logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस नोट* *सुनहरा मौका: 9 मई को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन* *हरिद्वार 21अप्रैल, 2026* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी *09 मई 2026 को किया जाएगा। यह लोक अदालत प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगी।* इस आयोजन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति सहित सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की भागीदारी रहेगी। लोक अदालत का आयोजन राज्य के उच्च न्यायालय, समस्त जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों तथा देहरादून स्थित ऋण वसूली अधिकरण में किया जाएगा। *इस दौरान प्री-लिटिगेशन (ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में दायर नहीं हुए है ) एवं न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिन मामलों को शामिल किया गया है, उनमें मुख्यतः फौजदारी के शमनीय मामले, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, धारा 138 एन.आई.एक्ट से जुड़े मामले, ऋण वसूली से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा वाद, उपभोक्ता एवं आईपीआर एवं किसी अर्ध-न्यायिक प्राधिकारण के समक्ष अन्य मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक न्यायालयों के मामले, श्रम एवं भूमि अर्जन मामले, मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान, दीवानी वाद, राजस्व एवं अन्य सहायक मामले,वेतन भत्ते एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों* का निस्तारण किया जायेगा। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण चाहते हैं, वे 08 मई 2026 तक संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने वाद लोक अदालत हेतु नियत करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के निम्नवत नंबर एवं मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। सम्पर्क *दूरभाष: 05942–236762, फैक्स:05942–236552, ईमेल–slsa–uk@nice.in ukslsanainital@gmail.com एवं टोल फ्री नंबर: 1800–180–400, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100*

2 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
2 hrs ago
a93c31cb-f44d-435d-bf2e-71aefc2f692c

*प्रेस नोट* *सुनहरा मौका: 9 मई को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन* *हरिद्वार 21अप्रैल, 2026* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी *09 मई 2026 को किया जाएगा। यह लोक अदालत प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित होगी।* इस आयोजन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति सहित सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की भागीदारी रहेगी। लोक अदालत का आयोजन राज्य के उच्च न्यायालय, समस्त जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों तथा देहरादून स्थित ऋण वसूली अधिकरण में किया जाएगा। *इस दौरान प्री-लिटिगेशन (ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में दायर नहीं हुए है ) एवं न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिन मामलों को शामिल किया गया है, उनमें मुख्यतः फौजदारी के शमनीय मामले, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले, धारा 138 एन.आई.एक्ट से जुड़े मामले, ऋण वसूली से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा वाद, उपभोक्ता एवं आईपीआर एवं किसी अर्ध-न्यायिक प्राधिकारण के समक्ष अन्य मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक न्यायालयों के मामले, श्रम एवं भूमि अर्जन मामले, मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान, दीवानी वाद, राजस्व एवं अन्य सहायक मामले,वेतन भत्ते एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों* का निस्तारण किया जायेगा। प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का त्वरित एवं सुलभ निस्तारण चाहते हैं, वे 08 मई 2026 तक संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने वाद लोक अदालत हेतु नियत करवा लें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के निम्नवत नंबर एवं मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। सम्पर्क *दूरभाष: 05942–236762, फैक्स:05942–236552, ईमेल–slsa–uk@nice.in ukslsanainital@gmail.com एवं टोल फ्री नंबर: 1800–180–400, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100*

