logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतनापुरा गांव में बेटे की शादी को लेकर हुए विवाद में युवक के पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित अजय कुमार तिवारी (पुत्र स्व. राम बाबू तिवारी) ने चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बकेवर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के तीन नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने उन्हें घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब पीड़ित की पत्नी अखिलेश कुमारी मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनके पुत्र की शादी महेवा की युवती से की गई तो वे जान से मार देंगे। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी युवती की मां को भी दी है। इस मामले में बकेवर पुलिस ने तत्काल पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया है और जांच शुरू कर दी है।

10 hrs ago
user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
Rahul Yadav jaswant Nagar
जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छतनापुरा गांव में बेटे की शादी को लेकर हुए विवाद में युवक के पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित अजय कुमार तिवारी (पुत्र स्व. राम बाबू तिवारी) ने चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बकेवर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के तीन नामजद तथा दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने उन्हें घर से बाहर खींचकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब पीड़ित की पत्नी अखिलेश कुमारी मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनके पुत्र की शादी महेवा की युवती से की गई तो वे जान से मार देंगे। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी युवती की मां को भी दी है। इस मामले में बकेवर पुलिस ने तत्काल पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया है और जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा के जसवंतनगर थाना सभागार में शनिवार को तहसीलदार अभिजीत गौरव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामले भूमि विवाद से और 1 मामला विद्युत विभाग से संबंधित था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में ग्राम नगला लाइक निवासी सुखबीर सिंह ने बंटवारे के बाद लगाए गए सीमांकन के खूंटे उखाड़ने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, ग्राम जगसौरा की निवासी कांति देवी ने उनके घर के सामने की दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, ग्राम कटे खेड़ा सराय भूपत के सुरेंद्र पाल सिंह ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, जबकि नगर के कटरा पुख्ता की शीला ने बिना किसी सूचना के उनके 2 किलोवाट के बिजली कनेक्शन को बढ़ाकर 4 किलोवाट किए जाने की शिकायत की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान, थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    इटावा के जसवंतनगर थाना सभागार में शनिवार को तहसीलदार अभिजीत गौरव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामले भूमि विवाद से और 1 मामला विद्युत विभाग से संबंधित था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में ग्राम नगला लाइक निवासी सुखबीर सिंह ने बंटवारे के बाद लगाए गए सीमांकन के खूंटे उखाड़ने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, ग्राम जगसौरा की निवासी कांति देवी ने उनके घर के सामने की दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, ग्राम कटे खेड़ा सराय भूपत के सुरेंद्र पाल सिंह ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, जबकि नगर के कटरा पुख्ता की शीला ने बिना किसी सूचना के उनके 2 किलोवाट के बिजली कनेक्शन को बढ़ाकर 4 किलोवाट किए जाने की शिकायत की।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान, थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इटावा के स्थानीय संत गाडगे सामुदायिक केंद्र समिति के आश्रम परिसर में बकरों की बलि दिए जाने के आरोपों को पुलिस जांच में पूरी तरह से असत्य पाया गया है। सोशल मीडिया और कुछ अन्य सूत्रों के माध्यम से फैलाई गई इन सूचनाओं को संस्था ने सिरे से खारिज कर दिया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कोतवाल और एलआईओ (LIO) की उपस्थिति में आश्रम का औचक निरीक्षण किया। गहन जांच-पड़ताल और साक्ष्यों के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आश्रम में कानून या सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं पाई गई है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी दिवाकर ने एक प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आश्रम में होने वाली पूजा-पाठ और रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और मर्यादित हैं, जिनमें बलि जैसी किसी भी कुप्रथा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने इन आरोपों को संस्था और आश्रम की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश बताया है। श्रीमती दिवाकर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की आधारहीन अफवाहें फैलाकर मर्यादा को चोट पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
    1
    इटावा के स्थानीय संत गाडगे सामुदायिक केंद्र समिति के आश्रम परिसर में बकरों की बलि दिए जाने के आरोपों को पुलिस जांच में पूरी तरह से असत्य पाया गया है। सोशल मीडिया और कुछ अन्य सूत्रों के माध्यम से फैलाई गई इन सूचनाओं को संस्था ने सिरे से खारिज कर दिया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कोतवाल और एलआईओ (LIO) की उपस्थिति में आश्रम का औचक निरीक्षण किया। गहन जांच-पड़ताल और साक्ष्यों के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आश्रम में कानून या सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं पाई गई है।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी दिवाकर ने एक प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आश्रम में होने वाली पूजा-पाठ और रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और मर्यादित हैं, जिनमें बलि जैसी किसी भी कुप्रथा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने इन आरोपों को संस्था और आश्रम की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश बताया है। श्रीमती दिवाकर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की आधारहीन अफवाहें फैलाकर मर्यादा को चोट पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में जजों के सामने फाइल फेंकने का नाम लेकर गाली-गलौज करने वाले वकील प्रबल प्रताप यादव और सीजेआई का मामला सामने आया है। इस मामले में वकील प्रबल प्रताप यादव द्वारा जजों के समक्ष फाइल फेंकने की बात कहकर गाली-गलौज की गई है।
    1
    इटावा ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में जजों के सामने फाइल फेंकने का नाम लेकर गाली-गलौज करने वाले वकील प्रबल प्रताप यादव और सीजेआई का मामला सामने आया है। इस मामले में वकील प्रबल प्रताप यादव द्वारा जजों के समक्ष फाइल फेंकने की बात कहकर गाली-गलौज की गई है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Etawah, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव एक अल्प दौरे पर भिंड के लहार पहुंच रहे हैं। वे कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगे, जहां वे जिले के निवासियों को कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव एक अल्प दौरे पर भिंड के लहार पहुंच रहे हैं। वे कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगे, जहां वे जिले के निवासियों को कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा 'स्मार्ट सिटी' और 'मिशन त्रिनेत्र' योजना के तहत इस सुरक्षा पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र के मुख्य मार्गों, कस्बे के प्रवेश व निकास द्वारों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर आधुनिक कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी। इस सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से पुलिस को संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की पहचान करने, चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे अपराधियों में खौफ का माहौल बनेगा और वारदात होने की स्थिति में साक्ष्य जुटाने व आरोपियों तक पहुंचने में तेजी आएगी। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    1
    इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा 'स्मार्ट सिटी' और 'मिशन त्रिनेत्र' योजना के तहत इस सुरक्षा पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र के मुख्य मार्गों, कस्बे के प्रवेश व निकास द्वारों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर आधुनिक कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए हर गतिविधि पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाएगी।

इस सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से पुलिस को संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की पहचान करने, चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे अपराधियों में खौफ का माहौल बनेगा और वारदात होने की स्थिति में साक्ष्य जुटाने व आरोपियों तक पहुंचने में तेजी आएगी। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • इटावा में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशन और ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा की त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को वारदात के महज ढाई घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    इटावा में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशन और ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा की त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को वारदात के महज ढाई घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.