भाजपा ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती भव्यता से मनाई न्याय धारा/ कानपुर नगर। मंगलवार 14अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला कार्यालय नवीन मार्केट में भव्यता से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे के साथ उनके चरणों में नमन किया । कार्यक्रम में उपस्थित कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब किसी जाति वर्ग के नेता नहीं बल्कि की हम सबके लिए भगवान थे।जिन्होंने संविधान के माध्यम से अखंड भारत की संकल्पना को पूरा किया।प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी सलिल विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्तियों के लिए उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए जो प्रयास किया उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए आज हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी उस सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया जिसमें सामान्य स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल सिद्धांत निहित है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की बाबा साहब का समता मूलक समाज के सपने को पूरा करने का प्रयास हमारे प्रेरणा पुरुषों ने किया और आज हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी अंतोदय के सिद्धांत के आधार पर बाबा साहब के सपने को पूरा कर रहे हैं। संचालन महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया व संविधान की शपथ धीरज वाल्मीकि ने दिलाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, श्रीकिशन दीक्षित बड़े जी महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित नवाब सिंह सीमा एमबीए,जन्मेजय सिंह शिवांग मिश्रा,रोहित साहू,रीता पासवान,सुरेंद्र गुप्ता अनूप चौधरी,विजय वर्मा सुनीता गौड़, प्रशांत त्रिपाठी,अंशु ठाकुर,अभिमन्यु सक्सेना जीतू कश्यप,पूनम कंवर राधा सैनी,राम जी गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

- Turkey के एक डॉक्टर ने तुर्की के रिज़े Rize शहर के एक सार्वजनिक चौक में एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जहाँ वो अपने हाथ बंधे हुए और गले में रस्सी डालकर खड़े हुए ये प्रदर्शन फिलिस्तीनी डॉक्टर हुसाम अबू सफिया Hossam Abu Safia के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित किया गया था जिन्हें 2024 के अंत से गजा में काम करने के दौरान हिरासत में लिया गया है चुप न रहें। बच्चों सहित फिलिस्तीनी बंदियों को अभी भी "इजरायली जेलों" में रखा जा रहा है #FREEPALESTİNE1
- पुलिस चौकी के सामने से दौड़ रहे अवैध मिट्टी के डंपर, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा ये खेल? लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर रात होते ही कानून मानो सो जाता है। पुलिस चौकी के ठीक सामने से मिट्टी से भरे अवैध डंपर बेखौफ फर्राटे भरते नजर आते हैं। हैरानी की बात ये है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन डंपरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सवाल उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में ये अवैध खनन और परिवहन का खेल चल रहा है? जिस चौकी को अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था, उसी के सामने नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे, या फिर ऐसे ही रात के अंधेरे में कानून का मजाक बनता रहेगा?1
- Post by Media Prabhari1
- नमस्कार आप देख रहे है वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र कानपुर से संवाददाता दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार समय लगभग 10 और 11 के आसपास का होगा आपके कानपुर नगर रूमा एसीपी कार्यालय चकेरी मोड कुलगांव के पास भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारत सूत्र लाइव टीवी न्यूज़ और समस्त मीडिया परिवार की ओर से भारत देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष ज्ञान और संकल्प का आदित्य उदाहरण है उनके विचार हमें एक जैसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां नागरिक को समान अधिकार सम्मान और अफसर प्राप्त हो सकते हैं लिए हम उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय समानता और शक्ति करण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लेते हैं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्य प्रथम नाम पत्रकार ओमवीर जी दैनिक राष्ट्रीय का न्यूज़ के मीडिया प्रभारी संजय कुरैशी धीरज जी सरवन जी आशीष जी विकास जी अर्जुन जी दीपक जी पेंटर गेंदालाल जी सुभाष जी महेश पासवान जी और उदय जी आप सभी के सहयोग से भारतीय संविधान के डॉ भीमराव अंबेडकर के कार्यक्रम में जो सहयोग किया उसके लिए नेशनल मीडिया प्रेस क्लब और समस्त मीडिया परिवार की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जाता है1
- special for kids 12 Months name . bhut hi asan tarike se1
- Universal Vibration Principle (सार्वभौमिक कंपन सिद्धांत) प्रस्तावक: संजय सोनी1
- रेप केस में चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर साहब, रेप पीड़िता से अकेले में मिलना चाहते हैं। वो उसको 2, 4, 5, 10 हजार रुपए देने को भी तैयार हैं। UP पुलिस काफी फ्रेंडली हो गई है। मुकदमा भी करती है, चार्जशीट भी लगाती है और पीड़िता को पैसा भी देती है!! फिलहाल इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश में जिला बलिया का है!!1
- गाजियाबाद पुलिस की दबिश पर BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी ने कहा यूपी,"गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया" "गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर 5 दिन का इंतजार कर लें, मैं स्वयं ऑफिस आकर सरेंडर/गिरफ्तारी दूंगी, लेकिन आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को डरा/धमका नहीं सकते"1