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। कोतवाली पुलिस को दिनांक 15.02.2026 को अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत मिली थी जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। क्षेत्र में हो रही ट्रांसफार्मर तेल/ मोटर चोरियों की घटनाओं पर जल्द लगाम लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने नियमित रुप से ऐसे स्थानों में चैकिंग शुरू करने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। लगातार प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 19.04.2026 को टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को 240 लीटर विद्युत ट्रांस फार्मर तेल के साथ दबोचकर परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही TVS Apache मोटर साइकिल और कार HYUNDAI EON भी बरामद की। पकड़ में आए संदिग्ध के अन्य दो साथी मौके से अन्धेरे के फायदा उठाकर भाग गये जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकडे गये संदिग्ध ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर ट्रांस फार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-145/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम बढोतरी धारा- 317(2), 3(5) B.N.S. व 35/106 B.N.S.S. *पकड़ा गया आरोपित-* आशू पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-24 वर्ष *बरामदगी-* 1-240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल 2-मो0सा0 TVS Apache 3-वाहन कार HYUNDAI EON *पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 अजय कुमार  2-हे0कानि0 रविन्द्र नागर 3-कानि0 महेन्द्र सिंह 4-कानि अनिल वर्मा 5-कानि0 राजेन्द्र सिंह
    1
    कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। 
कोतवाली पुलिस को दिनांक 15.02.2026 को अवर अभियन्ता 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान लक्सर द्वारा उपभोक्ता अनुज निवासी नन्दपुर रायसी के नलकूप पर स्थापित विधुत ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांसफार्मर तेल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे शिकायत मिली थी जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
क्षेत्र में हो रही ट्रांसफार्मर तेल/ मोटर चोरियों की घटनाओं पर जल्द लगाम लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने नियमित रुप से ऐसे स्थानों में चैकिंग शुरू करने के साथ साथ अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया।  
लगातार प्रयासों के फलस्वरुप दिनांक 19.04.2026 को टीम ने थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को 240 लीटर विद्युत ट्रांस फार्मर तेल के साथ दबोचकर परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही TVS Apache मोटर साइकिल और कार HYUNDAI EON भी बरामद की। 
पकड़ में आए संदिग्ध के अन्य दो साथी मौके से अन्धेरे के फायदा उठाकर भाग गये जिनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पकडे गये संदिग्ध ने पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर ट्रांस फार्मर से तेल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-145/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम बढोतरी धारा- 317(2), 3(5) B.N.S. व 35/106 B.N.S.S. 
*पकड़ा गया आरोपित-*
आशू पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-24 वर्ष
*बरामदगी-*
1-240 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर तेल  
2-मो0सा0 TVS Apache 
3-वाहन कार HYUNDAI EON 
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 अजय कुमार  
2-हे0कानि0 रविन्द्र नागर 
3-कानि0 महेन्द्र सिंह
4-कानि अनिल वर्मा
5-कानि0 राजेन्द्र सिंह
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • The Aman Times टिहरी: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरिया से लदे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित कार जा टकराई, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरी से कार को काटकर शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। 👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
    1
    The Aman Times 
टिहरी: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सरिया से लदे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित कार जा टकराई, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरी से कार को काटकर शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंपा।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
👉 प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • लीड से निकली चिंगारियों से जलकर खाक हुआ ट्रांसफार्मर व्यस्तम चौक पर लगी आग से मची अफरा तफरी। फायर ब्रिगेट की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू। पूरा मामला नगीना नगर के मोहल्ला लाल सराय चौक का मामला बताया गया
    1
    लीड से निकली चिंगारियों से जलकर खाक हुआ ट्रांसफार्मर
व्यस्तम चौक पर लगी आग से मची अफरा तफरी।
फायर ब्रिगेट की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू।
पूरा मामला नगीना नगर के मोहल्ला लाल सराय चौक का मामला बताया गया
