हजारीबाग बैंक लूटकांड का खुलासा: 3 अपराधी गिरफ्तार, नकदी और सोना बरामद हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र में हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में सोना, नकदी, वाहन और मोबाइल बरामद किए हैं। 24 अप्रैल को चार हथियारबंद अपराधी बैंक की बरही शाखा में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बनाकर स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद अपराधी ₹4.22 लाख नकद और करीब 3.987 किलो सोना लूटकर दो बाइक से फरार हो गए। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस वाराणसी पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश STF के सहयोग से तीन अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 912.22 ग्राम सोना, ₹20 लाख नकद, एक स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद किए गए। उनकी निशानदेही पर Gaya रेलवे स्टेशन पार्किंग से लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी जब्त की गईं। पुलिस के अनुसार गिरोह के तार यूपी और बिहार से जुड़े हैं और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- खेराबेड़ा शिव मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व चडक पूजा धूमधाम से मनाया गया गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आजाद). तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत अंतर्गत खेराबेड़ा शिव मंदिर परिसर में रविवार को भोक्ता पर्व चडक पूजा काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो उपस्थित हुए और भोक्तियो के साथ मांदर के थाप पर झूमे तथा भोक्ता खुटा को गले लगाकर नमन किया। उक्त पूजा में लगभग 25 से 30 भोक्तियों ने भाग लिया और अपने पीठ एवं जीभ पर कील चुभोकर तीस फीट ऊंचे खूटा में परिक्रमा किया। चैता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालचंद महतो ने बताया कि शिव पार्वती के आराधना में भोक्ता पर्व मनाया जाता है। पूर्वजों से यहां पर भोक्ता पर्व मनाया जाता आ रहा है।1
- गिरिडीह मे NTA Neet UG एग्जाम हुआ सम्पन्न कई अभ्यार्थी का खुलेगा किस्मत1
- पहले तंदबादी फिर छत्ताबाद की बारी1
- Post by Adarsh gupta1
- बगोदर: बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर दोन्दलो गांव के समीप शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, कोनार डैम के समीप चिदरी चलियाडीह गांव से चार लोग ऑल्टो कार से बगोदर होते हुए सरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोन्दलो गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार रेवा तुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं त्रिलोकी साव, उनकी पत्नी तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी वाहन सवार चिदरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बगोदर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। इधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक एवं घायलों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंच गए।1
- सारे परिवार बिखर गया अब कोई सहारा नहीं करेगा अब गरीब लोग कोन बने गा सहारा हम गरीबों का 😭😭1
- तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड मे सीक्रेड हार्ट स्कूल छात्रावास मे बीती रात एक दशम वर्ग के 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान उदित राज पिता विजय यादव, ग्राम लक्खीबागी फरेंदा, थाना कोडरमा निवासी के रुप मे हुई है। मृतक के परिजनो ने सोमवार 6 बजे बताया कि घटना से आधा घंटा पहले मृतक सामन्य स्थिति मे था उनके परिजन रविवार को दो बार उनसे मिला था. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए साजिशन हत्या करार दिया है। जिसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया है।3