तेलिया हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान भक्ति में लीन हुए पत्रकार, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कराया सुंदरकांड पाठ कालापीपल मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कालापीपल द्वारा प्रसिद्ध श्री सिद्ध तेलिया हनुमान मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए और सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्री हनुमान की आराधना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और सभी पत्रकार भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। सुंदरकांड पाठ के दौरान विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सभी पत्रकारों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पत्रकारों ने भगवान हनुमान से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुक अतिथियों का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कालापीपल की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को संगठन का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भगवान श्री हनुमान की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भगवान श्री हनुमान की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
तेलिया हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, हनुमान भक्ति में लीन हुए पत्रकार, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कराया सुंदरकांड पाठ कालापीपल मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कालापीपल द्वारा प्रसिद्ध श्री सिद्ध तेलिया हनुमान मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए और सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्री हनुमान की आराधना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और सभी पत्रकार भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। सुंदरकांड पाठ के दौरान विधि-विधान
से भगवान श्री हनुमान का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सभी पत्रकारों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पत्रकारों ने भगवान हनुमान से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुक अतिथियों का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई कालापीपल की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों को संगठन का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र
में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भगवान श्री हनुमान की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भगवान श्री हनुमान की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
- F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।1
- भगवान टाकटेश्वर धाम धंसोड़ा रसोड़ा में यह घंसौदा वाला ताकतवर बाबा से पूरी होती जाती आवश्यक पधारे और सभी को यहां वीडियो शेयर करें ताकि किसी परिजनों को कोई तकलीफ हो तो संपर्क करें क्यों खुशी कॉलेज को आवश्यक पधारे1
- “विकास में लापरवाही नहीं चलेगी! शाजापुर की ‘दिशा’ बैठक में सांसद सोलंकी के सख्त निर्देश”1
- पुलिस टीम ने बचाई अटेक वाले व्यक्ति की जान सी पी आर लगातार देते रहे अस्पताल पहुंचाया। हेमन्त त्रिपाठी मो 7067216263 दिनांक: 26 अगस्त 2026 *अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर पुलिस टीम की तत्परता और सतर्कता से बची व्यक्ति की जान* *पुलिस टीम ने सीपीआर देकर पहुँचाया अस्पताल* 📍दिनांक 25.08.2026 को अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की त्वरित कार्रवाई से हृदयघात (हार्ट अटैक) के शिकार एक व्यक्ति की जान बचा ली गई। ➡️*घटना का विवरण:* दिनांक 25.08.2026 को अमलाहा डायवर्सन पॉइंट पर तैनात पुलिस /टीम ने देखा कि एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। व्यक्ति में हार्ट अटैक के लक्षण देखकर जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के रूप में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देना शुरू किया। ➡️*पुलिस टीम की तत्परता:* पुलिस टीम द्वारा लगातार दिए गए सीपीआर (CPR) के कारण व्यक्ति की सांसें और धड़कनें वापस आ गईं। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और सी पीड़ित को सुरक्षित एवं शीघ्रता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आष्टा रवाना किया। समय पर मिली इस चिकित्सीय सहायता और पुलिस की सूझबूझ से नागरिक की जान बच सकी। पीड़ित व्यक्ति को आष्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया गया और स्थिति सामान्य होने पर वह अपने परिवार के साथ चला गया। पीड़ित व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है । ➡️*उल्लेखनीय भूमिका:* डीएसपी श्री राजू सिंह बघेल थाना प्रभारी सिद्दीकगंज एवं सहयोगी पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक शुभम मेवाड़ा, थाना आष्टा, आरक्षक देवेंद्र राजपूत थाना आष्टा,आरक्षक गजेंद्र , एवं आरक्षक अमित 5 वी वाहिनी विसबल मुरैन,आरक्षक राघवेंद्र ट्रैफिक थाना भोपाल- घटना स्थल पर त्वरित निर्णय, प्रभावी सीपीआर प्राथमिक उपचार एवं समय पर अस्पताल पहुँचाकर नागरिक की जान बचाने में अनुकरणीय एवं सराहनीय योगदान । 1
- श्रावण के चौथे सोमवार पर निकली बाबा भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान भोलेनाथ, 30 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रही श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही अंतिम पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन गणेश मंदिर से शाम 6 बजे प्रारंभ हो कर पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ निकली। यात्रा में विभिन्न कलाकारों द्वारा करीब 30 आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। जगह-जगह श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और प्रसादी का वितरण भी किया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने बुधवारा में भव्य स्वागत किया l पालकी में कड़ाबीन, ऊंटों की सवारी,घोड़ों की सवारी,अज्जू का बैंड, गोरिल्ला-पांडा-मोटू-पतलू, ढोल, चार बड़े भूत, लॉंग मैन, मुबारिक भाई का बैंड, सलीम भाई सितारा जान, आधोरी, बाहुबली शिवाजी, चार बंदर, राधा-कृष्ण की तीन झांकियां, मोर नृत्य, काली माता नृत्य, चार लड़कों की गंगा आरती,महाबली हनुमानजी, तिरुपति जी और साउंड प्रमुख आकर्षण रहें। इसके अलावा राजस्थान की ग्रुप प्रस्तुति, नर्सिंग अवतार, बैंड नंबर, बरगी 10-10 डमरू के साथ झांझ पार्टी, राजू भाई की गाड़ी, दादा गुरु बग्गी, उज्जैन की शाही पालकी तथा आष्टा महाकाल पालकी भी यात्रा में शामिल रही। इन प्रस्तुतियों के साथ कलाकार ने पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का मनोरंजन करते हुए धार्मिक माहौल बनाए रखा। प्राचीनतम गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें साफा बांधा। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी ने सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह आदि की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान से कराई। इसके बाद पालकी बुधवारा राम मंदिर पर भक्तिभाव के साथ आरती हुई । यहां से भगवान भोलेनाथ की शाही पालकी गल चौराहा, सुभाष चौक, गंज चौराहा होते हुए सिकंदर बाजार पहुंchi इसके बाद बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर पर पालकी पहुंची l जगह-जगहअंतिम शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रसादी का वितरण भी किया गया। गाजे-बाजे, धार्मिक झांकियों, नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक सवारियों के साथ निकली शाही पालकी ने नगर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भक्तिमय वातावरण बना दिया l1
- *मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश (रहवासी क्षेत्र मे व्यावसायिक उपयोग) के तारतम्य मे आज जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गौतम नगर क्षेत्र में एक होटल पर सीलिंग/तालाबंदी की कार्यवाही की गई..जिसमें संबंधित जोनल अधिकारी एवं सहायक यंत्री (भवन अनुज्ञा) के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा..!* *#SupremeCourtOrder #Residentialarea #Commercialactivity #BMC*1
- aapko bhul jaane ki koshish bhi ki ek Teri yad aane ke baad welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- शुजालपुर शाही सवारी में फंसी एंबुलेंस 😱 भक्तों ने सेकंडों में बनाया रास्ता1