Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 #BADAUN मे सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल..पुलिस पर जमकर पथराव,12 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़..पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात फैजगंज बेहटा के सीकरी गांव में बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद बढ़ा.... दोबारा चबूतरा बनाने की कोशिश पर पुलिस पर पथराव, 12 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त,पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया....!
JOURNALIST REETESH PARTAP S
बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 #BADAUN मे सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल..पुलिस पर जमकर पथराव,12 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़..पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात फैजगंज बेहटा के सीकरी गांव में बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद बढ़ा.... दोबारा चबूतरा बनाने की कोशिश पर पुलिस पर पथराव, 12 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त,पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया....!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #BADAUN BREAKING बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक Rajeev Singh बब्बू भैया बने मददगार... म्याऊं क्षेत्र के सिमरिया तेंदू, जरतौली और सकतपुर में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने पहुंचकर 750 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी.. राहत किट में राशन से लेकर त्रिपाल और बाल्टी तक जरूरी सामान शामिल.. विधायक बोले—“संकट की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी है, किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा” बाढ़ के बीच राहत का बड़ा अभियान—750 परिवारों को मिला सहारा...!1
- बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री अहमद ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।1
- भोले की बारात चली सज-धज के...... भक्तों ने धूमधाम से निकाली महाकाल की पालकी, नगर भ्रमण पर लोगों किया पुष्प वर्षा से स्वागत उझानी (बदायूॅं) | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर से महाकाल की पालकी बड़े ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम से निकाली। नगर भ्रमण पर लोगों ने बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाल रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से बाबा महाकाल की आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा में नंदी-श्रंगी-भृंगी,बाबा के गणों के अलावा भूत-प्रेत, चुडैलें, डायन, डाकिनी-शाकिनी आदि शामिल हुए। भगवान चंद्रशेखर की बारात की शोभायात्रा की शोभा ही निराली थी। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, मां काली के अखाड़े, राधा-कृष्ण की राह रचाती मनमोहक प्रस्तुति सभी के मन को मोह रही थी। उत्तराखंड के कलाकारों का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे1
- "देश का PM कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो!" लोगो ने लगाए नारे 🇮🇳 एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी जी मंच पर पहुंचे, तो पूरा हॉल जनता के इस गगनभेदी नारे और उत्साह से गूंज उठा। लोगों का यह जोश और मंच पर किया गया यह भव्य स्वागत देखते ही बनता है। जनता के बीच का यह शानदार पल आप भी इस वीडियो में देखिए। 👇 कमेंट बॉक्स में बताएं कि लोगों का यह उत्साह देखकर आपके क्या विचार हैं! वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें।1
- नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।” मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।1
- बरेली क्लब मेला ग्राउंड में रक्षाबंधन समारोह के दौरान भगदड़ की खबर, मौतों के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं ब्रेकिंग न्यूज़: बरेली क्लब मेला ग्राउंड में रक्षाबंधन समारोह के दौरान भगदड़ की खबर, मौतों के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं बरेली। बरेली क्लब मेला ग्राउंड में मेयर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ की खबर सामने आई है। घटना के बाद मौके के वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों और वायरल वीडियो के आधार पर 2 बच्चों और एक महिला की मौत का दावा किया जा रहा है, हालांकि इन मौतों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। घटना के बाद भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना में कितने लोग घायल हुए हैं और मौतों के दावों की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से पुष्टि होने के बाद ही मृतकों और घायलों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। आप तक 24 लाइव न्यूज #Bareilly #BareillyBreaking #RakshaBandhan #BreakingNews #UPNews1
- नेपाल में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड, कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह, कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत #nepal #flood #viralpost #trending1
- बड़ी खबर..... 🔴🔴 माताओं-बहनों के सम्मान में दातागंज विधायक Rajeev Singh बब्बू भैया का खास संदेश.... शुभकामनाएं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने प्रदेश की सभी माताओं एवं बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.. उन्होंने कहा— भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए.. वहीं, योगी सरकार की ओर से 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को उन्होंने महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.. 💐 बब्बू भैया की ओर से आप सभी माताओं-बहनों को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं.... राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ विधायक, दातागंज विधानसभा #RakshaBandhan #बब्बूभैया #दातागंज #Badaun #योगीसरकार #महिलासशक्तिकरण #BJP Vinay Kumar Singh Vinay Kumar Singh1