनिक ही वो इकलौता दिन है जब सख़्त से सख़्त टीचर भी मुस्कुराते हुए दिखते हैं और कभी-कभी हमारे साथ डांस भी कर लेते हैं। आधे बच्चे तो पिकनिक का आनंद लेने जाते हैं और बाकी आधे सिर्फ इस ताक में रहते हैं कि कब 'कैंडिड' फोटो खिंचवाई जाए। अगर पिकनिक किसी पहाड़ या पार्क में हो, तो आधे रास्ते में ही सबकी सांसें फूल जाती हैं, लेकिन 'मस्ती' का जोश कम नहीं होता।1
- गैस सिलेंडर पर मची हा हा कार आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन1
- मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत झपटमारी करने वाले अभियुक्त की मय माल सहित की गिरफ्तारी I1
- मुजफ्फरनगर थाना ककरोली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी विधवा महिला किरण ने मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति की हत्या जहरीला पदार्थ देकर की गई है इसके बाद उसके पति का शव फंदे से लटका मिला मृतक पंकज का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिसके बाद मृतक पंकज के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी तक नहीं दिखाई गई है वहीं मृतक की पत्नी और मां ने पुलिस पर साथ गांठ कर रिपोर्ट बदलने और आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।जिसमे पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से भी इसकी शिकायत की थी।1
- जनपद मुजफ्फरनगर की बुढाना तहसील में शनिवार को फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी लगातार दूसरे दिन सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि योग्य भूमि का रजिस्ट्री बैनामा कराया। अपने पैतृक गांव बुढाना बांगर में जमीन लेने पहुंचे अभिनेता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान उनके प्रशंसक काफी उत्साहित दिखे और उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। जमीन से जुड़े रहने के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपने पैतृक गांव से खास लगाव भी देखने को मिला। 🎬📸1
- बढ़ती महंगाई और LPG गैस की कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा विरोध1
- मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव ने शनिवार को चरथावल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत तथा आसपास के कई गांवों का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने विकास खंड कार्यालय में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों को व्यवस्थित रखा जाए तथा कार्यालय में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखा जाए। इसके अतिरिक्त अपर आयुक्त ने महाराणा प्रताप स्टेडियम, आंगनवाड़ी केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत सचिवालय और ग्राम लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राम लाइब्रेरी में बच्चों के लिए उपलब्ध पुस्तकों और सुविधाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सोमदत्त ठाकुर, अनंगपाल, जीवियज कुमार, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2
- मुजफ्फरनगर थाना ककरोली क्षेत्र के गांव चौरावाला वाला निवासी विधवा महिला किरण ने मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति की हत्या जहरीला पदार्थ देकर की गई है इसके बाद उसके पति का शव फंदे से लटका मिला मृतक पंकज का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिसके बाद मृतक पंकज के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी तक नहीं दिखाई गई है वहीं मृतक की पत्नी और मां ने पुलिस पर साथ गांठ कर रिपोर्ट बदलने और आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।जिसमे पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से भी इसकी शिकायत की थी।2
- आम आदमी पार्टी ने नया नारा दिया है नरेंद्र गायब सिलेंडर गायब1