कुख्यात पशु तस्कर बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को कोतमा पुलिस द्वारा सतना से किया गया गिरफ्तार शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना कोतमा में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतमा के पशु तस्करी एवं अवैध हथियार रखने के अपराध में लम्बे समय से फराऱ चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को थाना कोतमा पुलिस टीम ने दिनांक 07.03.2026 को सतना जिले से गिरफ्तार किया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.01.2026 को मुखबिर सूचना पर कोतमा हाईवे जंगल चौकी के पास से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 5617 में परिवहन किये जा रहे 22 नग मवेशी भैंस पड़ा जप्त किये गये थे तथा उक्त ट्रक से ही 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा 02 नग जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपी उमेश केवट पिता स्व. दीनदयाल केवट निवासी पुरानी बस्ती कोतमा एवं अंकित द्विवेदी पिता रमेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम झाली थाना कोठी जिला सतना (म.प्र.) , एवं वाहन मालिक संजय पटेल उर्फ प्रभु दयाल पटेला गढिया टोला सतना को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी अपराध में लम्बे समय से फरार चल रहे पशु तस्करी के सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मवेशी बाजार कोतमा मूल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को कल दिनांक 07.03.2026 को जिला सतना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान के विरूध्द थाना कोतमा एवं अन्य थानों तथा शहडोल जिले में कुल 11 अपराध पशु तस्करी संबंधी तथा अन्य धाराओं के पंजीबध्द हैं। साथ ही उक्त अपराधी का जिला बदर का प्रकरण भी प्रचलन में है। उक्त कार्य़वाही में निरी. रत्नाम्बर शुक्ल थाना प्रभारी कोतमा के साथ सउनि सुखीनंद यादव , प्र0आर0 दिनेश राठौर , आर. स्वदेश सिंह , आर. जितेन्द्र मंडलोई , प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार (सायबर सेल) एवं नगर रक्षा समिति सदस्य नीरज सोनी की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश-विदेश के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।जरूरतमंद मरीजों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं:- सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ1
- वीडियो बनाकर सशस्त्र सीमा बल में तैनात पत्नी और उसके लवर सहित ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार !1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के मानपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 10 बजे शहडोल से सड़क मार्ग द्वारा बांधवगढ़ जाते समय उनका मानपुर में आगमन हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर के प्रतिष्ठित मनोहर चाय प्रतिष्ठान पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए और फूलमालाओं के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं जिला अध्यक्ष विजय कोल का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नेताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और विपक्ष की आवाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करते रहना चाहिए। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञान प्रकाश पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष ऋतिक प्यासी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, अमर प्यासी, विकास गौतम, रोशन खान, छोटू खान रवि सेन सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।2
- भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब नगर पालिका पाली पूर्व अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली। बताया गया कि उमंग सिंगार सोमवार को उमरिया के पुराने बस स्टैंड में आयोजित किसान-मजदूर-आदिवासी महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ऊषा कोल ने कांग्रेस का दामन थामते हुए नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊषा कोल का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और उसी पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद नगर पालिका चुनाव के दौरान स्थिति बदल गई। जब भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ऊषा कोल को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्षद का पद हासिल कर लिया। चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे जिले की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले को आगामी नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से जिले की नगर पालिका राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह बदलाव स्थानीय सियासत में नए समीकरण भी बना सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती का संकेत बताया है, जबकि अन्य दलों के नेताओं की नजर अब आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।4
- *नेता प्रतिपक्ष मान. उमंग सिंघार जी का उमरिया आगमन, एन.एस.यू.आई. ने किया भव्य स्वागत, महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन* उमरिया- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी का सोमवार 9 मार्च को उमरिया आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड में किसान, मजदूर और आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उमरिया पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला उमरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने डोल-नगाड़ों, पुष्पगुच्छ और मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने जोरदार नारों के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उमरिया की ओर से जिले के समस्त महाविद्यालयों में छात्रों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं की अपर्याप्त व्यवस्था, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला सुविधाओं का अभाव, छात्रवृत्ति में देरी, बस संचालन, खेलकूद एवं अन्य छात्र सुविधाओं की कमी जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार जी ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को विधानसभा तथा संबंधित विभागों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मो. असलम शेर जिला अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (उमरिया) ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की समस्याएं आज भी गंभीर रूप से सामने हैं और इन्हें हल करने के लिए मजबूत आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रवक्ता मो. नईम, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, आकाश द्विवेदी, ओम तिवारी, अनुज वर्मा, बिलाल खान, अनुराग तिवारी, समीर खान, अजय विश्वकर्मा, श्रेयांस सेन, अभिषेक, रोहणीश्याम, काजल वर्मा, खुशी मोगरे, अर्पिता तिवारी, आंचल चौधरी, दिव्या रजक,रचना यादव, पल्लवी असाटी, साक्षी राव,दीक्षा यादव, सरिता बर्मन, अर्चना, दीपाछी हेमलता,पलक, मुस्कान, दुर्गा, नंदिता, नंदू कोल, दुर्गा प्रजापति, नितेंद्र, पायल, सुमन, राहुल, प्रिंस, आदि भारी संख्या कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, कॉलेज इकाइयों के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- शहडोल जिले के गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत का यह मामला है, जहां दो पक्षों में विवाद के चलते महिला हुई, घायल1