-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कजरहां, जल लेकर अरेराज रवाना हुआ कांवरियों का जत्था कांवर उठाते ही गूंजा बोल बम, अरेराज के लिए रवाना हुए श्रद्धालु शिवहर। हाथों में कांवर, साथ में पवित्र जल और जुबां पर बाबा भोलेनाथ का नाम। सोमवार को डुमरी कटसरी प्रखंड के कजरहां गांव का नजारा कुछ ऐसा ही रहा। मकसुदपुर कररिया पंचायत के लालगढ़ टोले के वार्ड नंबर-7 से नवयुग कांवरिया संघ के कांवरिए अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने पहलेजा घाट से लाए गए पवित्र जल की विधि-विधान से पूजा की। मंत्रोच्चारण के बाद जलभोझी की परंपरा पूरी की गई। इसके बाद कांवर उठाकर श्रद्धालु बाबा सोमेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए अरेराज की ओर चल पड़े। कांवरियों की टोली के निकलते ही कजरहां और आसपास का इलाका शिवभक्ति से सराबोर हो गया। रास्ते में श्रद्धालु भक्ति गीत गाते रहे। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कांवरियों का जत्था कौड़िया, कजरहां, बंजरिया और मधुबन मार्ग से आगे बढ़ा। यात्रा में जामदार सतेंद्र सिंह, खजांची हरिनारायण सिंह, व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण सिंह, मुकेश साह, श्रीकांत ठाकुर, नेहाल सिंह, गुड्डू सिंह, भिखर सिंह, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, बद्रीनारायण सिंह, शिव बचन साह और संजय सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। मकसुदपुर कररिया पंचायत के उपसरपंच विनोद साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कांवरियों का उत्साह बढ़ाया।
-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कजरहां, जल लेकर अरेराज रवाना हुआ कांवरियों का जत्था कांवर उठाते ही गूंजा बोल बम, अरेराज के लिए रवाना हुए श्रद्धालु शिवहर। हाथों में कांवर, साथ में पवित्र जल और जुबां पर बाबा भोलेनाथ का नाम। सोमवार को डुमरी कटसरी प्रखंड के कजरहां गांव का नजारा कुछ ऐसा ही रहा। मकसुदपुर कररिया पंचायत के लालगढ़ टोले के वार्ड नंबर-7 से नवयुग कांवरिया संघ के कांवरिए अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ धाम
के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने पहलेजा घाट से लाए गए पवित्र जल की विधि-विधान से पूजा की। मंत्रोच्चारण के बाद जलभोझी की परंपरा पूरी की गई। इसके बाद कांवर उठाकर श्रद्धालु बाबा सोमेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए अरेराज की ओर चल पड़े। कांवरियों की टोली के निकलते ही कजरहां और आसपास का इलाका शिवभक्ति से सराबोर हो गया। रास्ते में श्रद्धालु भक्ति गीत गाते रहे। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’
के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कांवरियों का जत्था कौड़िया, कजरहां, बंजरिया और मधुबन मार्ग से आगे बढ़ा। यात्रा में जामदार सतेंद्र सिंह, खजांची हरिनारायण सिंह, व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण सिंह, मुकेश साह, श्रीकांत ठाकुर, नेहाल सिंह, गुड्डू सिंह, भिखर सिंह, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, बद्रीनारायण सिंह, शिव बचन साह और संजय सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। मकसुदपुर कररिया पंचायत के उपसरपंच विनोद साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कांवरियों का उत्साह बढ़ाया।
- मोदी को भगवान मानने वाला राजन सिंह का दावा बड़ा दिलचस्प है कि मोदी के हनुमान चिराग पासवान किन्नर हैं 😄 अगर चिराग पासवान सचमुच किन्नर समुदाय से हैं, तो देश के सामने यह बात स्पष्ट होनी चाहिए—आखिर इतनी बड़ी राजनीतिक पहचान का खुलासा अब तक क्यों छुपाए हैं? और अगर ऐसा नहीं है, तो फिर किन्नर समुदाय के नाम पर चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का यह ‘समर्थन’ आखिर किस आधार पर किन्नर राजन सिंह ने किया है? शादी करना या न करना किसी की निजी पसंद है, लेकिन केन्द्रीय मंत्री की लैंगिक पहचान पर आरोप लगे तो सवाल पूछना आम जनता का अधिकार है। #ChiragPaswan #transgenderrights #transgenderrightsarehumanrights #LJPRamvilas1
- थाने का नाम सुनकर बच्चों के मन में डर… अब मोतिहारी पुलिस बदल रही है यह तस्वीर!” मोतिहारी पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक संवेदनशील पहल शुरू की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों में चाइल्ड हेल्प डेस्क यानी बाल सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। नगर थाना, छतौनी थाना, हरसिद्धि थाना, कल्याणपुर थाना समेत कई थानों में इस व्यवस्था का उद्घाटन किया गया है। अब बच्चों से जुड़े मामलों में उन्हें सामान्य पुलिस व्यवस्था के बीच असहज होने की जरूरत नहीं होगी। चाइल्ड हेल्प डेस्क को थाने के लॉकअप से अलग और बाल-मित्र वातावरण में रखा गया है। बच्चों की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के लिए बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी यानी CWPO की जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं, बालिकाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में उनकी सुविधा और काउंसलिंग के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क पर संबंधित अधिकारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चे या उनके परिजन सीधे संपर्क कर सकें। यानी अब गुमशुदगी हो, शोषण का मामला हो या किसी तरह का संकट—बच्चों को सुरक्षित माहौल में सहायता और संरक्षण देने की कोशिश की जाएगी। मोतिहारी पुलिस की यह पहल सिर्फ एक हेल्प डेस्क नहीं, बल्कि बच्चों के लिए थाने को और अधिक बाल-मित्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वीडियो के अंत में बोलें: “आपके बच्चे की सुरक्षा से जुड़ी यह जानकारी जरूरी है—वीडियो को शेयर जरूर करें।”1
