logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पृथ्वी दिवस पर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों किया वृक्षारोपण पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोवर्धन स्थित कुलदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गिरिराज तलहटी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पौधे लगाए और समाज को हरियाली बचाने का संदेश दिया। इस दौरान वन उप निरीक्षक ओमवीर और स्कूल के प्रिंसिपल शुभम कौशिक ने बताया कि बढ़ते तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसे संकटों से बचने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। विद्यार्थियों ने भी युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

3 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पृथ्वी दिवस पर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों किया वृक्षारोपण पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोवर्धन स्थित कुलदीप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गिरिराज तलहटी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पौधे लगाए और समाज को हरियाली बचाने का संदेश दिया। इस दौरान वन उप निरीक्षक ओमवीर और स्कूल के प्रिंसिपल शुभम कौशिक ने बताया कि बढ़ते तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसे संकटों से बचने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। विद्यार्थियों ने भी युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवागत डीएम ईशान प्रताप सिंह की अधिकारियों को दो टूक बाराबंकी (संवाददाता): जनपद में नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक सख्ती के संकेत दे दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। डीएम ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को मौके पर ही समाधान करने को कहा। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    नवागत डीएम ईशान प्रताप सिंह की अधिकारियों को दो टूक
बाराबंकी (संवाददाता):
जनपद में नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक सख्ती के संकेत दे दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। डीएम ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को मौके पर ही समाधान करने को कहा।
बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • About This Video आजमगढ़ के अतरौलिया डाक बंगले पर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। महिला आरक्षण, PDA नारे और परिवारवाद पर सवाल उठाए। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा की। #OmPrakashRajbhar #AkhileshYadav #Azamgarh #UPPolitics #PDA #BJP #SP #BreakingNews #HindiNews #Politics Also Include Om Prakash Rajbhar, Akhilesh Yadav, Azamgarh News, UP Politics, PDA Remark, Rajbhar Statement, SP News, BJP News, Mallikarjun Kharge, Breaking News
    1
    About This Video
आजमगढ़ के अतरौलिया डाक बंगले पर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। महिला आरक्षण, PDA नारे और परिवारवाद पर सवाल उठाए। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा की।
#OmPrakashRajbhar #AkhileshYadav #Azamgarh #UPPolitics #PDA #BJP #SP #BreakingNews #HindiNews #Politics
Also Include
Om Prakash Rajbhar, Akhilesh Yadav, Azamgarh News, UP Politics, PDA Remark, Rajbhar Statement, SP News, BJP News, Mallikarjun Kharge, Breaking News
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने फूंका झंडा, मौके पर हुआ हंगामा।
    1
    सपा समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के सामने फूंका झंडा, मौके पर हुआ हंगामा।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी इलाके के एक रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक, जिसका असली नाम सुफियान बताया जा रहा है, वह खुद को राहुल बताकर एक हिंदू युवती के साथ लंच करने पहुँचा था। ​कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने युवती को धोखे में रखा था। विवाद इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने युवक को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पुलिस अब इस मामले की सत्यता की जाँच कर रही है।
    1
    मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी इलाके के एक रेस्टोरेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक, जिसका असली नाम सुफियान बताया जा रहा है, वह खुद को राहुल बताकर एक हिंदू युवती के साथ लंच करने पहुँचा था।
​कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक ने युवती को धोखे में रखा था। विवाद इतना बढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने युवक को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पुलिस अब इस मामले की सत्यता की जाँच कर रही है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वर्ष 20 26 का हाई स्कूल इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 23-4 -2026को प्रयागराज से घोषित होगा
    1
    वर्ष 20 26 का हाई स्कूल इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 23-4 -2026को प्रयागराज से घोषित होगा
    user_आप बीती जग बीती न्यूज़
    आप बीती जग बीती न्यूज़
