logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार चलाई जा रही योजनाओं का लाभ वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं-रामकुमार कश्यप इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत बुधवार को कुंजपुरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जनभागीदारी मजबूत होती है। विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी योजना, आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना सहित अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों सहित समाज के सभी लोगों को किसी न किसी रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की यह धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे और समाज का हर वर्ग सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर हम प्रदेश और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। विधायक रामकुमार कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुंजपुरा अनिल चौहान , पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, वाईस चेयरमैन कुंजपुरा संदीप चौहान, मंडी प्रधान संजीव चौधरी, गौशाला प्रधान सोहन सिंगला, गुलशन आनेजा पूर्व अध्यक्ष, हरिकिशन सचदेवा शिवपुरी प्रधान, निशांत पाहवा उपाध्यक्ष मंडल कुंजपुरा, सुशील राणा जिला प्रमुख, साहिल चोपड़ा, डॉ जयपाल कश्यप, पंकज शर्मा, दीपक वर्मा, सनी गुप्ता, रामलाल वाल्मीकि, अमित अत्री, नंदकिशोर पाहवा, मोहित चावला सरपंच प्रतिनिधि, अर्जुन दास मुटरेजा,महावीर सैनी नेवल, हरपाल सरपंच नेवल, रवि चौहान, विजय खन्ना, साहिल बूथ अध्यक्ष, शमशेर आढ़ती, पुरुषोत्तम, रवि चौहान,रवि सरपंच बजिदपुर, हरेंद्र पांचाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Vijay kamboj
Vijay kamboj
पत्रकार इंद्री, करनाल, हरियाणा•
10 hrs ago
70067011-f2d5-486f-bd2f-a2aa5e194271

More news from हरियाणा and nearby areas
  • जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस उन्हें सलाखों के पीछे रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब 15 लाख रुपए कीमत की 320 ग्राम हेरोईन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान चांदमियां उर्फ अमीर खान पुत्र हसमत खान निवासी गांव चुंगियारी, थाना झिझाना जिला शामली के नाम से हुई।
    1
    जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस उन्हें सलाखों के पीछे रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब 15 लाख रुपए कीमत की 320 ग्राम हेरोईन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान चांदमियां उर्फ अमीर खान पुत्र हसमत खान निवासी गांव चुंगियारी, थाना झिझाना जिला शामली के नाम से हुई।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Tomashi का Thar कुलर बना Number One #ipl2024news #tomashi #tharcoolar #viralreelsシ #viralreels #explorepage
    1
    Tomashi का Thar कुलर बना Number One #ipl2024news #tomashi #tharcoolar #viralreelsシ #viralreels #explorepage
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant करनाल, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • गंगोह नवीन मंडी में गेहूं खरीद बाधित, बायोमेट्रिक सत्यापन बना किसानों के लिए परेशानी कस्बा गंगोह की नवीन मंडी में गेहूं बिक्री के दौरान बायोमेट्रिक (रेटिना) सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वृद्ध किसानों का सत्यापन बार-बार फेल होने से वे अपना गेहूं बेच नहीं पा रहे हैं और खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं किसानों ने जिलाधिकारी से ई-पॉस मशीन के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे
    2
    गंगोह नवीन मंडी में गेहूं खरीद बाधित, बायोमेट्रिक सत्यापन बना किसानों के लिए परेशानी कस्बा गंगोह की नवीन मंडी में गेहूं बिक्री के दौरान बायोमेट्रिक (रेटिना) सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वृद्ध किसानों का सत्यापन बार-बार फेल होने से वे अपना गेहूं बेच नहीं पा रहे हैं और खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं किसानों ने जिलाधिकारी से ई-पॉस मशीन के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by Mr Suresh Chauhan
    1
    Post by Mr Suresh Chauhan
    user_Mr Suresh Chauhan
    Mr Suresh Chauhan
    पत्रकार Barara, Ambala•
    8 hrs ago
  • 3 लोग घायल हो गए ओर एक व्यक्ति बहुत दूर जा कर गिरा
    1
    3 लोग घायल हो गए ओर एक व्यक्ति बहुत दूर जा कर गिरा
    user_Karan singh Aima Media news
    Karan singh Aima Media news
    Newspaper advertising department जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • Post by Ch Pankaj Chauhan
    1
    Post by Ch Pankaj Chauhan
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Tomashi का Thar कुलर बना Number One #ipl2024news #tomashi #tharcoolar #viralreelsシ #viralreels #explorepage
    1
    Tomashi का Thar कुलर बना Number One #ipl2024news #tomashi #tharcoolar #viralreelsシ #viralreels #explorepage
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant करनाल, करनाल, हरियाणा•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.