Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया के लेखक धर्मराज गुप्ता की 'याद करूँ तो 1942: बलिया की क्रांति' पुस्तक उत्तर प्रदेश की 'ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी योजना' के लिए चुनी गई है। प्रधानमंत्री युवा योजना के तहत प्रकाशित इस कृति को राष्ट्रपति ने सराहा है और यह विश्व पुस्तक मेला 2026 की बेस्टसेलर भी रही। यह चयन ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
Pappu Pandey news
बलिया के लेखक धर्मराज गुप्ता की 'याद करूँ तो 1942: बलिया की क्रांति' पुस्तक उत्तर प्रदेश की 'ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी योजना' के लिए चुनी गई है। प्रधानमंत्री युवा योजना के तहत प्रकाशित इस कृति को राष्ट्रपति ने सराहा है और यह विश्व पुस्तक मेला 2026 की बेस्टसेलर भी रही। यह चयन ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेदुआ में कम्पोजिट दारू की दुकान हटाने की मांग को लेकर छठे दिन भी धरना जारी बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बेदुआ इलाके में कम्पोजिट दारू की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। स्थानीय निवासी एवं स्वामी कम्सन बीते छह दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दारू की दुकानें यहां से नहीं हटाई जाएंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि इलाके में स्थित इन दुकानों की वजह से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन लोग शराब पीकर सड़क किनारे पड़े रहते हैं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। इसी रास्ते से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल करने को भी मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग केवल क्षेत्र में शांति और सुरक्षित माहौल बनाए रखने की है। फिलहाल मौके पर स्थानीय लोगों का समर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। #Balliakhabar #ballia_up60 #BalliaNews #BalliaBreaking #vairalvideo #viralreelschallenge #viralpost1
- *बलिया में क्यों उबल रहा छात्रों का गुस्सा? जानें क्या है 'अल्टीमेटम'?* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App)1
- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण1
- नमस्कार, Digital E-Page News Platform पर आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ, आइए नजर डालते हैं बलिया जनपद की आज 10 मई दिन रविवार की 5 बड़ी खबरों पर 🔴 शादी के दो महीने बाद नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में 26 वर्षीय प्रभु प्रसाद ने टीनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🔴 मातृ दिवस पर दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर महिला की मौत हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में 38 वर्षीय बबीता देवी की छत से गिरने से मौत हो गई। सुबह उठते समय हादसा हुआ, परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। 🔴 उधार तेल न देने पर दुकानदार और बेटे पर हमला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में उधार में दो टिन रिफाइंड तेल मांगने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने दुकानदार सुनील गुप्ता और उनके बेटे की पिटाई कर दी, पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 🔴 जानलेवा हमले के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में सुखपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और धमकी के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को परसिया मोड़ के पास से पकड़ा। 🔴 झूठी लूट की सूचना देने वाले तीन लोग गिरफ्तार उभांव थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर डायल 112 पर झूठी लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 📌 फिलहाल इतना ही, बलिया की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहिए Digital E-Page News Platform के साथ। धन्यवाद।1
- बलिया में भाजपा कार्यकर्त्ता कल्पना सूर्यवंशी ने एक बेघर बुज़ुर्ग महिला को नया घर दिलवाया। उनकी इस पहल से महिला को रहने का ठिकाना मिला और उसे बड़ी राहत मिली है।1
- राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 7-8 मुस्लिम मंत्री थे, लेकिन अब वे 'गायब' हैं। उन्होंने इस स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।1
- बलिया के उप डाकघर में हुए मारपीट विवाद के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा थी, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1
- *बलिया में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, भाला होगा सोने का!* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1