स्वास्थ्य विभाग सक्रिय: टनकपुर में टीबी जांच शिविर में उमड़ी भीड़, टनकपुर क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर चला विशेष अभियान, कल फिर लगेगा कैंप। टनकपुर। उच्च जोखिम (High Risk) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से टनकपुर ब्लॉक के ग्राम भजनपुर एवं बनबसा सीटी में विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर सक्रिय रूप से शिविर संचालित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और संदिग्ध मरीजों की जांच की। शिविर में CHO गरिमा परगाई, STS पंकज राठौर, TBHV योगेश कुमार, आशा कार्यकर्ता दीपिका जोशी एवं लक्ष्मी तथा ANM रश्मि गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर शिविर को सफल बनाया। भजनपुर में कुल 60 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें 55 लोगों के एक्स-रे कराए गए। वहीं बनबसा सीटी में 65 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें से 52 व्यक्तियों के एक्स-रे किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर जांच और नियमित उपचार लिया जाए। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच हेतु चिन्हित किया। विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल टनकपुर क्षेत्र में एक और विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग सक्रिय: टनकपुर में टीबी जांच शिविर में उमड़ी भीड़, टनकपुर क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर चला विशेष अभियान, कल फिर लगेगा कैंप। टनकपुर। उच्च जोखिम (High Risk) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से टनकपुर ब्लॉक के ग्राम भजनपुर एवं बनबसा सीटी में विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर सक्रिय रूप से शिविर संचालित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और संदिग्ध मरीजों की जांच की। शिविर में CHO गरिमा परगाई, STS पंकज राठौर, TBHV योगेश कुमार, आशा कार्यकर्ता दीपिका जोशी एवं लक्ष्मी तथा ANM रश्मि गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर शिविर को सफल बनाया। भजनपुर में कुल 60 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें 55 लोगों के एक्स-रे कराए गए। वहीं बनबसा सीटी में 65 मरीजों की ओपीडी हुई,
जिनमें से 52 व्यक्तियों के एक्स-रे किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर जांच और नियमित उपचार लिया जाए। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच हेतु चिन्हित किया। विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल टनकपुर क्षेत्र में एक और विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
- चम्पावत 15 अप्रैल 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने हेतु तत्काल पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- विडियो देखें- रुड़की (उत्तराखंड) रुड़की में स्वामी विवेकानंद कॉलेज के छात्र का उत्पीड़न! ✍️⚖️ रुड़की स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में एक छात्र ने प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा है और बार-बार परीक्षा (Exams) देने से रोका जा रहा है। पीड़ित छात्र कई दिनों से परीक्षा देने की गुहार लगा रहा था, लेकिन प्रबंधन द्वारा उसे हर बार नई तारीख देकर टाल दिया गया। शिक्षा के मंदिर में छात्र के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ निंदनीय है। प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर छात्र को न्याय दिलाना चाहिए।1
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2
- जिले में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आया, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले से आज शिक्षा के क्षेत्र में गर्व की खबर सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस परिणाम में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला टॉपर बने। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इसी विद्यालय के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे, नियति अगरकोटी ने 96.6 प्रतिशत, यश मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, शिवांशी जोशी ने 94.8 प्रतिशत, हर्षिता दीपक ने 94.6 प्रतिशत और रिया पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा याशिका पंत ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, अमन खोलिया ने 96.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और रिषिका अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन खोलिया ने हिंदी में 100 में से 100 अंक और याशिका पंत ने 99 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सीमा जोशी पांडे, एकेडमिक हेड ओपी फुलारा, कोऑर्डिनेटर दीपक राणा व मुकुल कटोलिया सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी। क्लास टीचर्स रोहित कुमार, दिव्यांशु अधिकारी और पीआरओ शालिनी साम्बल व दीपक पांडे ने भी खुशी जताई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां प्रशांत बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत और राहुल बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह परिणाम दर्शाता है कि बागेश्वर के छात्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। #CBSEBoard #Class10Result #DistrictTopper #Bageshwar #EducationNews #SuccessStory1
- *युवाओं में नशे का जहर घोलने वालों पर कप्तान मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कड़ा वार, स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार* *SOG व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता, 66 लाख 30 हज़ार की 221 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार* *इसके अतिरिक्त हल्द्वानी व वनभूलपुरा में भी 02 स्मैक तस्करों की हुई गिरफ्तारी* मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे *'ऑपरेशन प्रहार'* के तहत नैनीताल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जनपद में *कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश* लगाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों* पर संपूर्ण जिले में *“ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।