- नीमा बिहार स्टेट काउंसिल की महत्वपूर्ण कोर कमेटी बैठक सम्पन्न।दैनिक सिरहा टाइम्स,गोपालगंज 20 सितंबर 2026। नीमा बिहार स्टेट काउंसिल की महत्वपूर्ण कोर कमेटी बैठक सम्पन्न। *संगठन के सुदृढ़ीकरण, आगामी जिला चुनाव, हाई डेलीगेशन कमेटी एवं वार्षिक निमा रत्न पुरस्कार पर महत्वपूर्ण निर्णय* दैनिक सिरहा टाइम्स गोपालगंज 20 सितंबर 2026-नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) बिहार स्टेट काउंसिल की महत्वपूर्ण स्टेट कोर कमेटी बैठक आज होटल पल्लवी इंटरनेशनल, थावे माता मंदिर परिसर, गोपालगंज में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नीमा बिहार स्टेट काउंसिल की डॉ. प्रेमलता ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ नीमा बिहार के सम्मानित पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों के मंचासीन होने तथा उनके अभिनंदन एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान धन्वंतरि पूजन एवं माल्यार्पण कर बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई।डॉ. मृत्युंजय कुमार ने किया स्वागत-नीमा गोपालगंज के सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने स्वागत संबोधन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया तथा गोपालगंज को इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।निष्क्रिय शाखाओं को सक्रिय करने की व्यापक योजना- बैठक में संगठनात्मक मजबूती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई। नीमा बिहार के सचिव डॉ. आलोक कुमार ने कम सक्रिय एवं निष्क्रिय शाखाओं को पुनः संगठन की मुख्यधारा में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि नीमा बिहार की वास्तविक शक्ति उसकी जमीनी एवं शाखा स्तर की सक्रियता में निहित है। इसलिए निष्क्रिय शाखाओं की स्थिति का सत्यापन, पुनर्गठन, नियमित बैठकें एवं संगठनात्मक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ कराने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।आगामी जिला चुनाव पर मुख्य चुनाव आयुक्त का मार्गदर्शन-मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. अनिल कुमार सिंह ने आगामी जिला चुनाव की प्रक्रिया, चुनावी कार्यक्रम, आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संगठनात्मक अनुशासन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने पर विशेष जोर दिया।नीमा हाई डेलीगेशन कमेटी का गठन-बैठक में नीमा बिहार की संगठनात्मक एवं चिकित्सकीय समस्याओं को राज्य एवं केंद्र स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए नीमा हाई डेलिगेशन कमिटी के गठन के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।इस कमेटी का उद्देश्य महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों, चिकित्सकों से जुड़े अधिकारों एवं संगठन की मांगों को संबंधित विभागों, सक्षम अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष प्रभावशाली एवं संगठित तरीके से प्रस्तुत करना होगा। इस पहल को नीमा बिहार के संगठनात्मक एवं अधिकार-आधारित प्रयासों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना गया। विश्व आयुर्वेद दिवस पर वार्षिक नीमा रत्न अवार्ड पटना-बैठक में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले “नीमा रत्न अवार्ड” को भी प्रमुख एजेंडे में शामिल किया गया। संगठन, आयुर्वेद एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण रूप देने पर चर्चा हुई।यह पुरस्कार नीमा के चिकित्सकों के उत्कृष्ट योगदान, सेवा भावना, संगठनात्मक समर्पण एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।कोर कमेटी सदस्यों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव-बैठक में डॉ. अनिल विश्वकर्मा, डॉ. अब्दुल खबीर,डाॅ मृत्युंजय कुमार (गया जी), डॉ. मिंतुल्लाह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. रीता वर्मा, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. बिपिन बिहारी, डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. एम. कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. देवेंद्र पांडेय एवं डॉ. आर. के. श्रीवास्तव सहित नीमा गोपालगंज के अन्य सदस्यों ने संगठन की मजबूती, चुनाव प्रक्रिया, शाखाओं के पुनर्गठन, हाई डेलीगेशन कमेटी एवं नीमा रत्न पुरस्कार को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक के दौरान बिहार में नीमा के संगठनात्मक विस्तार, शाखाओं की सक्रियता, चिकित्सकों की एकजुटता तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण देखने को मिला। अध्यक्षीय संबोधन-अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. प्रेमलता ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, अनुशासन, सक्रिय सहभागिता एवं पारस्परिक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में नीमा बिहार को और अधिक संगठित, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने तथा चिकित्सक हितों एवं संगठनात्मक उद्देश्यों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।नीमा बिहार स्टेट काउंसिल ने इस बैठक को संगठन के आगामी विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कदम बताया।1
- पर एफआईआर दर्ज, देखें रिपोर्ट1
- मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी में तेज रफ्तार बुलेट बाइक की ठोकर से गार्ड की मौत #Muzaffarpur #accident #turki #sakrichauk #biharnews1
- जजुआर पूर्वी में आंगनवाड़ी सेविका से मा"रपीट का आरोप, मामला गरमाया! #BiharNews #Muzaffarpur #Jajuar #Aanganwadi #ViralVideo1
- रक्सौल मेंबड़ी कार्रवाई की है।अनुमंडल अस्पताल के पीछे से 14 संदिग्ध स्मैकर्स को पुलिस ने पकड़ा है1
- स्कूल में कुछ भी नहीं, बच्चे कैसे पढ़ेंगे? स्पेस टेक्नोलॉजी की बात, जमीन पर स्कूल बेहाल! #School #BiharNews #Education #ViralVideo #GroundReality #Bihar1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1