logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के माती कोर्ट में माननीय न्यायालय जे.एम. भोगनीपुर ने गाली-गलौज और मारपीट के एक मामले में अभियुक्ता अंजुमन पत्नी शमशुद्दीन को दोषी करार दिया है। अंजुमन ग्राम हरदुआ ऐमा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात की निवासी हैं। न्यायालय ने अभियुक्ता को न्यायालय उठने तक की सजा और 1,300 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कानपुर देहात के माती कोर्ट में माननीय न्यायालय जे.एम. भोगनीपुर ने गाली-गलौज और मारपीट के एक मामले में अभियुक्ता अंजुमन पत्नी शमशुद्दीन को दोषी करार दिया है। अंजुमन ग्राम हरदुआ ऐमा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात की निवासी हैं। न्यायालय ने अभियुक्ता को न्यायालय उठने तक की सजा और 1,300 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र स्थित गहोबा गांव में रेखा देवी नामक एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, युवक ने उसका मोबाइल ले लिया और जब उसने वापस मांगा तो उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी है।
    1
    कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र स्थित गहोबा गांव में रेखा देवी नामक एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, युवक ने उसका मोबाइल ले लिया और जब उसने वापस मांगा तो उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि और विधायक मूलचंद निरंजन ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार ने केंद्र में अपने गौरवशाली 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं, और 2014 से शुरू हुआ यह सफर आज 2026 में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले आया है। उनके अनुसार, अनुच्छेद 370 का खात्मा, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे निर्णयों ने देश को वैचारिक रूप से मजबूत किया है। निरंजन ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन धन योजना से लेकर यूपीआई डिजिटल पेमेंट्स तक, भारत आज दुनिया का डिजिटल लीडर बन चुका है। हालिया आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर से आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत ने करोड़ों गरीबों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाया है। साथ ही, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत देश अब अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए फाइटर जेट्स और मिसाइलें खुद बना रहा है, जिससे रक्षा क्षेत्र में हुए तकनीकी सुधारों से सेनाएं और अधिक आधुनिक हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के हालिया संबोधन का हवाला देते हुए कहा गया कि 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करना है। आज का भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, एआई, ग्रीन एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि पहले जहां देश में घोटालों, जातिवाद, भ्रष्टाचार और अत्याचार प्रमुख मुद्दे थे, वहीं आज 12 साल के अवसर पर लोग विकास की बात कर रहे हैं, जो डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, नीरज रानी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, डॉक्टर सतीश शुक्ला, जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, श्याम मोहन दुबे, कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र सिंह, नीरज पांडे, सुमित दिवाकर और विकास मिश्रा सहित जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि और विधायक मूलचंद निरंजन ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार ने केंद्र में अपने गौरवशाली 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं, और 2014 से शुरू हुआ यह सफर आज 2026 में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले आया है। उनके अनुसार, अनुच्छेद 370 का खात्मा, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे निर्णयों ने देश को वैचारिक रूप से मजबूत किया है।

निरंजन ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन धन योजना से लेकर यूपीआई डिजिटल पेमेंट्स तक, भारत आज दुनिया का डिजिटल लीडर बन चुका है। हालिया आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर से आगे बढ़ रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत ने करोड़ों गरीबों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाया है। साथ ही, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत देश अब अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए फाइटर जेट्स और मिसाइलें खुद बना रहा है, जिससे रक्षा क्षेत्र में हुए तकनीकी सुधारों से सेनाएं और अधिक आधुनिक हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी के हालिया संबोधन का हवाला देते हुए कहा गया कि 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करना है। आज का भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, एआई, ग्रीन एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि पहले जहां देश में घोटालों, जातिवाद, भ्रष्टाचार और अत्याचार प्रमुख मुद्दे थे, वहीं आज 12 साल के अवसर पर लोग विकास की बात कर रहे हैं, जो डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम शंखवार, नीरज रानी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, डॉक्टर सतीश शुक्ला, जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, सत्यम सिंह चौहान, श्याम मोहन दुबे, कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र सिंह, नीरज पांडे, सुमित दिवाकर और विकास मिश्रा सहित जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी नगर में नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर स्थित मन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास की स्लैब का एक बड़ा टुकड़ा बुधवार सुबह लगभग 4:00 बजे अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने के कारण घटना स्थल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गौरतलब है कि यह ओवरब्रिज एक महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ रोजाना सुबह सैकड़ों की संख्या में राजमिस्त्री और मजदूर काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही, स्थानीय लोग भी सुबह की सैर के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। यदि यह घटना कुछ घंटे बाद होती, जब मजदूर और राहगीर यहाँ जमा होते हैं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर #NHAI की टीम ने मुन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
    3
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी नगर में नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर स्थित मन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास की स्लैब का एक बड़ा टुकड़ा बुधवार सुबह लगभग 4:00 बजे अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने के कारण घटना स्थल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक भीषण हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