* इसी क्रम में *एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चन्द्रा व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण* में दिनांक 14-04-2026 को *प्रभारी निरीक्षक श्री विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी श्री राजेश जोशी की संयुक्त टीम* ने चैकिंग के दौरान चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत *एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी* ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के *कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक व अन्य सामग्री बरामद* कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विजय सिंह नेगी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 125/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी-* विजय सिंह नेगी (उम्र 35 वर्ष) पुत्र- स्वर्गीय राम सिंह निवासी- ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा हाल- गंगा कॉलोनी, गुलाटी चिकन वाली गली, थाना हल्द्वानी, नैनीताल *आपराधिक इतिहास-* उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व निम्न अभियोग पंजीकृत हैं। कोतवाली मुखानी- FIR NO 110/2023 8/21 कोतवाली हल्द्वानी- FIR NO 498/2023 8/21 *बरामदगी का विवरण-* 1. स्मैक- 221 ग्राम कीमत लगभग 66,30,0000 रुपये 2. नगदी- ₹14,520/- (मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त) 3. उपकरण- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 01 मोबाइल फोन। *एसएसपी नैनीताल में पुलिस टीम के होता है उत्साहवर्धन हेतु 1500/- रुपये के पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।* *पुलिस टीम-* * उ0नि0 कृपाल सिंह * हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला एसओजी * हे0कानि0 कुन्दन सिंह कठायत एसओजी * कानि0 भानु प्रताप औली एसओजी * कानि0 अशोक सिंह रावत एसओजी * कानि0 भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा एसओजी * म0कानि0 भावना जोशी कोतवाली हल्द्वानी *एसएसपी नैनीताल का संदेश-* नैनीताल पुलिस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा। 💥 *मामला- 02 कोतवाली हल्द्वानी में 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार* दिनांक 14/04/2026 को चौकी राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल गोला गेट राजपुरा के अन्दर चैकिंग के दौरान उ0नि0 कृष्ण गिरी मय पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त गुलशन पुत्र स्व0 छुट्टन निवासी राजपुरा ,वार्ड नं0 13, कोतवाली हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष के कब्जे से अवैध स्मैक जिसका वजन 4.18 ग्राम, बरामद* हुयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR न0 126/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुलशन उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। 💥 *मामला- 03 कोतवाली वनभूलपुरा में 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार* दिनांक-14.04.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अभियुक्त मेराज अली पुत्र मौ० हनीफ* निवासी चोरगलिया रोड ला0न0 18 वार्ड न0 24 कोतवाली बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को *11.72 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड से गिरफ्तार* किया गया जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO 64/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है।- 1. मु0अ0सं0 278/19 धारा 8/21 NDPS ACT 2. मु0अ0सं0 346/20 धारा 8/21 NDPS ACT 3. मु0अ0सं0 62/23 धारा 380/41। भादवि 4. मु0अ0सं0 200/24 धारा 8/21 NDPS ACT 5. मु0अ0सं017/25 धारा 8/21 NDPS ACT पुलिस टीम- उ0 नि० मनोज यादव का0 इन्दर सिंह का0 सुनील कुमार का0 सुच्चा सिंह1
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत1
- विडियो देखें-Viral Video हैरान कर देगा ये मंजर—गाय बनी रक्षक1
- बागेश्वर के जंगलों को आग से नियंत्रित करने को वन विभाग की अच्छी पहल, जिले के 23 केंद्रों पर पिरूल की खरीद शुरू. बागेश्वर जिले में वनाग्नि को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से वन विभाग ने पिरूल की खरीद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 23 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पिरूल की खरीद 10 रुपये प्रति किलो की दर से की जा रही है। वन विभाग का उद्देश्य पिरूल को इकट्ठा कर वनाग्नि को नियंत्रित करना और ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करना है। पिरूल की खरीद से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। वन विभाग ने महिला मंगल दल, नवयुवक मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों को पिरूल एकत्र करने और विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इससे न केवल जंगलों को आग से बचाया जा सकेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। पिरूल से बने ब्रिकेट्स का उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है, जैसे कि चैकडेम बनाने में। जिले के बागेश्वर रेंज के जौलकांडे वन परिसर, नक्षत्र वाटिका लकड़ियाथल, छतीना पौधालय, हर्बल गार्डन कठायतबाड़ा, वन परिसर कनगाड़छीना, झिरौली और वन रक्षक चौकी कनगाड़छीना में केंद्र स्थापित किए गए हैं। बैजनाथ रेंज के वन परिसर सिरकोट, वन परिसर कौसानी, वन परिसर महरपाली, वन परिसर पोखरी और बज्वाड़ में खरीद केंद्र बनाया है। गढ़खेत रेंज के वन परिसर जिंतोली, वन परिसर वज्यूला, वन परिसर गढ़खेत, वन परिसर जखेड़ा और कुलांऊ वन परिसर में पिरूल के एकत्रीकरण की व्यवस्था की गई है। कपकोट रेंज के जखेड़ी और कालीधार कंपाट संख्या दो में वन विभाग पिरूल की खरीद करेगा। धरमघर रेंज के देवतोली, सनीउडियार, वन परिसर दोफाड़, खेती, वन परिसर कांडा, लेटला, चौकोड़ी और बैड़ा में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया की वनाग्नि को लेकर वन विभाग, तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठक की है। हमारी क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी पूरी तरह तैयार है। अलर्ट मिलते ही तहसील और वन विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचती हैं। इसके अलावा, पिरुल संग्रहण के लिए स्वयं सहायता समूहों ने योजना तैयार की है। वन विभाग ने 200 टन पिरुल संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें प्रति किलोग्राम 10 रुपये महिलाओं को भुगतान किया जाएगा। लक्ष्य बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को अनुरोध भी भेजा गया है। लक्ष्य बढ़ने पर पिरुल से विकेट्स और पेलेट्स बनाने जैसे आगे के कार्य संभव होंगे। वनाग्नि रोकथाम हो या पिरुल संग्रहण—दोनों मोर्चों पर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।1