Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना जिले के बिक्रम में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान पटना: बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महामाया माई मंदिर के पास रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान कार, बाइक सहित सभी वाहनों के कागजात की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र को भयमुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Ajay Kumar
पटना जिले के बिक्रम में पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान पटना: बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महामाया माई मंदिर के पास रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान कार, बाइक सहित सभी वाहनों के कागजात की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र को भयमुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक ही परिवार के दो पक्ष बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के समीप की है। जानकारी के अनुसार, हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रवि कुमार ने अपनी बहन को प्रसव के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन खुशी के बजाय वे मायूस नजर आए। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष निजी अस्पताल में इलाज के खिलाफ था और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर मायके पक्ष से उलझ गया। इसी दौरान प्रसूता द्वारा अपने पति से मात्र सौ रुपये मांगने पर पति सुजीत कुमार आगबबूला हो गया। गुस्से में पति नर्सिंग होम के बाहर निकलते ही अपने साले रवि कुमार से भिड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास की गन्ने के जूस की दुकान से गन्ना और अपना हेलमेट उठाकर रवि पर हमला कर दिया। इस हमले में रवि कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला है, जो बच्ची के जन्म पर असंतोष और इलाज के खर्च को लेकर बढ़ गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- #वायरल गीत गाकर किशोर हलचल आप लोग के बिच रहने वाले आप लोग आशीर्वाद और सपोर्ट इतना दीजिए की ए लड़का आगे बाढ़ जाए1
- पटना के मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, कबीर साईं मंदिर परिसर में साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा, जहां उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संत कबीर और अपने गुरु की महिमा का गुणगान किया। सत्संग को संबोधित करते हुए कबीर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए सत्कर्मों की सही पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह पहचान केवल गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से ही संभव है। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए भजन, स्मरण और सत्संग में लीन रहने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। महंत जी ने आगे कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और मत्सर जैसी विकृतियां मनुष्य को अज्ञान और अंधकार की ओर ले जाती हैं। इन विकारों से दूर रहकर और गुरु की शरण में रहकर ही इंसान सच्चे आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो सकता है तथा अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में प्रो. सज्जन कुमार, संत करसन मुनि, रूबी प्रधान, रामदेव गुप्ता और गजेंद्र दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संध्या आरती एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- भगवान के सामने बस1
- Post by Today 9 News live1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- दोस्तों हमने आपको यूट्यूब चैनल पर बताया था कि कैसे बनाते हैं वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल का नाम है (देखिए और सीखिए ) 👈1
- समाजसेवी लड्डू के घर पहुंचे गुड्डु बबुआन उनकी बड़ी माँ के तलचित्र पर पुष्प अर्पित किया3