logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CIA स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने अवैध हथियार बरामदगी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार द्वारा जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने एवं उपलब्ध कराने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए CIA स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में दिनांक 01 नवंबर 2025 को CIA स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुलदीप पुत्र धर्मबीर निवासी पिंजोखरा, जिला भिवानी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके द्वारा अवैध हथियारों का इंतजाम किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कुलदीप को काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 अवैध पिस्तौल तथा 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया था। अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.08. 2026 को CIA स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक आनंद की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अभय पुत्र शिशुपाल निवासी लक्ष्मी नगर, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अभय ने बताया कि वह गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में काम करता था, जहां उसकी जान-पहचान कुलदीप के साथ हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा करीब 27,000 रुपये में दो अवैध हथियार कुलदीप को उपलब्ध करवाए गए थे। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में कर आगामी आदेश प्राप्त किए जाएंगे।

6 hrs ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भोडी में महाशिवरात्रि का विशाल भंडारा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब ।अटेली मंडी महेंद्रगढ़ हरियाणा
    1
    भोडी में महाशिवरात्रि का विशाल भंडारा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब ।अटेली मंडी
महेंद्रगढ़ हरियाणा
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज डीसी अनुपमा अंजली लेंगी मार्च पास्ट की सलामी 15 अगस्त को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण नारनौल, 12 अगस्त। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य और गरिमामय आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे इसके लिए 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ठीक 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, डम्बल तथा लेजियम का शानदार प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। ------------------------ उप मंडल स्तर पर ये होंगे मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार द्वारा जारी 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह की आधिकारिक सूची के अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। उपमंडल स्तर पर महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह तथा नांगल चौधरी में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।
    1
    जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास आज
डीसी अनुपमा अंजली लेंगी मार्च पास्ट की सलामी
15 अगस्त को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह करेंगे ध्वजारोहण
नारनौल, 12 अगस्त। आगामी 15 अगस्त को स्थानीय आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य और गरिमामय आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे इसके लिए 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ठीक 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, डम्बल तथा लेजियम का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
------------------------
उप मंडल स्तर पर ये होंगे मुख्य अतिथि
हरियाणा सरकार द्वारा जारी 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह की आधिकारिक सूची के अनुसार जिले के विभिन्न उपमंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। उपमंडल स्तर पर महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह तथा नांगल चौधरी में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • रोहतक में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्षद प्रवीण कौशिक समर्थकों रोहतक में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्षद प्रवीण कौशिक समर्थकों सहित पहुंचे: दिया देशवासियों के नाम संदेश
    1
    रोहतक में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्षद प्रवीण कौशिक समर्थकों 
रोहतक में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्षद प्रवीण कौशिक समर्थकों सहित पहुंचे: दिया देशवासियों के नाम संदेश
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    7 hrs ago
  • नगरकोट धाम पहुंचे भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा, मां अन्नपूर्णा का लिया आशीर्वाद #नगरकोट_धाम #लखबीर_सिंह_लक्खा #भजन_सम्राट #मां_अन्नपूर्णा #अन्नपूर्णा_देवी #नगरकोट_धाम #नांगल_सोडा #नांगल_चौधरी #धार्मिक_समाचार #भजन_संध्या #मां_का_आशीर्वाद #हरियाणा_न्यूज़ #महेंद्रगढ़_न्यूज़ #धार्मिक_आस्था लखबीर सिंह लक्खा, भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा, नगरकोट धाम, मां अन्नपूर्णा देवी, मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम, नांगल सोडा, नांगल चौधरी, लखबीर सिंह लक्खा नगरकोट धाम, धार्मिक समाचार, भजन गायक, मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद, हरियाणा धार्मिक समाचार, महेंद्रगढ़ न्यूज, नांगल चौधरी न्यूज, नगरकोट धाम समाचार, Dainik News Haryana Live
    1
    नगरकोट धाम पहुंचे भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा, मां अन्नपूर्णा का लिया आशीर्वाद

#नगरकोट_धाम #लखबीर_सिंह_लक्खा #भजन_सम्राट #मां_अन्नपूर्णा #अन्नपूर्णा_देवी #नगरकोट_धाम #नांगल_सोडा #नांगल_चौधरी #धार्मिक_समाचार #भजन_संध्या #मां_का_आशीर्वाद #हरियाणा_न्यूज़ #महेंद्रगढ़_न्यूज़ #धार्मिक_आस्था

लखबीर सिंह लक्खा, भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा, नगरकोट धाम, मां अन्नपूर्णा देवी, मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम, नांगल सोडा, नांगल चौधरी, लखबीर सिंह लक्खा नगरकोट धाम, धार्मिक समाचार, भजन गायक, मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद, हरियाणा धार्मिक समाचार, महेंद्रगढ़ न्यूज, नांगल चौधरी न्यूज, नगरकोट धाम समाचार, Dainik News Haryana Live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • दादरी में फायरिंग का साजिशकर्ता दबोचा: पुलिस एनकाउंटर में दोनों पैरों में गोली लगी दादरी में फायरिंग का साजिशकर्ता दबोचा: पुलिस एनकाउंटर में दोनों पैरों में गोली लगी, अवैध पिस्टल बरामद
    1
    दादरी में फायरिंग का साजिशकर्ता दबोचा: पुलिस एनकाउंटर में दोनों पैरों में गोली लगी
दादरी में फायरिंग का साजिशकर्ता दबोचा: पुलिस एनकाउंटर में दोनों पैरों में गोली लगी, अवैध पिस्टल बरामद
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.