logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर हरदोई में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, पुलिस ने जारी किया विशेष रूट डायवर्जन प्लान #​हरदोई। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अगस्त में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हरदोई पुलिस ने जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश व आवागमन पर कड़े प्रतिबंध और विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक विभिन्न तिथियों पर प्रभावी रहेगी। ​बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ​कानपुर व कन्नौज से सीतापुर/लखनऊ जाने वाले वाहन: बक्सीपुरवा, बिल्हौर और आगरा एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। ​सीतापुर से उन्नाव/कन्नौज/कानपुर जाने वाले वाहन: हरदोई बाईपास, NH-24, लखनऊ व आगरा एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। ​लखनऊ से शाहजहांपुर व बरेली जाने वाले वाहन: NH-24, आगरा एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते भेजे जाएंगे। *​जनपद के इन प्रमुख आंतरिक मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध* ​मेहंदीघाट से मल्लावां व बिलग्राम मार्ग। ​मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम और सांडी क्षेत्र के प्रमुख रास्ते। ​प्रताप नगर चौराहा से बघौली व माधौगंज मार्ग। ​नेमिषशरण पुल से हरदोई तथा संडीला-मल्लावां मार्ग। ​जहानीखेड़ा से पिहानी-हरदोई और शाहाबाद-संडीला मार्ग। ​रूपापुर से पाली, शाहाबाद व पिहानी जाने वाले मार्ग। *​गंगा एक्सप्रेस-वे नोट:* मल्लावां, बिलग्राम और रूपापुर कट से भारी वाहनों को नीचे उतरने की अनुमति नहीं होगी। ​प्रमुख पर्वों व तिथियों पर रहेगी विशेष सख्ती ​पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंध विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार, चेहल्लुम, श्रावण शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और श्रावण पूर्णिमा स्नान जैसे मौकों पर सख्ती से लागू कराया जाएगा। *​पुलिस की अपील:* ट्रक, डंपर व अन्य भारी वाहन चालक यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित रास्तों का ही पालन करें। आम जनता से भी यातायात निर्देशों में सहयोग की अपील की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

14 hrs ago
user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
प्रवीण कुमार ,Associate Editor
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
5e2845e7-b7ec-4aae-b103-da13b57ebec9

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर हरदोई में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, पुलिस ने जारी किया विशेष रूट डायवर्जन प्लान #​हरदोई। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अगस्त में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हरदोई पुलिस ने जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश व आवागमन पर कड़े प्रतिबंध और विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक विभिन्न तिथियों पर प्रभावी रहेगी। ​बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ​कानपुर व कन्नौज से सीतापुर/लखनऊ जाने वाले वाहन: बक्सीपुरवा, बिल्हौर और आगरा एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। ​सीतापुर से उन्नाव/कन्नौज/कानपुर जाने वाले वाहन: हरदोई बाईपास, NH-24, लखनऊ व आगरा एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। ​लखनऊ से शाहजहांपुर व बरेली जाने वाले वाहन: NH-24, आगरा एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते भेजे जाएंगे। *​जनपद के इन प्रमुख आंतरिक मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध* ​मेहंदीघाट से मल्लावां व बिलग्राम मार्ग। ​मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम और सांडी क्षेत्र के प्रमुख रास्ते। ​प्रताप नगर चौराहा से बघौली व माधौगंज मार्ग। ​नेमिषशरण पुल से हरदोई तथा संडीला-मल्लावां मार्ग। ​जहानीखेड़ा से पिहानी-हरदोई और शाहाबाद-संडीला मार्ग। ​रूपापुर से पाली, शाहाबाद व पिहानी जाने वाले मार्ग। *​गंगा एक्सप्रेस-वे नोट:* मल्लावां, बिलग्राम और रूपापुर कट से भारी वाहनों को नीचे उतरने की अनुमति नहीं होगी। ​प्रमुख पर्वों व तिथियों पर रहेगी विशेष सख्ती ​पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंध विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार, चेहल्लुम, श्रावण शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और श्रावण पूर्णिमा स्नान जैसे मौकों पर सख्ती से लागू कराया जाएगा। *​पुलिस की अपील:* ट्रक, डंपर व अन्य भारी वाहन चालक यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित रास्तों का ही पालन करें। आम जनता से भी यातायात निर्देशों में सहयोग की अपील की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण भी बना है चर्चा का विषय शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण अब चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस संबंध में खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। वीडियो में पुलिस कर्मी शराब की दुकानों और कैंटीनों पर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। एक स्थान पर पुलिसकर्मी एक बाइक का फोटो लेते भी नजर आते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस निरीक्षण के बाद आखिर कार्रवाई क्या हुई? स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र केवल साफ-सफाई रखने और कूड़ा कूड़ेदान में डालने की हिदायत दी। वहीं, लंबे समय से उठ रही कथित अवैध कैंटीनों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हाईवे पर अव्यवस्थित पार्किंग जैसी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि निरीक्षण के दौरान कितने वाहनों के चालान किए गए, क्या कोई विधिक कार्रवाई हुई, या किसी प्रकार की रिपोर्ट तैयार की गई। साथ ही, इस संबंध में हरदोई पुलिस के आधिकारिक X हैंडल अथवा पत्रकार पुलिस ग्रुप में भी समाचार लिखे जाने तक कोई विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी। अब सवाल यही है कि —क्या प्रकाशित खबरों के संज्ञान में यह निरीक्षण केवल औपचारिकता था, या काबड़ यात्रियों की व्यवस्था से संबंधित या इसके बाद प्रभावी कार्रवाई भी होगी? इसका जवाब अब पुलिस और आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई ही दे सकेगी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय से पूँछा लेकिन उन्होंने कार्यवाही के बारे में कुछ बताने की बजाय बता दिया कि क्षेत्र में हैं, बाद में बताएंगे।
    4
    शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण भी बना है चर्चा का विषय
शाहाबाद के अल्लाहपुर तिराहे पर शराब की दुकानों और आसपास के कैंटीनों का पुलिस निरीक्षण अब चर्चा का विषय बन गया है। निरीक्षण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस संबंध में खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
वीडियो में पुलिस कर्मी शराब की दुकानों और कैंटीनों पर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। एक स्थान पर पुलिसकर्मी एक बाइक का फोटो लेते भी नजर आते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस निरीक्षण के बाद आखिर कार्रवाई क्या हुई?
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र केवल साफ-सफाई रखने और कूड़ा कूड़ेदान में डालने की हिदायत दी। वहीं, लंबे समय से उठ रही कथित अवैध कैंटीनों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और हाईवे पर अव्यवस्थित पार्किंग जैसी शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि निरीक्षण के दौरान कितने वाहनों के चालान किए गए, क्या कोई विधिक कार्रवाई हुई, या किसी प्रकार की रिपोर्ट तैयार की गई। साथ ही, इस संबंध में हरदोई पुलिस के आधिकारिक X हैंडल अथवा पत्रकार पुलिस ग्रुप में भी समाचार लिखे जाने तक कोई विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी।
अब सवाल यही है कि —क्या प्रकाशित खबरों के संज्ञान में यह निरीक्षण केवल औपचारिकता था, या काबड़ यात्रियों की व्यवस्था से संबंधित या इसके बाद प्रभावी कार्रवाई भी होगी? इसका जवाब अब पुलिस और आबकारी विभाग की अगली कार्रवाई ही दे सकेगी।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय से पूँछा लेकिन उन्होंने कार्यवाही के बारे में कुछ बताने की बजाय बता दिया कि क्षेत्र में हैं, बाद में बताएंगे।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
    3
    श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट
    1
    संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Neeb hapur pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) ....... kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye
    3
    Neeb hapur     pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) .......
kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye
    user_RAJKUMAR
    RAJKUMAR
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* रिपोर्टर आलोक सिंह जागो न्यूज हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
    1
    *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* 
रिपोर्टर आलोक सिंह 
जागो न्यूज 
हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
    user_जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    जागो न्यूज हरदोई "उ. प्र."
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। ​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। ​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    1
    हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी
#​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    1
    दहेलिया टावर के पास
दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी
    1
    अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.