logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। Lucknow में सोमवार को सराफा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने चौक इलाके में धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और “सराफा एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाए। Lucknow Mahanagar Sarafa Association से जुड़े ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ा सकती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबार लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की चिंताओं को भी समझना चाहिए। वहीं All India Jewelers and Gold Smith Federation के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सोने की खरीद को लेकर डर या प्रतिबंध का माहौल बनाया गया, तब-तब लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता और बढ़ी है। उनके मुताबिक, लगातार नकारात्मक संदेश अनजाने में सोने की मांग को और बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सोने की खरीद को हतोत्साहित करने के बजाय व्यवहारिक और प्रभावी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि भारत में पहले से बड़ी मात्रा में घरेलू सोना मौजूद है, जिसे व्यवस्थित तरीके से बाजार में लाकर गोल्ड इंपोर्ट पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ ज्वेलर्स कारोबार को भी स्थिरता मिलेगी। धरने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मनीष वर्मा, मोहित सोनी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि बचत, सुरक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े फैसले लेते समय करोड़ों लोगों की आर्थिक जरूरतों और व्यापारिक प्रभावों को ध्यान में रखना जरूरी है।

3 hrs ago
user_Sameer Safder naqvi
Sameer Safder naqvi
Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल,कानून व्यवस्था का उठे सवाल राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।
    1
    बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित नीलांश वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का शर्मनाक वीडियो वायरल,कानून व्यवस्था का उठे सवाल
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी काम को वोट के लिए नहीं करते हैं, पार्टी के लिए नहीं करते हैं, देश के विकास के लिए करते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से फैसला लेते हैं..."
    1
    यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ऊर्जा बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कहा, "आपदा, समस्या, विकास और तरक्की, ये सब चुनाव से जुड़ी चीजें नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी काम को वोट के लिए नहीं करते हैं, पार्टी के लिए नहीं करते हैं, देश के विकास के लिए करते हैं। वे परिस्थिति के हिसाब से फैसला लेते हैं..."
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • UP: हाईकोर्ट ने दिया आदेश - रात 10 बजे के बाद तेज शोर रोकें अफसर
    1
    UP: हाईकोर्ट ने दिया आदेश - रात 10 बजे के बाद तेज शोर रोकें अफसर
    user_Kapil Kumar
    Kapil Kumar
    Plumber सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग, फोन पर पहले घर के बाहर बुलाया और गाली गलौज करते हुए फायर कर दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश, हरदोई सोमवार को थाना संडीला में सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग द्वारा तहरीर दी गई कि शिवम जयसवाल,अनुज जयसवाल आदि द्वारा सूरज के भाई पवन सिंह को कॉल करके गाली-गलौज व धमकी देते हुए वादी के घर के बाहर फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया जांच दोनों पक्षों के मध्य एक बुलेरो के सम्बन्ध में 1.5 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद है।
    1
    हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग, फोन पर पहले घर के बाहर बुलाया और गाली गलौज करते हुए फायर कर दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश,          हरदोई सोमवार को थाना संडीला में सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग द्वारा तहरीर दी गई कि शिवम जयसवाल,अनुज जयसवाल आदि द्वारा सूरज के भाई पवन सिंह को कॉल करके गाली-गलौज व धमकी देते हुए वादी के घर के बाहर फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया जांच दोनों पक्षों के मध्य एक बुलेरो के सम्बन्ध में 1.5 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह पूजा पाल की होर्डिंग में तस्वीर होर्डिंग में लिखा ना कैबिनेट मिला न स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग
    1
    स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार 
योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग
सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग 
अभय सिंह राकेश प्रताप सिंह पूजा पाल की होर्डिंग में तस्वीर 
होर्डिंग में लिखा ना कैबिनेट मिला न स्वतंत्र प्रभार 2027 में होगी सबसे बड़ी हार 
योगी मंत्री मंडल विस्तार में सपा के बाग़ी विधायकों को जगह न मिलने पर लगाई गई होर्डिंग
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के डोमापुर बाजार में चली गोली, एक गिरफ़्तार सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के अंतर्गत ग्राम सभा डोमापुर बाजार में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के 
डोमापुर बाजार में चली गोली, एक गिरफ़्तार 
सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी राहुलनगर के  अंतर्गत ग्राम सभा डोमापुर बाजार में गोली चलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • तीन साल के बेटी के साथ खुले नाले में गिरी मां, पुलिस ने बचाई जान, Mathura के गोवर्धन चौराहे के पास बड़ा हादसा टल गया। शालू सोनी अपनी तीन साल की बेटी के साथ खुले नाले में गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया और मां-बेटी को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
    1
    तीन साल के बेटी के साथ खुले नाले में गिरी मां, पुलिस ने बचाई जान, 
Mathura के गोवर्धन चौराहे के पास बड़ा हादसा टल गया। शालू सोनी अपनी तीन साल की बेटी के साथ खुले नाले में गिर गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया और मां-बेटी को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। *लखनऊ/बीकेटी:* राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
*लखनऊ/बीकेटी:* राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित नीलांश वाटर पार्क एक बार फिर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है। वाटर पार्क में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.