एसपी के नेतृत्व में शिवहर से चमनपुर तक निकली बाइक रैली, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा का दिया संदेश। एसपी के नेतृत्व में शिवहर से चमनपुर तक निकली बाइक रैली, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा का दिया संदेश। शिवहर पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा का एहसास जगाने और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह रैली शिवहर थाना परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए चमनपुर तक गई। एसपी ने खुद बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। वहीं, "मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मरक्षा का संदेश दिया। इस बाइक रैली में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, साइबर डीएसपी, टाउन थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार झा के साथ टाइगर मोबाइल दस्ता और बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की रैलियों से एक तरफ जहां आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ती है, वहीं बदमाशों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ भी पैदा होता है।

- इस फकरा को सुनकर हंसी रोक नहीं पाओगे #Makhbulgaveya #Tranding #Video #Viral #News #Gana #Bihar इस फकरा को सुनकर हंसी रोक नहीं पाओगे #Makhbulgaveya #Tranding #Video #Viral #News #Gana #Bihar1
- गांव-गांव घूम रहीं मंत्री,बच्चों को कर रहीं जागरूक #viralshorts #viralpost #barkingnews #PurniaNews #lacySingh1
- खबर-कोसी नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पूर्वी कोसी तटबंध का किया निरीक्षण सुपौल। कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि और जल संसाधन विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. एवं पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस., भा.पु.से. ने पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर किलोमीटर 10.00 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की स्थिति और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ तटबंध की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और पर्याप्त मानवबल पूरी तरह तैयार रखा जाए। साथ ही उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को 24×7 निगरानी बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी संभावित आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बीच तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित परिस्थिति में जन-धन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- कोसी बैराज में पानी बढ़ा😱 #viral #Video #koshiriver #Barrage #Bihar #News #Khabar कोसी बैराज में पानी बढ़ा😱 #viral #Video #koshiriver #Barrage #Bihar #News #Khabar1
- बलुआही धार में अचानक बढ़ा जलस्तर, दो विवाहिता की डूबने से मौत। नेपाल में लगातार बारिश के बाद धार में बढ़ा पानी, चारा लेने गई थीं दोनों महिलाएं; मानिकपुर में पसरा मातम। रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। नेपाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद बलुआही धार में अचानक जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को मानिकपुर पंचायत में दर्दनाक हादसा हो गया। धार में डूबने से दो विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी अड़हुल देवी (पति अरुण यादव) तथा अर्चना देवी (पति कुंदन यादव) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ खेत में मवेशियों के लिए चारा लाने गई थीं। चारा लेकर वापस लौटने के दौरान अचानक धार में पानी बढ़ जाने से दोनों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों महिलाओं को पानी से बाहर निकाला। एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी को आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, सेवानिवृत्त सैनिक खगेंद्र यादव, सुधीर यादव, पैक्स अध्यक्ष चुनचुन यादव समेत अन्य लोगों ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात और बाढ़ के दौरान बलुआही धार में हर वर्ष अचानक जलस्तर बढ़ने से हादसे होते रहते हैं। धार पर पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कई वर्षों से करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर धार पार करना पड़ता है। शुक्रवार को हुए हादसे ने एक बार फिर इस समस्या को गंभीर रूप से सामने ला दिया है।1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की परिजनों संग पहचान उजागर कर गंभीर अपराध किया है। लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी बिहार पुलिस, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधि विभाग इत्यादि संबंधित विभागों ने मुख्यमंत्री पर कोई कारवाई नहीं की है और ना ही मुख्यमंत्री ने माफ़ी माँगी है। यदि मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पॉक्सो अधिनियम-2012 की धारा 23 के अंतर्गत हम कानूनी विकल्प तलाश सभी पक्षों को कठघरे में खड़ा करेंगे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #india #viral बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की परिजनों संग पहचान उजागर कर गंभीर अपराध किया है। लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी बिहार पुलिस, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधि विभाग इत्यादि संबंधित विभागों ने मुख्यमंत्री पर कोई कारवाई नहीं की है और ना ही मुख्यमंत्री ने माफ़ी माँगी है। यदि मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पॉक्सो अधिनियम-2012 की धारा 23 के अंतर्गत हम कानूनी विकल्प तलाश सभी पक्षों को कठघरे में खड़ा करेंगे। #TejashwiYadav #RJD #Bihar #india #viral1
- लेकिन इस भाई को भाई ने ही किया ऐसा व्यवहार की इनकाछाती हो गया शरीर1
- बुलडोजर से ढाह दिया छेड़खानी आरोपी का घर डीलर का लाइसेंस भी रद्द बिहार के समस्तीपुर युवती से हुई थी बर्बरता बुलडोजर से ढाह दिया छेड़खानी आरोपी का घर डीलर का लाइसेंस भी रद्द बिहार के समस्तीपुर युवती से हुई थी बर्बरता1