जालौन हरखूपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित उरई(जालौन)।विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत हरखूपुर में मंगलवार को तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मनाली चंद्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कदौरा के पीएलवी अरविंद कुमार पांडेय ने किया।शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने लोक अदालत की उपयोगिता, इसके माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। नायब तहसीलदार कालपी मुकेश कुमार ने राजस्व से संबंधित मामलों, किसान दुर्घटना बीमा योजना तथा किसान सम्मान निधि के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। वहीं पीएलवी अरविंद कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री बाल विकास योजना सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के बारे में बताया।शिविर में सप्लाई इंस्पेक्टर रसद विभाग प्रफुल्ल मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक शुभम शुक्ला, पीएलवी गजेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज पालीवाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संकाली सिंह, जन साहस के सुरजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।

- जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।1
- बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।1
- सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद1
- यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए। यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।1
- बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर चले लात-घूंसे और चप्पलें ➡️ एक युवक ने दूसरे युवक को सड़क पर पटक-पटककर पीटा; मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ➡️ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस, जांच-पड़ताल में जुटी ➡️ कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला1
- स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार 2026 से नवाजे गए असम के उत्तम टेरोन *स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार 2026 से नवाजे गए असम के उत्तम टेरोन* *ब्यूरो चीफ हमीरपुर राम चन्द्र* *शिक्षा के क्षेत्र में असम के उत्तम टेरोन को मिलेगा स्वामी ब्रह्मानंद पुरूस्कार सम्मान* *राठ (हमीरपुर)।* स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार समिति ने मंगलवार को वर्ष 2026 के पुरस्कार की घोषणा कर दी। यह पुरस्कार हर वर्ष स्वामी ब्रह्मानन्द जी के निर्वाण दिवस 13 सितम्बर को शिक्षा और गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को दिया जाता है। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार *पारिजात अकादमी के संस्थापक उत्तम टेरोन, असम* को दिया जाएगा। पुरस्कार समिति ने बताया कि पंजाबारी, गुवाहाटी निवासी प्राचुर्य बरूआ के प्रस्ताव पर शिक्षा में क्रांति लाने वाले उत्तम टेरोन का चयन किया गया है। *2003 में 4 छात्रों से शुरू हुई यात्रा, आज 3000 बच्चों का भविष्य बदला* उत्तम टेरोन की व्यक्तिगत पहल पर 2003 में पामोही में स्थापित पारिजात अकादमी ने केवल 4 छात्रों के साथ एक साधारण गौशाला में अपनी यात्रा शुरू की थी। पिछले दो दशकों में यह संस्था प्रतिवर्ष लगभग 500 सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य सेवा और जीवन कौशल प्रशिक्षण दे रही है। अब तक लगभग 3000 वंचित बच्चों के जीवन पर अकादमी सकारात्मक प्रभाव डाल चुकी है। अकादमी के अधिकांश विद्यार्थी गरभंगा आरक्षित वन के 15 से अधिक दूरस्थ गांवों से आते हैं, जो कार्बी, बोडो, गारो, खासी, नेपाली सहित कई स्वदेशी समुदायों के घर हैं। इन गांवों में बुनियादी ढांचे के अभाव को देखते हुए टेरोन ने वहां बालवाड़ी और प्राथमिक विद्यालय स्थापित किए, ताकि बच्चे अपने ही समुदाय में शिक्षा शुरू कर सकें। बाद में उन्हें पामोही स्थित मुख्य परिसर में निःशुल्क छात्रावास सहित सभी सुविधाएं दी जाती हैं। इस पहल का परिणाम यह रहा कि जिन बच्चों की शिक्षा तक पहुंच नहीं थी, वे आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार हासिल कर रहे हैं और देश-विदेश में सफल करियर बना रहे हैं। उत्तम टेरोन को पूर्व में पूर्वी भारत महिला संघ सामाजिक सेवा पुरस्कार (2009), सीएनएन-आईबीएन हीरोज पुरस्कार (2011) और कर्मयोगी पुरस्कार (2017) मिल चुका है। *अब तक इनको मिल चुका है सम्मान* समिति के अनुसार इससे पहले शिक्षाविद् डॉ. अरुण प्रकाश, सुपर-30 के आनंद कुमार, संत हरवंश सिंह निर्मल जैसलमेर, रणजीत यादव (खाकी वाले गुरुजी), खान सर पटना, फिफ्टी विलेजर्स के संस्थापक डॉ. भरत सारण बाड़मेर को यह पुरस्कार मिल चुका है। *पुरस्कार स्वरूप* उत्तम टेरोन को सनद के साथ 10 हजार रुपये नगद, स्वामी ब्रह्मानन्द जी की कांस्य प्रतिमा, कांस्य पदक और अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा।2
- ईद उल मिलादुन्नवी पर्व में पुलिस जवानों ने फुटमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था परखी एसडीएम व सीओ ने नागरिकों से संवाद किया कालपी जालौन ईद मिलाद-उन-नबी व रक्षाबंधन त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार की शाम को एसडीएम विनय कुमार मौर्य तथा पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल सिंह के नेतृत्व में नगर में पुलिस जवानों ने धर्म स्थलों के आसपास तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों तथा सड़कों में फुट मार्च करके जनता को सुरक्षा का अहसास कराया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जनता से संवाद किये। पर्वों को दृष्टिगत रखते हुये एसडीएम विनय कुमार मौर्य,क्षेत्राधिकारी राजेश कमल,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह,टरनंनगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी इंचार्ज समेत पुलिस जवानों ने कालपी नगर के फुल पावर चौराहा ,बाईपास, जुलैहटी मार्केट,हाईवे सर्विस लेन, हरीगंज, आदि स्थानों में घूम घूम कर पैदल मार्च किया। जगह-जगह एसडीएम व सीओ ने जनता से संवाद स्थापित कर जानकारियां ली। फुट मार्च के दौरान रास्ते में संदिग्ध लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। इस मौके पर बिपलेद्र कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार के अलावा महिला सिपाही शामिल रहे। पुलिस जवानों के पैदल मार्च करने से नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हुआ। एसडीएम तथा सीओ ने थानेदारों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुख्ता इंतजाम किये जायें।4
- जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।1