बिना परमिट ई रिक्शा चालक कर रहे ओवरलोडिंग, वैधानिक रूप से पास लोडिंग वाहन संचालक परेशान अंबाह। बिना परमिट पास ई रिक्शा ज़हां एक ओर बस ऑपरेटर की परेशानी बने हुए थे वहीं दूसरी ओर अब लोडिंग वाहन ऑपरेटर के लिए सर दर्द बन गए हैं ई रिक्शा का वाले कम पैसों में ओवरलोडिंग करके सड़कों पर दौड़ रहे हैं साथ ही साथ के द्वारा कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है वहीं दूसरी ओर वैधानिक रूप से लोडिंग के लिए वैध परमिट धारी वाहन संचालकों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है जबकि प्रशासन ध्यान देना चाहिए और जिम्मेदारों को पुलिस , परिवहन अधिकारियों को इस पर वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए। ई रिक्शा चालकों ने तो नाक में दम कर रखा है यह क्षमता से अधिक सवारियां भरकर और बीच चौराहे से पोरसा तक जाते हैं जबकि हमारे पास वैध परमिट व परिवहन विभाग में कर भर रहे हैं और हमें सवारियां नहीं मिलती रिंकू तोमर थरा,बस आपरेटर।
बिना परमिट ई रिक्शा चालक कर रहे ओवरलोडिंग, वैधानिक रूप से पास लोडिंग वाहन संचालक परेशान अंबाह। बिना परमिट पास ई रिक्शा ज़हां एक ओर बस ऑपरेटर की परेशानी बने हुए थे वहीं दूसरी ओर अब लोडिंग वाहन ऑपरेटर के लिए सर दर्द बन गए हैं ई रिक्शा का वाले कम पैसों में ओवरलोडिंग करके सड़कों पर दौड़ रहे हैं साथ ही साथ के द्वारा कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है वहीं दूसरी ओर वैधानिक रूप से लोडिंग के लिए वैध परमिट धारी वाहन संचालकों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है जबकि प्रशासन ध्यान देना चाहिए और जिम्मेदारों को पुलिस , परिवहन अधिकारियों को इस पर वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए। ई रिक्शा चालकों ने तो नाक में दम कर रखा है यह क्षमता से अधिक सवारियां भरकर और बीच चौराहे से पोरसा तक जाते हैं जबकि हमारे पास वैध परमिट व परिवहन विभाग में कर भर रहे हैं और हमें सवारियां नहीं मिलती रिंकू तोमर थरा,बस आपरेटर।
- कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।1
- पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत 🚨 पोरसा में धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, इनकार पर मारपीट व जातिगत अपमान की शिकायत पोरसा। पांच लाख रुपये नगद, विदेश यात्रा के लिए वीजा-पासपोर्ट और आर्थिक लाभ का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा इनकार करने पर मारपीट, जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। अनुसूचित खटीक जाति से संबंधित सत्येंद्र खटीक ने पुलिस अधिकारियों को दिए आवेदन में आबू पठान उर्फ सहवाज, साहिल पठान पुत्र अकरम खान एवं आशू सिंह तोमर पुत्र शेर सिंह तोमर, निवासी ग्राम औरेटी, पोरसा के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उसे पोरसा मस्जिद के पास बुलाकर धर्म परिवर्तन करने पर पांच लाख रुपये सहित अन्य आर्थिक लाभ देने की बात कही गई। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर कथित रूप से जातिगत अपमान एवं धमकी दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर डी.जे. से संबंधित वीडियो के कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद 5 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे के.जी.एन. गार्डन के पास बुलाकर मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात को लेकर भी धमकी दी गई। 📌 सत्येंद्र खटीक ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने मृदुल सिंह राजावत का अम्बाह में भव्य स्वागत डीजे-बैंड और फूलमालाओं के साथ निकली स्वागत रैली, नगरवासियों ने किया अभिनंदन अम्बाह। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अम्बाह का गौरव बढ़ाने वाले मृदुल सिंह राजावत, पुत्र गिरेंद्र सिंह कुशवाहा (शिक्षक) के प्रथम नगर आगमन पर रविवार को नगर में भव्य स्वागत रैली निकाली गई। मृदुल सिंह राजावत के अम्बाह पहुंचने पर नगरवासियों, पूर्व सैनिक परिवारों, युवाओं एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीजे-बैंड की देशभक्ति धुनों और नारों के बीच फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत रैली पेट्रोल पंप से शुरू होकर अमर शहीद नारायण सिंह तोमर पार्क होते हुए जयेश्वर रोड स्थित मृदुल सिंह राजावत के निवास तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा, पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने लेफ्टिनेंट मृदुल सिंह राजावत का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मृदुल सिंह राजावत की इस उपलब्धि से उनके पिता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा, शिक्षक, सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। नगरवासियों ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बनकर मृदुल सिंह राजावत ने अम्बाह का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। रैली के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं ने उत्साह के साथ डीजे-बैंड की धुनों पर देशभक्ति के नारे लगाए। नगरवासियों ने मृदुल सिंह राजावत के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।1