गौरतलब है कि यह ओवरब्रिज एक महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ रोजाना सुबह सैकड़ों की संख्या में राजमिस्त्री और मजदूर काम की तलाश में इकट्ठा होते हैं। इसके साथ ही, स्थानीय लोग भी सुबह की सैर के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। यदि यह घटना कुछ घंटे बाद होती, जब मजदूर और राहगीर यहाँ जमा होते हैं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने पर #NHAI की टीम ने मुन्नाफुल पावर चौराहे के अंडरपास का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन के कदौरा स्थित महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज ने ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का भव्य स्वागत कर शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल कायम की है। जहाँ अक्सर सरकारी स्कूलों में बच्चों की कमी की खबरें आती हैं, वहीं इस कॉलेज का परिसर उत्सव में तब्दील हो गया। प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का रोली-चंदन का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति नया जोश देखने को मिला। पहले ही दिन कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं पूरी व्यवस्थित तरीके से संचालित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राएं अनुशासन और उत्साह के साथ पढ़ाई में जुटे नजर आए। विद्यालय प्रशासन ने न केवल शैक्षिक गतिविधियों पर ध्यान दिया, बल्कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए फल, मिष्ठान और चॉकलेट भी वितरित किए। कॉलेज की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पहले ही दिन लगभग 25 नए छात्रों ने प्रवेश लिया, जो अभिभावकों के मजबूत होते भरोसे को दर्शाता है। प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने बताया कि शासन और विभागीय निर्देशों के तहत विद्यालय परिसर, कार्यालय, शिक्षक कक्ष और प्रार्थना स्थल की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। इस खास अवसर पर प्रधानाचार्य की पत्नी लीलामणि सिंह, पुत्र आरुष विकास सिंह और तनमय विकास सिंह सहित अनीश वेग, मनीष कुमार, अंजली गुप्ता, जगदीश प्रसाद, कैलाश कुमार, सेवा प्रसाद, गया प्रसाद एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पहले ही दिन का यह उत्साह साफ संकेत देता है कि यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे, तो यह विद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
    1
    जालौन के कदौरा स्थित महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज ने ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों का भव्य स्वागत कर शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल कायम की है। जहाँ अक्सर सरकारी स्कूलों में बच्चों की कमी की खबरें आती हैं, वहीं इस कॉलेज का परिसर उत्सव में तब्दील हो गया। प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का रोली-चंदन का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति नया जोश देखने को मिला।

पहले ही दिन कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं पूरी व्यवस्थित तरीके से संचालित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राएं अनुशासन और उत्साह के साथ पढ़ाई में जुटे नजर आए। विद्यालय प्रशासन ने न केवल शैक्षिक गतिविधियों पर ध्यान दिया, बल्कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए फल, मिष्ठान और चॉकलेट भी वितरित किए। कॉलेज की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि पहले ही दिन लगभग 25 नए छात्रों ने प्रवेश लिया, जो अभिभावकों के मजबूत होते भरोसे को दर्शाता है।

प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने बताया कि शासन और विभागीय निर्देशों के तहत विद्यालय परिसर, कार्यालय, शिक्षक कक्ष और प्रार्थना स्थल की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। इस खास अवसर पर प्रधानाचार्य की पत्नी लीलामणि सिंह, पुत्र आरुष विकास सिंह और तनमय विकास सिंह सहित अनीश वेग, मनीष कुमार, अंजली गुप्ता, जगदीश प्रसाद, कैलाश कुमार, सेवा प्रसाद, गया प्रसाद एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पहले ही दिन का यह उत्साह साफ संकेत देता है कि यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे, तो यह विद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरिनंदन प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की लापरवाही और अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
    1
    जालौन के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरिनंदन प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की लापरवाही और अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • जालौन जिले में झांसी-कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित अजनारी फ्लाईओवर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार गुजरात से आजमगढ़ जा रहा था और यह झांसी की ओर से आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।
    4
    जालौन जिले में झांसी-कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित अजनारी फ्लाईओवर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार गुजरात से आजमगढ़ जा रहा था और यह झांसी की ओर से आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की सौदेबाजी या भेदभाव की नीति नहीं अपनाई जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का प्राथमिक लक्ष्य पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के अनुसार, विकास का मूल आधार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही है, और यही कारण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। सरकार का दावा है कि पिछले वर्षों में बुनियादी ढांचे, निवेश और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना है।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की सौदेबाजी या भेदभाव की नीति नहीं अपनाई जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का प्राथमिक लक्ष्य पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है।

सरकार का कहना है कि प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के अनुसार, विकास का मूल आधार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही है, और यही कारण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।

सरकार का दावा है कि पिछले वर्षों में बुनियादी ढांचे, निवेश और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान" विषय पर एक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। आमजन को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथिगण ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया।
    1
    जनपद कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "सेवा, सुशासन, संस्कार एवं सम्मान" विषय पर एक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार, जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। आमजन को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथिगण ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.