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संवाददाता रवि रावत *बाराबंकी* के फतेहपुर क्षेत्र के हिदायतपुर गांव में लगी भीषण आग से कई परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना राम सजीवन के छप्परनुमा घर से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास विफल रहे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक राम सजीवन का पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में राम सजीवन को लगभग 50 हजार रुपये नकद का नुकसान हुआ, जो उन्होंने रिश्तेदारी निभाने के लिए ब्याज पर उधार लिए थे। उनके कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण कागजात भी आग में नष्ट हो गए तेज हवा के कारण आग की लपटें पड़ोस तक फैल गईं और जगदीश प्रसाद का घर भी इसकी चपेट में आ गया। उनकी बेटी की शादी के लिए रखा गया सामान, जिसमें पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, चार बोरी सरसों, दस बोरी धान, एक ठेला और जरूरी कागजात शामिल थे, सब कुछ जलकर राख हो गया। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी रामू का छप्पर, अनाज, चावल, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तहजीब हैदर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और आगे की राहत कार्यवाही भी जल्द की जाएगी। गांव के प्रधान बलराज यादव ने राम सजीवन और जगदीश प्रसाद को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
    1
    संवाददाता रवि रावत
*बाराबंकी* के फतेहपुर क्षेत्र के हिदायतपुर गांव में लगी भीषण आग से कई परिवारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना राम सजीवन के छप्परनुमा घर से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास विफल रहे
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक राम सजीवन का पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में राम सजीवन को लगभग 50 हजार रुपये नकद का नुकसान हुआ, जो उन्होंने रिश्तेदारी निभाने के लिए ब्याज पर उधार लिए थे। उनके कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण कागजात भी आग में नष्ट हो गए
तेज हवा के कारण आग की लपटें पड़ोस तक फैल गईं और जगदीश प्रसाद का घर भी इसकी चपेट में आ गया। उनकी बेटी की शादी के लिए रखा गया सामान, जिसमें पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, चार बोरी सरसों, दस बोरी धान, एक ठेला और जरूरी कागजात शामिल थे, सब कुछ जलकर राख हो गया। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी रामू का छप्पर, अनाज, चावल, जेवरात, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तहजीब हैदर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल को शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और आगे की राहत कार्यवाही भी जल्द की जाएगी।
गांव के प्रधान बलराज यादव ने राम सजीवन और जगदीश प्रसाद को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी के नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत आस्था के साथ की। बुधवार सुबह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने प्रसिद्ध पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी आदित्यनाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी से जलाभिषेक कराया और विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई।
    1
    बाराबंकी के नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत आस्था के साथ की। बुधवार सुबह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह ने प्रसिद्ध पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय पुजारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। मंदिर के पुजारी आदित्यनाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी से जलाभिषेक कराया और विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    रिपोर्टर नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाराबंकी | थाना जैदपुर पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान आनन्द प्रकाश और चाँदबाबू निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना जैदपुर को बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 12 बिछिया, 2 पायल, एक नाक की नथ और एक नाक की कील बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 6/7 अप्रैल की रात थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर स्थित एक घर में चोरी की थी। इस संबंध में थाना जैदपुर पर पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बाराबंकी | थाना जैदपुर पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान आनन्द प्रकाश और चाँदबाबू निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना जैदपुर को बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 12 बिछिया, 2 पायल, एक नाक की नथ और एक नाक की कील बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 6/7 अप्रैल की रात थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर स्थित एक घर में चोरी की थी। इस संबंध में थाना जैदपुर पर पहले से मुकदमा दर्ज है।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • About This Video Yogi Adityanath ने Udaynarayanpur Assembly constituency में भाजपा प्रत्याशी Prabhakar Pandit के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार है और यह सीट मुकाबले में बेहद दिलचस्प बन गई है। #YogiAdityanath #WestBengal #BJP #ElectionRally #Politics
    1
    About This Video 
Yogi Adityanath ने Udaynarayanpur Assembly constituency में भाजपा प्रत्याशी Prabhakar Pandit के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार है और यह सीट मुकाबले में बेहद दिलचस्प बन गई है।
#YogiAdityanath #WestBengal #BJP #ElectionRally #Politics
    user_Anup Srivastava
    Anup Srivastava
    Media house लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.