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • 🔥 IT PARK KE PAAS 140 GAJ PLOT – BEST INVESTMENT SPOT! 😳💰 📍 Location: Sahastradhara Road, Near Siddhartha College, Dehradun 📌 Just 250 Meter from IT Park Dehradun 📐 Plot Size: 140 Gaj 💰 Price: ₹65,000 / Sq Yard 💎 PROPERTY HIGHLIGHTS: ✔️ Prime Residential Plot ✔️ Walking Distance from IT Park ✔️ Fast Growing Location 📈 ✔️ Perfect for Home + Investment 🌟 NEARBY PRIME LOCATIONS: 📌 IT Park Dehradun – 250 Meter 📌 Sahastradhara – 5 Min 📌 Pacific Golf Estate – 5 Min 📌 Rajpur Road – 10 Min 📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min 📌 ISBT Dehradun – 20 Min 🎯 NEARBY FACILITIES: 🏫 Siddhartha College – Walking Distance 🏫 Schools & Coaching Institutes 🪖 Army Area – Safe & Premium Surroundings 🏢 IT Crowd – High Demand Area 🚨 “IT Park ke paas plot… aaj nahi liya toh kal regret pakka!” 📲 CALL NOW: 📞 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📞 8077606460 #ITParkDehradun #SahastradharaRoad #PlotForSale #DehradunProperty #InvestmentDeal #RealEstateIndia #PropertyForSale #DehradunInvest #PrimeLocation #ViralReels #PropertyDealer #HotDeal #DreamPlot
    1
    🔥 IT PARK KE PAAS 140 GAJ PLOT – BEST INVESTMENT SPOT! 😳💰
📍 Location: Sahastradhara Road, Near Siddhartha College, Dehradun  
📌 Just 250 Meter from IT Park Dehradun  
📐 Plot Size: 140 Gaj  
💰 Price: ₹65,000 / Sq Yard  
💎 PROPERTY HIGHLIGHTS:  
✔️ Prime Residential Plot  
✔️ Walking Distance from IT Park  
✔️ Fast Growing Location 📈  
✔️ Perfect for Home + Investment  
🌟 NEARBY PRIME LOCATIONS:  
📌 IT Park Dehradun – 250 Meter  
📌 Sahastradhara – 5 Min  
📌 Pacific Golf Estate – 5 Min  
📌 Rajpur Road – 10 Min  
📌 Clock Tower Dehradun – 15 Min  
📌 ISBT Dehradun – 20 Min  
🎯 NEARBY FACILITIES:  
🏫 Siddhartha College – Walking Distance  
🏫 Schools & Coaching Institutes  
🪖 Army Area – Safe & Premium Surroundings  
🏢 IT Crowd – High Demand Area  
🚨 “IT Park ke paas plot… aaj nahi liya toh kal regret pakka!”  
📲 CALL NOW:  
📞 9528242511 (Miss Ritu Singh)  
📞 8077606460  
#ITParkDehradun #SahastradharaRoad #PlotForSale #DehradunProperty #InvestmentDeal #RealEstateIndia #PropertyForSale #DehradunInvest #PrimeLocation #ViralReels #PropertyDealer #HotDeal #DreamPlot
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • Post by Paras jain panna
    1
    Post by Paras jain panna
    user_Paras jain panna
    Paras jain panna
    Social Media Manager Dehradun, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • The Aman Times रुड़की से खबर है। वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार। ‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल। कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार। निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    1
    The Aman Times 
रुड़की से खबर है।
वर्दी का झूठा सपना दिखाकर दिलों से खेलता रहा शातिर,‘फर्जी फौजी’ बनकर भरोसे को बनाया अपना हथियार।
‘फर्जी फौजी’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल।
कुलदीप भंडारी को चमोली पुलिस ने रुड़की से दबोचा,खुद को आर्मी जवान बताकर बनाता था शिकार।
निजी फोटो-वीडियो के जरिए करता था ब्लैकमेल,एक युवती से ₹1 लाख की ठगी का मामला सामने आया।
पीड़िता की शिकायत के 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई,आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे।
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल भी किया बरामद,मामले की जांच जारी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • बिजनौर सपा की PDA सदभावना रैली में उमड़ी भारी भीड़। सपा नेता राहुल चौधरी ने अपनी सियासत ताकत का कराया एहसास। मुरादाबाद सपा सांसद रूचिवीरा PDA की ट्रैक्टर रैली मे शामिल। राजमिलन बैंकट हाल से शुरू हुई सपा की ट्रैक्टर रैली। नुमाईश ग्राउंड तक निकली ट्रैक्टर रैली। बिजनौर नुमाइश ग्राउंड से पार्टी कार्यालय पैदल पहुंचे सपा कार्यकर्ता और समर्थक।
    1
    बिजनौर 
सपा की PDA सदभावना रैली में उमड़ी भारी भीड़।
सपा नेता राहुल चौधरी ने अपनी सियासत ताकत का कराया एहसास। 
मुरादाबाद सपा सांसद रूचिवीरा PDA की ट्रैक्टर रैली मे शामिल। 
राजमिलन बैंकट हाल से शुरू हुई सपा की ट्रैक्टर रैली।
नुमाईश ग्राउंड तक निकली ट्रैक्टर रैली। 
बिजनौर नुमाइश ग्राउंड से पार्टी कार्यालय पैदल पहुंचे सपा कार्यकर्ता और समर्थक।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.