Shuru
Apke Nagar Ki App…
Virat Kohli se Bhartiya Khiladi the Jo 26 January aur 15 August ko Sanjiv 15 August ko
DIPAK D Hub CRICKETER
Virat Kohli se Bhartiya Khiladi the Jo 26 January aur 15 August ko Sanjiv 15 August ko
More news from बिहार and nearby areas
- cpi ML ke neta subas patel je ke dwara press conference gkf1
- गोपालगंज के असली हीरो हमारे एसपी विनय तिवारी जी है जो गोपालगंज के जनता को संबोधित किए,, गोपालगंज के लिए हमेसा खड़ा मिलेंगे,,,1
- गोपालगंज मिंज स्टेडियम में sp dm ke द्वारा झंडातोलन किया गया,, जिला में हर्ष उल्लास से मनाया गया आजादी का दिन,,1
- “लाल किले जाने से पहले PM मोदी के ये खास दोस्त मिलने पहुंचे! देखिए सुबह का ये भावुक पल…” 📝 Description प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने खास ‘दोस्तों’ के साथ बिताए भावुक पल सोशल मीडिया पर साझा किए। सुबह की दिनचर्या के तहत पीएम मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाया। लाल किले के लिए रवाना होने से पहले का यह खास पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। 🇮🇳🦚🐄 “लाल किले जाने से पहले PM मोदी के ये खास दोस्त मिलने पहुंचे! देखिए सुबह का ये भावुक पल…” 📝 Description प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने खास ‘दोस्तों’ के साथ बिताए भावुक पल सोशल मीडिया पर साझा किए। सुबह की दिनचर्या के तहत पीएम मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाया। लाल किले के लिए रवाना होने से पहले का यह खास पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। 🇮🇳🦚🐄 🔥1
- SHUTDOWN PROJECT में 9 महीने का काम! मेडिकल अनफिट भी चलेगा?जिसका क्लाइंट इंटरव्यू बड़हरिया में SHUTDOWN PROJECT में 9 महीने का काम! मेडिकल अनफिट भी चलेगा?जिसका क्लाइंट इंटरव्यू बड़हरिया में1
- रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न कसया (कुशीनगर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय भावना के बीच रोटरी क्लब कुशीनगर का 8वाँ अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात होटल कलश में उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण, सांस्कृतिक संध्या, हास्य–कविता, भोजपुरी काव्य प्रस्तुति और रात्रिभोज के साथ समारोह यादगार बना। कार्यक्रम में पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की नई टीम को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि किरन जायसवाल ने अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। रोटरी क्लब के संरक्षक श्री राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मंच संचालन सह-संरक्षक वाहिद अली एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने किया। हास्य कवि बादशाह प्रेमी एवं भोजपुरी कवि दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष सदरे आलम, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष अंकुर तुलस्यान, सह-सचिव सुनील सिंह, सह-सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येंद्र राय, निदेशक विजय सिंह, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक विशाल शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, वृक्षारोपण संयोजक डॉ. पवन कुमार खरवार, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, इम्तियाज़ आलम, अश्वनी जायसवाल, हेमंत गर्ग, डॉ. मुकेश यादव, विनोद वर्मा, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, शशि सिंह, डॉ. रिज़वान आलम, दीपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आलोक जायसवाल, डॉ. रंजीत सिंह, फौजिया परवीन, दीपक कुमार जायसवाल, डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, आनंद पाल सिंह, डॉ. पीयूष गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता, ऋषिकेश पाण्डेय, अलीशा कायनात एवं आदिल खान आदि मौजूद रहे।2
- बाघ के आतंक से दहला वाल्मीकिनगर: विजय कुमार की मौत पर भड़के ग्रामीण, वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप; गुस्से में पलटी विभाग की गाड़ी, सड़क पर उतरे लोग वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़ियाड़ी बंगाली टोला में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत, आक्रोश और तनाव का माहौल है। बाघ के हमले में हरि बंगाली के पुत्र विजय कुमार की मौत ने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकलकर बाघ लगातार आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विजय कुमार अपने घर के पीछे खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से निकले बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ ने विजय कुमार को अपना शिकार बना लिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही भेड़ियाड़ी बंगाली टोला सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और वन विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाघ के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग बाघ को पकड़ने और आबादी वाले क्षेत्रों से दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक बाघ को पकड़ा नहीं जाता, तब तक इलाके के लोगों की जान खतरे में बनी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि खेत, घर के पीछे का इलाका और आसपास के रास्ते अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। लोग अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को लेकर भी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि वन विभाग तत्काल बाघ को पकड़ने के लिए अभियान चलाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। घटना के बाद स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पलट दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों का आक्रोश यहीं नहीं थमा। लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार बाघ के हमले के बावजूद यदि वन विभाग समय रहते कार्रवाई करता तो शायद आज एक और परिवार अपना सदस्य नहीं खोता। ग्रामीण बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की टीम सड़क जाम हटाने और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। इधर, बाघ के हमले में विजय कुमार की मौत के बाद वन विभाग की टीम इलाके में बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है। आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि केवल निगरानी से काम नहीं चलेगा, बल्कि बाघ को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी और ग्रामीण की जान न जाए। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व डिविजन-02 DFO विकास हलावत ने बताया कि घटना की जांच के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण जांच में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार व्यक्ति की मौत टाइगर अटैक में हुई है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीण अधिकारी के बयान और मुआवजे की कार्रवाई से आगे बढ़कर बाघ को पकड़ने की ठोस मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल लोगों की सुरक्षा का है। यदि बाघ को पकड़ा नहीं गया तो भविष्य में फिर किसी व्यक्ति पर हमला हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में बाघ की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए तत्काल विशेष टीम लगाई जाए, लगातार गश्त कराई जाए और बाघ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की जाए। बाघ के लगातार आबादी के आसपास देखे जाने और हमले की घटनाओं से भेड़ियाड़ी बंगाली टोला समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर वन विभाग के खिलाफ सामने आ गया है। एक के बाद एक हो रही बाघ के हमले की घटनाओं के बीच ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वन विभाग कब जागेगा और कब तक लोगों की जान बाघ के खौफ में रहेगी। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है और घटना की जांच की जा रही है। लेकिन विजय कुमार की मौत के बाद उठे सवालों और ग्रामीणों के आक्रोश ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों की एक ही मांग है—बाघ को जल्द पकड़ा जाए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।1
- kps bantariya Jagdish me1
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 80 वा स्वतंत्रता दिवस पर बधाई, लोजपा जिला महासचिव के तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं,1