Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला मृतक के परिजन गुस्से में इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने नर्सिंग स्टाफ पर ही हमला बोल दिया। आरोप है कि परिजनों ने स्टाफ को कमरे से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की।
ARIF mansoori
उत्तर प्रदेश के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला मृतक के परिजन गुस्से में इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने नर्सिंग स्टाफ पर ही हमला बोल दिया। आरोप है कि परिजनों ने स्टाफ को कमरे से बाहर खींचकर उनके साथ मारपीट की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बीस मिनट तक मची रही खलबली, कचहरी चौराहे से एवट मार्किट के बीच हुई घटना1
- आज फायर सर्विस टीम द्वारा जिला अस्पताल झांसी में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में अस्पताल के कर्मचारियों तथा उपस्थित आमजन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।अधिकांश अग्नि दुर्घटनाएं विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण होती हैं। अतः सभी नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में मानक क्षमता के विद्युत तारों का उपयोग करें तथा समय-समय पर अधिकृत विद्युत अभियंता से विद्युत लोड एवं वायरिंग की जांच कराते रहें। विशेष रूप से पुराने भवनों में नियमित रूप से लोड परीक्षण कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पुरानी वायरिंग पर अधिक भार पड़ने से आग की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- Post by Abhishek Jain2
- *समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव का झाँसी में भव्य स्वागत* *नए दायित्व से संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई* *झाँसी।* समाजवादी मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए आसिफ नियाजी एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए अजीम भाई का झाँसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर झाँसी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटीं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मजदूरों और अल्पसंख्यकों की आवाज और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। स्वागत समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा अदनान खान सैयद अली चन्द्रशेखर आजाद फारुख अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया, जबकि आभार अधिवक्ता एजाज खान ने व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश व उत्साह देखने को मिला।1
- *आज दिनांक 03.05.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 02,80,000/-(दो लाख अस्सी हजार रुपए) नकद व 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों पर ऑनलाइन सट्टा की 02 वेबसाइट खुली पाई गईं जिन पर आई.पी.एल. मैच के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहे थे। इन अभियुक्तगण के वॉलेट से ऑनलाइन सट्टा से संबंधित कुल 44,66,059(चौवालीस लाख छियासठ हजार उनसठ) चिप्स/क्वाइन्स पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*2
- झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेमनगर थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रेलवे विभाग में नौकरी करने वाले राहुल गौतम को रेलवे माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 44 लाख 66 हजार रुपये के कॉइन सीज किया गया है। साथ ही दो लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह आरोपी लंबे समय से आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से सट्टा खेलने वाले एक अन्य आरोपी जयपाल राजपूत को भी गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर 3 बजे न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रेमनगर थाना इंचार्ज तुलसीराम पांडे, नैनागढ़ चौकी इंचार्ज संत प्रकाश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर रविकांत शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान चंद्र सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- बस्ती जिला के मुंडेरवा में गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली भारी बारिश के बावजूद लोग प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर पाने की उम्मीद में घंटों खड़े रहे। महिलाएं और बुजुर्ग भी भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए यह तस्वीर सवाल उठाती है—क्या योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच पा रहा है?1
- 44 लाख से ज्यादा के कॉइन किए सीज, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार । less1