logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित रहकर की जा रही जनसुनवाई

1 day ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
202fd35a-cd2b-4735-9020-19db366ba3b0

जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित रहकर की जा रही जनसुनवाई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर। बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अफवाहों से बनी अफरा-तफरी, प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस सिलेंडर।
बलिया। जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर रिफिल कराने के लिए एजेंसियों पर पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने से कई जगहों पर व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी बलिया ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और सभी एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...! पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें A K Sharma Aam Aadmi Party Aam Aadmi Party - Punjab Aam Aadmi Party - Delhi Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Arshad Jamal #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ
    1
    आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह नगर विकास मंत्री के विकास कार्यों पर किए टिप्पणी और साथ ही साथ मंत्री और चेयरमैन को दी चुनौती...!
पूरी खबर के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें
A K Sharma 
Aam Aadmi Party 
Aam Aadmi Party - Punjab 
Aam Aadmi Party - Delhi 
Aam Aadmi Party Uttar Pradesh 
Arshad Jamal 
#दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maumahadev #maupolice #HumaraUP #VikasExpress #VistaarNews #वायरलवीडियोシ #shortsreels #reelsvideoシ
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ
- देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स
*देवरिया।
शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा।
लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं।
पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी बिल्थरारोड। इन दिनों होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है। लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।
    1
    रसोई गैस की किल्लत से गैस उपभोक्ता परेशान, गैस की हो रही है कालाबाजारी
बिल्थरारोड। इन दिनों  होली त्यौहार से ही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दुश्वारियो का सामना करना पड़ रहा है। भोर से ही एचपी गैस गोदाम और भारत गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर के लिए सिलेंडर रखकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ को गैस मिलने के बाद अन्य को गैस सिलेंडर न मिलने के अभाव में बैरंग वापस घर लौटना पड़ रहा है। पुलिस के मौजूदगी के बावजूद भी गैस गोदामों  पर मारा मारी की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। चट्टी चौराहे पर गैस उपभोक्ता सिलेंडर लाइन में रखकर गैस डिलेवरी वाहन के इंतजार में खड़े रहते है। किन्तु एजेंसियों के गैस डिलेवरी वाहन चालक अपना मोबाइल बंद किए हुए है।  लोगो की माने तो बीच में ही गैस सिलेंडर को गैस एजेंसी के वाहन चालक आर्थिक लाभ के चक्कर में बेच दे रहे है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से किसी किसी घरों में खाने के लाले पड़ गए है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक बिल्थरारोड विजय कुमार राय का कहना है कि मंगलवार को फरसाटार, बासपार बहोरवा और नगर में 500 गैस सिलेंडर वितरित किया गया । बुधवार को भी  रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जायेगा। गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.