Shuru
Apke Nagar Ki App…
हर बार एक नया बहाना जितनी बार जाते हैं लोग परेशान रहते है कागज हमें व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा जैसे जनता का समय पर काम हो सके टार्जन पापुलेशन अब बार-बार उसे आपस में भटकना न पड़े
Dilip Kumar Bharti
हर बार एक नया बहाना जितनी बार जाते हैं लोग परेशान रहते है कागज हमें व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा जैसे जनता का समय पर काम हो सके टार्जन पापुलेशन अब बार-बार उसे आपस में भटकना न पड़े
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.04.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले देवानंद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की शाम को कालूकुआं एस0एस मान्टेसरी गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है । सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया । *बरामदगी-* ▪️01 मोटरसाइकिल (चोरी की) *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0 201/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।2
- *गौवंश संरक्षण की समीक्षा-अधिकारियों को सख्त आदेश* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गौवंशों हेतु समुचित पानी, भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम को एक सप्ताह में चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंश संरक्षण समिति में दो प्रगतिशील पशुपालकों को अवश्य रखे जाने के निर्देश दिये। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को गौशालाओं से जोडने के लिए निर्देशित किया। प्राकृतिक खेती हेतु किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाए तथा गौशाला से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत गायों की सुपुर्दगी भी की जाए। उन्होंने हरे चारे के प्रबन्धन के लिए नेरियर घासध्मुरंगा का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूसा भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किये जाने हेतु पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि नेपियर घास की बुआई करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत प्रति हे0 लगभग 22 हजार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत किसानों को एक गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 1500-रूपये तथा चार गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 6000- रूपये दिये जाने का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गौशाला में कराया जाए। हरे चारे की अनउपलब्धता होने पर एक किलो पशु आहार एक गौवंश को दिया जाए। उन्होंने भूसा दान के अन्तर्गत पर्याप्त भूसे का भण्डारण किये जाने के निर्देश दिये। गौशालाओं में एकत्र गोबर से कम्पोस्ट एवं जैविक खाद तैयार की जाए तथा गोबर के लठ्ठे भी बनाये जायें। गाय के गोबर एवं गौमूत्र का भी उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 7662 गौवंशों की सुपुर्दगी की गयी है तथा 63444 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। जनपद में कुल 289 स्थायी एवं अस्थायी गौशालायें संचालित हैं। इसके साथ ही 11 स्थायी पशु आश्रय स्थलों में 4186 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि गोवंशों के संरक्षण हेतु गौशालाओं में छाया, टीनसेड, पेयजल, भूसा आदि की व्यवस्था की गयी है और गौशालाओं को और बेहतरढंग से संचालित किया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष गौशाला आयोग रमाकान्त उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।2
- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को विकास खण्ड बड़ोखरखुर्द क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा पहुंचकर बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाई जाए तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्राथमिक कक्षाओं में चल रही पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील व्यवस्था की जांच करते हुए भोजन वितरण एवं किचन की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं पंखों के संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बांदा में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचकर रिकॉर्ड तोड़ चुका है, वहीं लखनऊ में लोग राहत के लिए कूलिंग प्वाइंट्स और ठंडी जगहों का सहारा ले रहे हैं। तेज लू और बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। #Heatwave #UPWeather #Banda #Lucknow #ExtremeHeat #WeatherAlert #IndiaHeat #Summer2026 #BreakingNews #HeatwaveAlert1
- विश्वकर्मा समाज की बेटी पर हुआ अत्याचार अभी तक नहीं मिला न्याय #newsupdate #latestnews #hindinews1
- Post by Chitrakoot News1
- *मोटरसाइकिल चोर 08 घण्टे में गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 08 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले देवानंद द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 28 अप्रैल शाम को कालूकुआं एस0एस मान्टेसरी गली से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक एवं तकनीकि माध्यमों के माध्यम से अभियुक्त की पहचान करते हुए सूचना के 08 घण्टे के भीतर अभियुक्त को छोटा बाईपास पल्हरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त अरुण पुत्र संतोष निवासी निवादा थाना गिरवां जनपद बाँदा का निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।1
- ग्राम पंचायत फर्शवाहा में पन्ना विधायक का आत्मीय स्वागत, कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता अजयगढ़:-ग्राम पंचायत फर्शवाहा में पन्ना विधायक का आगमन होने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर विधायक का टीका लगाकर, मालाएं पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सैकड़ों ग्राम वासियों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत हुए मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत 5 लाख की राशि से बनने वाले स्मार्ट फिश पार्लर का भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन उपरांत आए हुए अतिथियों का स्वागत फूलमाला से किया गया। स्वागत उपरांत भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यता उपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर अपने-अपने बूथ में भाजपा को विजयी बनाने का1
- बांदा,थाना कोतवाली नगर में कुछ दिन पूर्व एक सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पूर्व परिचित व्यक्ति द्वारा दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया । सूचना पर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य है। आक्रामक व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रकरण में प्राप्त तहरीर पर समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। बाइट अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।1