Shuru
Apke Nagar Ki App…
aapka apna bhai Vivek Thakur ager mujhse kisi bhi tarah ki madat ho to hamesha khada huu Jo meri karne ki seva hai bo mai karunga
Vivek Kumar
aapka apna bhai Vivek Thakur ager mujhse kisi bhi tarah ki madat ho to hamesha khada huu Jo meri karne ki seva hai bo mai karunga
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आईपीएस कृष्ण कुमार बिशनोई और आईपीएस वंशिका की शादी जोधपुर के अजीतभवन पैलेस होटल में वरमाला कार्यक्रम1
- बदायूं में किन्नर ही किन्नर के बने दुश्मन, वीडियो वायरल2
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा शराब पिलाकर जमीन बिकवाई उसके बाद पैसा कर दिया गायब गम में युवक की हुई मौत जनपद बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर का रहने वाला 30 वर्षीय सुधीर पुत्र बाबूराम का हंसता खेलता परिवार था तो लगभग 1 वर्ष पहले उसकी पत्नी कुसुम की बीमारी के चलते मौत हो गई पत्नी की मौत के गम में सुधीर शराब पीने लगा इसी बीच उसके परिवार के चाचा तुलाराम चचेरा भाई राजाराम वीरेश उसे सुबह शाम शराब पिलाने लगे और शराब के नशे में उसकी चर्बी का जमीन लगभग 20 लख रुपए में गांव के रहने वाले रामसेवक के नाम करवा दी और उसकी जमीन का सारा पैसा उसके चाचा तुलाराम चचेरे भाई राजाराम और वीरेश ने हजम कर लिया वह जब भी जमीन का पैसा मांगता था तो यह लोग पैसे देने को इनकार कर देते थे इसी के चलते उसकी आज गम मे मौत हो गई तो उसके प्रजावाणी पुलिस को सूचना दे दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी और सुधीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया2
- आंवला। सोमवार को विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के ग्राम मोहम्मदपुर पथरा स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने वर्तमान सत्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा की प्रधानाध्यापिका सारिका सक्सेना के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा के इको क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देकर उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पथरा की इं.प्रधानाध्यापिका कुसुम, ग्राम प्रधान परशुराम, आदित्य भारद्वाज, अरुण प्रजापति, सुनील दिवाकर, सचिन सक्सेना, किरण राणा, अल्पा गुप्ता, सारिका सक्सेना, कमलेश, सुमन, मखना देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।4
- संवाददाता संजीव कुमार राणा बदायूं एंकर:-बदायूँ में उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। वीओ:- सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। विजुअल- खबर से संबंधित। बाईट- पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव।3
- उझानी / विद्या मंदिर इंटर कालेज का वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजीवकुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत कर बच्चों के परिणाम की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि बच्चे अपनी योग्यता और क्षमता को निखारें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। शिक्षित युवा समाज को सन्मार्ग दिखा सकता है। सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्रा महिमा एवं छात्र अनिल आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधीर कुमार, राजेश सागर, रिंकी यादव, गार्गी जैन, खुशबू, नाजिमा, शिवानी, प्रद्युम सिंह, अनिरुध सिंह, मुमताज नगमा आदि मौजूद रहे। संचालन रईस अहमद ने किया।1
- बदायूँ न्यूज लोकेशन बदायूँ/ सहसवान स्लग-कोटेदार की दुकान निलंबित, जांच में मिली अनियमितताएं। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ में उचित दर विक्रेता की दुकान पर हुई जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की जिसमें गड़बड़ियां सामने आने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक स्थित ग्राम मालपुर ततेरा में उचित दर विक्रेता के खिलाफ शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव मौके पर जांच करने पहुंचे।जांच के दौरान दुकान के संचालन में कई अनियमितताएं पाई गईं शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत मालपुर ततेरा के कार्डधारकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थायी रूप से इस उचित दर दुकान को पड़ोसी ग्राम कुवरपुर चंदन की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य कोटेदारों में भी हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा आगे भी जांच अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। बाईट- पूर्ति निरीक्षक दहगवां साहब लाल यादव।3
- उझानी / बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे रोड और बाईपास को रास्ते मे पडने वाले गांवों के संपर्क मार्गों को जोड़ने को लेकर ग्रामीण बन रहे हाईवे पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। ग्रामीणों की मांग थी कि बन रहे रोड़ को गाँव के संपर्क मार्गों से जोडा़ जाये ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो साथ ही जिरौलिया गांव पर एक चौराहे का निर्माण भी शीघ्र कराया जाये जिससे आने वाले समय में होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है आज सडक निर्माण करा रहे अधिकारियों की एक टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि कार्य जनहित में ही होगा आश्वाशन पाकर ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन धरने को समाप्त करने की घोषणा करके धरने को समाप्त कर दिया है1
- उझानी के समर्थ देव ने पीसीएस परीक्षा कर कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर हुए चयनित बदायूं। जिले के उपनगर उझानी निवासी समर्थ देव पीसीएस परीक्षा पास कर कामर्शियल टैक्स आफीसर पद के लिए चयनित हुए है। वर्ष 2024 पीसीएस परीक्षा का रविवार की देर रात परिणाम घोषित हुए जिसमें समर्थ देव ने परीक्षा पास की। जब समर्थ ने अपने परिजनों को अपने चयन की सूचना दी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थ सोमवार को पीसीएस परीक्षा 2025 की मैंस के पेपर देने के लिए लखनऊ गए हुए थे। पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम रविवार की आधी रात के करीब घोषित किया गया जिसमें उझानी निवासी समर्थ देव का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर होने की बात जब समर्थ के द्वारा परिजनों को मिली तो वह खुशी से लवालव हो गए। अपने चयन होने की सूचना समर्थ ने खुद अपने परिजनों को दी। समर्थ रविवार को लखनऊ में थे और पीसीएस 2025 की मैंस परीक्षा के पेपर सोमवार को देंगे। नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी व्यापारी मनोज कुमार के पुत्र समर्थ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू कर हाईस्कूल किया और इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज से इंटर किया। समर्थ ने राजस्थान के कोटा से कोच्चिंग की और फिर हिमाचल के हमीरपुर से बी आरकेर्टेक्चर का कोर्स किया। समर्थ देव का रूझान सिविल सर्विस पर था इसलिए उन्होंने मिल रही जॉब को ठुकरा दिया और उझानी स्थित अपने घर पर रह कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और रिजल्ट उनकी मेहनत के अनुरूप ही आया। कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर चयन होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। माता-पिता और भाई खुशी से फूल नही समा रहे है। उनका कहना है कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करना चाहिए। समर्थ देव की कामयाबी पर उनके घर पर बधाईयां देने वालो का तांता लगा हुआ है।1