logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लंबी बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या लंबी बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू सोनी (32 वर्ष) पुत्र सूरज प्रकाश सोनी निवासी ब्लॉक नंबर-7, कमरा नंबर-101, पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू सोनी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण लंबी बीमारी से उपजा तनाव बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

20 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

लंबी बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या लंबी बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू सोनी (32 वर्ष) पुत्र सूरज प्रकाश सोनी निवासी ब्लॉक नंबर-7, कमरा नंबर-101, पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू सोनी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण लंबी बीमारी से उपजा तनाव बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। शुक्रवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    1
    श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर कन्नौज पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपमा कुलश्रेष्ठ और कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
शुक्रवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    1
    फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान
लखनऊ :
फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    user_मोहित मिश्रा
    मोहित मिश्रा
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। ​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। ​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    1
    हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी
#​हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
​क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    1
    दहेलिया टावर के पास
दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है
    user_Shahrukh Khan
    Shahrukh Khan
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल
महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत
कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई।
जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया।
सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 7309027016,7706036917
    1
    खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 7309027016,7706036917
    user_KPTV BHARAT NEWS
    KPTV BHARAT NEWS
    Media company Tirwa, Kannauj•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.