Shuru
Apke Nagar Ki App…
घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 298 दिन तक पहुंच गया है चकबंदी के गड़बड़ियों के खिलाफ बैठे किसान को आज तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया किसने की मांग पांच सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया किसने की मांग है कि जब तक पांच सूत्री की जांच नहीं हो जाती है तब तक हमारे गांव में चकबंदी की नवी नहीं की जाएगी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि हमारे पांच मांग में सूत्री जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया था इस पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिए अगर इस पर किसी प्रकार की कोई समस्याएं आती है तो जिला अधिकारी महोदय का होगा
Brijesh kumar singh
घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 298 दिन तक पहुंच गया है चकबंदी के गड़बड़ियों के खिलाफ बैठे किसान को आज तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया किसने की मांग पांच सूत्री मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया किसने की मांग है कि जब तक पांच सूत्री की जांच नहीं हो जाती है तब तक हमारे गांव में चकबंदी की नवी नहीं की जाएगी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि हमारे पांच मांग में सूत्री जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया था इस पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिए अगर इस पर किसी प्रकार की कोई समस्याएं आती है तो जिला अधिकारी महोदय का होगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोनभद्र, 13 मार्च 2026 में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा के दौरे के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध समाज की नींव मजबूत होती है। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार समाज के लिए कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी निभाई गई, जिसमें उपस्थित महिलाओं और बच्चों को आशीर्वाद दिया गया। वहीं महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बेटियों के जन्म पर खुशी व्यक्त की और लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कन्या सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशाखा कमेटी का गठन किया जाए और उसकी नियमित बैठकें आयोजित हों। समाज कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और अभ्युदय कोचिंग योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला पंचायत राज विभाग को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सुलभ शौचालयों का निर्माण कराने तथा उनके नियमित उपयोग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई भी की गई। अध्यक्ष ने पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। इस दौरान उन्होंने जनपद में महिला अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आंगनबाड़ी के सशक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष प्रशंसा की।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सीओ चारू द्विवेदी, प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अगर चाहें तो मैं इसे और ज्यादा “अखबार स्टाइल (धमाकेदार हेडिंग + सबहेडिंग + हाइलाइट)” में भी बना सकता हूँ, जैसा बड़े हिंदी अखबारों में छपता है।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by कालचिंतन समाचार1
- मीरजापुर । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में मीरजापुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस और थाना जिगना की संयुक्त टीम ने ₹25 हजार के इनामी शातिर गो-तस्कर मनीष उर्फ सोनू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तस्करी की रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अपराधियों की टोह में थी। इसी बीच सटीक मुखबिरी के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र के पाली बॉर्डर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे इनामी बदमाश सोनू पटेल को भागने का मौका नहीं मिला और टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष उर्फ सोनू पटेल, सोनवर्षा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल का पुत्र है। गौरतलब है कि गो-तस्करी के इसी मामले में पुलिस पहले ही प्रधान श्याम बहादुर पटेल समेत 5 अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। सोनू पटेल लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गो-तस्करी के जरिए कमाए गए ₹40,000 नगद, एक अदद मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना लालगंज और थाना सन्तनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं समेत गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जिगना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष जिगना संजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे जनपद में चर्चा है।2
- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर। एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जिले में हुई किल्लत पर शुक्रवार को सपा ने प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में नेताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में गैस सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर किल्लत दूर करने की मांग की। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत है, जिसकी वजह से जिले की जनता बहुत परेशान है। गैस की किल्लत से जनता को सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से रसोई पर गहरा असर देखा जा रहा है। रमजान जैसा पवित्र महीना और शादी व भंडारे का भी समय चल रहा है। बहुत लोगों ने शादियों की तारीख तय कर ली है। उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बाइट - जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी बाइट- सपा नेता सतीश मिश्रा3
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र ओबरा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अधिवक्ता संघर्ष समिति तहसील ओबरा के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया l अधिवक्ता संघर्ष समिति इस दौरान गंभीर आरोप लगाए। तहसील ओबरा में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। कई फाइलें लंबित पड़ी हैं अधिवक्ता संघर्ष समिति ने दस मांगो को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा के नाम से स्टोनो को ज्ञापन सौंपा l न्यायालय में दाखिल खारिज की प्रक्रिया को सहज एवं सरल बनाया जाए ताकि अधिवक्तागण व वादकारीगण को सुलभ व सरल न्याय प्राप्त हो सके l आर के कार्यालय में परवाना को आर 6 रजिस्टर व कंप्यूटरकृत करने का समय क्रमवार निर्धारित किया जावे ताकि आर के कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लग सके l अधिवक्तागण व वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तत्काल किया जाए l उप निबंधन कार्यालय ओबरा व आपूर्ति कार्यालय ओबरा को तत्काल तहसील परिसर ओबरा में स्थापित किया जावे ताकि उप निबंधन कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके l तहसील परिषद ओबरा में निर्मित कैंटीन वह फोटो स्टेट की दुकानों का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल संचालित कराया जाए ताकि अधिवक्तागण व वादकारियों को होने वाली असुविधा का निदान हो सके अधिवक्ताओं ने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन दिया lअधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आगामी सात दिनों बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश चन्द शुक्ला ने किया।संजीत चौबे बी एन जायसवाल सतीश पाण्डेय अनिल मिश्रा,कपूर चंद पांडेय,संजय दुबे ,सुशील कुमार शर्मा ,विमलेश,मनीष मिश्रा, कर्मवीर ,अमित उपाध्याय व कौशल पाण्डेय अनुज त्रिपाठी सुशील पाण्डेय नागेश्वर पाण्डेय अधिवक्तागण उपस्थित रहे l1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1