राजेपुर के निविया रोड पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मानकों की अनदेखी राजेपुर के निविया रोड पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मानकों की अनदेखी अमृतपुर/फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के निविया रोड पर बन रही दो पुलियों के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में हो रहे इस निर्माण कार्य में पीली ईंट और मसाला मानकों के अनुसार नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पुलियों की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपुर का गंगा पार क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पुलिया निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां घटिया सामग्री के उपयोग से भविष्य में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और यदि अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर काम कर रहे लेबर और मिस्त्री ने बताया कि उन्हें ठेकेदार द्वारा जो भी मटेरियल दिया जा रहा है, उसी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि सामग्री की गुणवत्ता तय करना ठेकेदार और विभाग का काम है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानक के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए, ताकि बाढ़ के समय किसी बड़ी घटना की आशंका न रहे।
राजेपुर के निविया रोड पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मानकों की अनदेखी राजेपुर के निविया रोड पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मानकों की अनदेखी अमृतपुर/फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के निविया रोड पर बन रही दो पुलियों के निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में हो रहे इस निर्माण कार्य में पीली ईंट और मसाला मानकों के अनुसार नहीं लगाया जा रहा है,
जिससे पुलियों की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपुर का गंगा पार क्षेत्र हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहता है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पुलिया निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां घटिया सामग्री के उपयोग से भविष्य में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट
हो सकेगी और यदि अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर काम कर रहे लेबर और मिस्त्री ने बताया कि उन्हें ठेकेदार द्वारा जो भी मटेरियल दिया जा रहा है, उसी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि सामग्री की गुणवत्ता तय करना ठेकेदार और विभाग का काम है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मानक के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए, ताकि बाढ़ के समय किसी बड़ी घटना की आशंका न रहे।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- देखिए खबर कैसे पेकिंग कर रहा है1
- फर्रुखाबाद आलू मंडी से 500 ट्राली हुई वापस मंडी का बुरा हाल आज दिनांक 10 मार्च 2026 आलू मंडी फर्रुखाबाद में इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर किसानों से आलू की दुर्दशा के बारे में बात की और सरकार को इस आलू की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया । किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू किसानों का बुरा हाल है पिछले दो-तीन दिन से आलू की ट्रालियां नदी खड़ी है और कोई भी खरीदार नहीं है आलू सड़ रहा है जबकि इस साल उत्पादन भी बहुत कम है, आलू मंडी में नहीं बिकेगा तो और कहांबिकेगा आज 500 से ज्यादा आलू की भरी हुई ट्रालियां वापस हो गई है। "आलू ले लो आलू ", "₹1500 का एक ट्राली आलू" लगभग 50 कुंतल, कहां है सरकार,कहां है जनप्रतिनिधि , कहां है आलू से सोना बनाने वाले लोग, सब के सब लगता है इस दुनिया में नहीं है, फर्रुखाबाद का आलू किसान बर्बाद हो गया। मंडी से आलू वापस जा रहा है । या किसान फेक करके जा रहा है, किसी को कोई चिंता नहीं एक तरफ आय दुगनी की बात करते हैं, महंगाई चरम पर है और किसान की फसल बर्बाद हो रही है, हमारा सरकार से अनुरोध है की आलू किसानों की समस्याओं को सुने और उसका तुरंत समाधान करें।1
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- Post by अशोक मैथिल1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ संडीला पुलिस ने गिरफ्तार किया है1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1