लगातार बारिस और तेज हवाओं के कारण हथुआ से मीरगंज मुख्य पथ पर रात्रि विशाल पेड गिरने से 5 घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित! हथुआ में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से बिहार में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसी दौरान गोपालगंज जिले के हथुआ में हथुआ से मीरगंज मुख्य पथ पर वर्षों पुराना विशाल जामुन व महोगनी का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि की इस दौरान किसी के घायल होने की सुचना नहीं है। रात में गुजरने वाले बड़े वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। पेड़ गिरने के कारण रातभर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- गंडक बैराज से छोड़े गए पानी के कारण प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 26 September. प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैं। 26.09.2026.1
- बेतिया में चुनाव आयोग के खिलाफ राजद का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बेतिया कलेक्ट्रेट के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष साहब हुसैन और जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के परामर्श के बाद किया गया। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। राजद जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर पार्टी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद नेता का आरोप है कि चुनाव आयोग की भूमिका से भाजपा को फायदा पहुंचा और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी। प्रभु यादव ने कहा कि जिस तरह से कथित तौर पर वोटों की चोरी हुई है, उसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने बिहार और बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और इसी के विरोध में पुतला दहन किए जाने की बात कही। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव भी बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं और दोबारा चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए ये आरोप राजद की ओर से हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया और अपने फैसलों को लेकर अपनी संवैधानिक प्रक्रिया का बचाव किया है। फिलहाल बेतिया में राजद के इस प्रदर्शन ने चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। राजद ने कथित अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।1
- वार्ड नंबर 2 में ईट सोलिंग कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल,। जांच की मांग ।। मामला माधोपुर पंचायत का। ग्राम पंचायत राज माधोपुर निवासी युगल किशोर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड नंबर-2 में कराए जा रहे ईंट सोलिंग कार्य में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा द्वारा कराया जा रहा कार्य मानक के अनुरूप नहीं है। युगल किशोर सिंह का कहना है कि कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड अथवा निधि एवं राशि का शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कार्य किस योजना या निधि से कराया जा रहा है और इसकी स्वीकृत राशि कितनी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने ऊंचे पदाधिकारियों एवं मंत्रीगण तक पहुंच होने की बात कहते हुए ग्रामीणों को कथित रूप से धमकाया जाता है। साथ ही फेसबुक के माध्यम से भी धमकी देने तथा ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, आरोपित पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विकास कार्य बंद है। समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा ने आवेदक युगल किशोर सिंह पर रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।4
- एक वोट से तय हुआ महासचिव पद का फैसला, राजकिशोर शर्मा अध्यक्ष तो अमरेश कुमार सिंह बने महासचिव1
- पूर्वी चम्पारण : कोटवा पुलिस के छापेमारी में 134 लीटर शराब बरामद पांच गिरफ्तार1
- आंदर प्रखंड के सहसराव पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार की सुबह 11 बजे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीआरओ आकाश द्विवेदी,जेई अमल कुमार,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता एवं मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर बीपीआरओ आकाश द्विवेदी ने कहा कि ग्राम रक्षा दल एवं पुलिस मित्रों की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में नीरज सिंह, राकेश चौधरी, अर्जुन भगत,सुदीश यादव,दिनेश गुप्ता,सुजीत कुमार, मंतोष कुमार पासवान,धनकेश पासवान, सोनू पांडेय,देवता पांडेय,मृत्युंजय भगत,मुन्ना ठाकुर,लक्ष्मण पासवान,शैलेंद्र तिवारी,वीरेंद्र यादव,जैतून निशा,अर्चना सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे। आंदर प्रखंड के सहसराव पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार की सुबह 11 बजे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीपीआरओ आकाश द्विवेदी,जेई अमल कुमार,मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता एवं मुखिया प्रतिनिधि दीनानाथ राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर बीपीआरओ आकाश द्विवेदी ने कहा कि ग्राम रक्षा दल एवं पुलिस मित्रों की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में नीरज सिंह, राकेश चौधरी, अर्जुन भगत,सुदीश यादव,दिनेश गुप्ता,सुजीत कुमार, मंतोष कुमार पासवान,धनकेश पासवान, सोनू पांडेय,देवता पांडेय,मृत्युंजय भगत,मुन्ना ठाकुर,लक्ष्मण पासवान,शैलेंद्र तिवारी,वीरेंद्र यादव,जैतून निशा,अर्चना सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।1

- चकिया-मधुबन सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, सीमा विवाद में अटकी कार्रवाई; SP के निर्देश पर चकिया पुलिस ने संभाला मोर्चा। मोतिहारी, पूर्वी चंपारण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चकिया से मधुबन जाने वाली सड़क पर बारा गोविंद गांव के समीप स्विस बांध के बगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि घटनास्थल चकिया और गरहिया थाना क्षेत्र की सीमा पर होने के कारण शव को लेकर दोनों थाना क्षेत्रों के बीच अधिकार क्षेत्र का मामला सामने आया, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई में देरी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर चकिया थाना पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी संभाली। मौके पर पहुंचे चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और चकिया थाना पुलिस को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।इसके बाद चकिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दियाफिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस अज्ञात युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या का मामला है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा कब तक हो पाता है और मृतक युवक की पहचान कब तक हो पाती है।1
- सुगौली के पीएम श्री विधालय में संकुल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,दर्जनों छात्राओं ने लिया भाग।1