- अतिवृष्टि से आसन नदी उफान पर, लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग बंद पुलिया पर आया पानी, खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान अंबाह। अंचल में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते आसन नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग स्थित पुलिया पर पानी आ गया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसन नदी के बढ़ते जलस्तर का असर आसपास के खेतों पर भी पड़ा है। पुलिया के आसपास और नदी किनारे स्थित खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को लगातार बारिश के कारण फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। स्थानीय निवासी शिवम तोमर ने बताया कि अचानक आसन नदी का जलस्तर बढ़ने से लेपा-भिडौसा पहुंच मार्ग पर स्थित पुलिया के ऊपर पानी आ गया है। इसके चलते मार्ग बंद हो गया है और लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों में भी पानी भरने से नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाए तथा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।3
- अतिवृष्टि से आसन नदी भी उफान पर,लेपा -भिडौसा पहूंच मार्ग बंद। अंबाह अंचल में लगातार हो रही अतिवृष्टि से आसन नदी भी उफान पर है जिससे आसन नदी का जल स्तर बड़ जाने के कारण ,लेपा-भिडोसा की पुलिया, सड़क पर पानी आने के कारण रास्ता बंद हो चुका है, साथ ही साथ वहां पर खड़ी फसलों में भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय शिवम तोमर ने कहा कि अचानक से आसन नदी का जलस्तर बढ़ने से लेपा भिडौसा पहूंच मार्ग पर स्थित पुलिया पर पानी बढ़ने से लेपा भिडौसा पहूंच मार्ग बंद हो गया है और खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है।1
- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 30 आरोपियों पर कार्रवाई 277 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, कीमत करीब 1.71 लाख रुपये मुरैना। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई की है। 6 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 224 लीटर देशी शराब और 53 लीटर विदेशी शराब, कुल 277 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 1.71 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 29 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध रूप से शराब बेचने, परिवहन करने और तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।4
- राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज 35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा। निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। - शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद - डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक - बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा - सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।" राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, आज शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, उसके बाद डोर-टू-डोर ही कर सकेंगे प्रचार, दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों मे जोर-आजमाइश तेज 35 वार्डों में 100 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, लाउडस्पीकर, डीजे और सभाओं पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, रात तक वोट मांगने में जुटे रहे प्रत्याशी राजाखेड़ा नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। उसके बाद कोई भी प्रत्याशी लाउडस्पीकर, सभा, रैली या जुलूस नहीं कर सकेगा। निर्वाचन अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद हो जाता है। आज शाम 5 बजे के बाद केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की ही अनुमति रहेगी। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही वार्डों में घर-घर जाकर वोट मांगने, पर्चे बांटने और नुक्कड़ सभाओं का दौर जारी है। कई जगह बागी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। - शाम 5 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूरी तरह बंद - डीजे, रैली, जुलूस और आमसभा पर रोक - बाहरी लोगों को कस्बा छोड़ना होगा - सोशल मीडिया पर भी प्रचार की निगरानी थाना अधिकारी वीर सिंह ने कहा, "नियम तोड़ने वालों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज होगा। पुलिस और डीएसटी टीमें गश्त पर रहेंगी।"1
- तरसमा गांव में बाढ़ जैसे हालात, हाईस्कूल भवन में घुसा क्वारी नदी का पानी फसलें जलमग्न, स्कूल भवन खाली कराने की तैयारी; ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी सहायता अंबाह/पोरसा । शहीदों की भूमि तरसमा के नाम से प्रसिद्ध गाँव में आसन एवं क्वारी नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते आसन- क्वारी नदी के संगम स्थल तरसमा गांव में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। लगातार बारिश और नदी का पानी बढ़ने से गांव के आसपास के खेतों सहित बस्ती के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार क्वारी नदी का पानी बढ़ने से गांव की फसलें प्रभावित हो रही हैं। खेतों में पानी भर जाने से बाजरा एवं तिली सहित अन्य खरीफ फसलों के खराब होने की आशंका है। वहीं गांव स्थित हाईस्कूल भवन परिसर में भी बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण पानी भर गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल भवन को खाली कराने की तैयारी की जा रही है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदियों का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल तरसमा सहित आसन एवं क्वारी नदी के आसपास के प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत एवं बचाव दल की व्यवस्था करने, प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित राहत दिलाने की गुहार लगाई है।4