logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नौ अवैध कब्जे ध्वस्त इकौना देहात में न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात श्रावस्ती। इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात में तालाब की सुरक्षित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज गाटा संख्या 2393ख एवं 2394ग की भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माणों और मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नौ कब्जाधारियों के अतिक्रमण को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में इकौना तहसील प्रशासन की ओर से 13 अगस्त को नौ कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें गफ्फार पुत्र कल्लू सहित अन्य कब्जाधारी शामिल थे। नोटिस के माध्यम से 16 अगस्त तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए।इसके बाद मंगलवार 18 अगस्त को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

6 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

तालाब की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नौ अवैध कब्जे ध्वस्त इकौना देहात में न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद हुई कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात श्रावस्ती। इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात में तालाब की सुरक्षित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज गाटा संख्या 2393ख एवं 2394ग की भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माणों और मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नौ कब्जाधारियों के अतिक्रमण को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार, न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में इकौना तहसील प्रशासन की ओर से 13 अगस्त को नौ कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें गफ्फार पुत्र कल्लू सहित अन्य कब्जाधारी शामिल थे। नोटिस के माध्यम से 16 अगस्त तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए।इसके बाद मंगलवार 18 अगस्त को तहसील प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनता दर्शन में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को किया फोन, तत्काल कार्यवाही के निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गावर्गी के कई फरियादियों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर प्रकरण का संज्ञान लेने तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई एवं स्थिति से उन्हें अवगत कराने को कहा। इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    1
    जनता दर्शन में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को किया फोन, तत्काल कार्यवाही के निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी को कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान विकासखंड हरिहरपुररानी के ग्राम वर्गावर्गी के कई फरियादियों ने गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन कर प्रकरण का संज्ञान लेने तथा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई एवं स्थिति से उन्हें अवगत कराने को कहा।
इसके अलावा जनता दर्शन में भूमि विवाद, अवैध कब्जे सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता तीन दिन में करीब 50 बीघा जमीन नदी में समाई जलस्तर घटते ही कटान तेज, गन्ने की फसल भी चपेट में राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता तीन दिन में करीब 50
    1
    राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
तीन दिन में करीब 50 बीघा जमीन नदी में समाई
जलस्तर घटते ही कटान तेज, गन्ने की फसल भी चपेट में


राप्ती नदी में तेज कटान से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
तीन दिन में करीब 50
    user_A NEWS INDIA
    A NEWS INDIA
    Classified ads newspaper publisher इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 58 लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी दद्दन खान को पार्टी ने किया निष्कासित क्या है पूरा मामला जानने का प्रयास किया हाजी ददन खान से
    1
    58 लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी दद्दन खान को पार्टी ने किया निष्कासित क्या है पूरा मामला जानने का प्रयास किया हाजी ददन खान से
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • यह पी ओ पी का काम हो रहा है हमारे गांव में सिरसिया माशा कला में यह पी ओ पी का काम हो रहा है हमारे गांव सिरसिया माशा कला में
    1
    यह पी ओ पी का काम हो रहा है हमारे गांव में  सिरसिया माशा कला में
यह पी ओ पी का काम हो रहा है हमारे गांव सिरसिया माशा कला में
    user_Bhola
    Bhola
    भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • तुम की तरह नहीं है उत्तर प्रदेश में आकर देखो राम है नहीं
    1
    तुम की तरह नहीं है उत्तर प्रदेश में आकर देखो राम है नहीं
    user_प्रमेश कुमार
    प्रमेश कुमार
    भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मदरसे पर चला बुलडोजर, 7 JCB से ध्वस्तीकरण, मौके पर सपा नेताओं और प्रशासन में भिड़ंत मदरसे पर चला बुलडोजर, 7 JCB से ध्वस्तीकरण, मौके पर सपा नेताओं और प्रशासन में भिड़ंत
    1
    मदरसे पर चला बुलडोजर, 7 JCB से ध्वस्तीकरण, मौके पर सपा नेताओं और प्रशासन में भिड़ंत
मदरसे पर चला बुलडोजर, 7 JCB से ध्वस्तीकरण, मौके पर सपा नेताओं और प्रशासन में भिड़ंत
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की सख्ती, संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई चेकिंग सीमावर्ती गांवों में पैदल गश्त; तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर, ग्रामीणों से संदिग्धों की सूचना देने की अपील
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की सख्ती, संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई चेकिंग
सीमावर्ती गांवों में पैदल गश्त; तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर, ग्रामीणों से संदिग्धों की सूचना देने की अपील
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के बस अड्डा के पास मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, निवासी इकौना कस्बा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद सोनू मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
    1
    युवक का फंदे से लटकता मिला शव,फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
इकौना (श्रावस्ती)। थाना इकौना क्षेत्र के बस अड्डा के पास मंगलवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सोनू पुत्र नान बाबू, निवासी इकौना कस्बा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को किसी बात को लेकर सोनू का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना के बाद सोनू मानसिक तनाव में था।
मंगलवार सुबह घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिनगा जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार युवक की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.