Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क निर्माण में दर्दनाक हादसा: मिक्सर मशीन और बिजली पोल के बीच दबकर मजदूर की मौत बलिया से इस वक्त की बड़ी खबर… नगरा के वार्ड नंबर 7 में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मिक्सर मशीन और बिजली के पोल के बीच दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय समरजीत राजभर के रूप में हुई है, जो तिलकारी गांव में बन रही पीच सड़क पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि बंद पड़ी मिक्सर मशीन को चालू करने के लिए रोलर से धक्का दिया जा रहा था… तभी मशीन अचानक पीछे लुढ़की। भागने की कोशिश में समरजीत बिजली के पोल से टकराया और मशीन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत… पीछे छूटी एक नई नवेली पत्नी और तीन महीने की मासूम बच्ची हैं । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है #BalliaNews #BreakingNews #Accident #RoadConstruction #UPNews
MD EMRRAN KHAN journalist BALL

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by बागी बलिया1
- बलिया में पुलिस अधीक्षक ने किया मेस व आरक्षी बैरक का उद्घाटन, थानों का किया निरीक्षण1
- Manipal Institute of Technology में बीटेक के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे संस्थान और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांच जारी है। मृतक के पिता ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाते हुए संस्थान की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई और मामले में पारदर्शिता की कमी रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने भी जांच में सहयोग करने की बात कही है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। छात्रों और अभिभावकों के बीच इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है, और सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।1
- दिल दहला देने वाली घटना1
- 😂🤣अब किसको फोन करोगे 🤣😂1
- बलिया जनपद में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। कोतवाली परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (SP) बलिया द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर एसपी बलिया ने आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा, *"पुलिसकर्मी बिना थके दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहते हैं। कठिन ड्यूटी के बीच उन्हें पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है।"* बेहतर सुविधाएं इस नई मेस के शुरू होने से अब कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण और हाइजीनिक भोजन मिल सकेगा। सकारात्मक प्रभाव अधिकारियों का मानना है कि खान-पान में सुधार से जवानों के स्वास्थ्य और उनके कार्य प्रदर्शन (Performance) में सकारात्मक बदलाव आएगा। *संयुक्त प्रयास इस परियोजना को साकार करने में एएसपी, सीओ और कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। पुलिस महकमे के इस संवेदनशील कदम की पूरे विभाग में सराहना हो रही है। इसे पुलिस वेलफेयर की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।1
- सिसवन: थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन स्थित पेट्रोल पंप के पीछे गेहूं के खेत में रविवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। किसान को भारी नुकसान हुआ है।1
- बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार, 12 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में नवनिर्मित मेस तथा थाना मनियर में आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, बैरक, मालखाना व विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की गई। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित लोगों से फोन पर फीडबैक भी लिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष में डाटा फीडिंग, ऑनलाइन केस डायरी और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के समय से निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और शस्त्रों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।1