logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 1 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, विभिन्न संस्थाओं के साथ कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षक भी करेंगे रक्तदान जबलपुर। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर में सरकारी, स्वयंसेवी एवं निजी स्तर पर अनेक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य संकल्प है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। इसी दिशा में विभिन्न संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम, हितकारिणी संस्थाओं तथा पुलिस लाइन के लोग रक्तदान करेंगे। 18 सितंबर को विक्टोरिया अस्पताल में रोटरी क्लब एवं इंडियन कॉफी हाउस के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में ज्ञानगंगा, तक्षशिला, नचिकेता, जीएस और सेंट एलॉयसियस कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। इसके अतिरिक्त रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, महाकोशल कॉलेज और साइंस कॉलेज में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स निभाएंगे जिम्मेदारी रक्तदान अभियान में एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैडेट्स रक्तदान करने के साथ-साथ शिविरों की व्यवस्थाओं में सहयोग और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रही हैं। आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे विभिन्न रक्तदान शिविरों अथवा नजदीकी ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आइए, रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं और संकल्प लें कि रक्त की कमी से किसी की जिंदगी समाप्त न हो। जय हिंद! जय भारत! बाईट : - श्रेया खंडेलवाल राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता स्वछता ब्रांड अंबेसेडोर

19 hrs ago
user_Mohit Sanghi
Mohit Sanghi
Accountant जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago

रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 1 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, विभिन्न संस्थाओं के साथ कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षक भी करेंगे रक्तदान जबलपुर। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर में सरकारी, स्वयंसेवी एवं निजी स्तर पर अनेक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य संकल्प है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति

की जान नहीं जानी चाहिए। इसी दिशा में विभिन्न संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम, हितकारिणी संस्थाओं तथा पुलिस लाइन के लोग रक्तदान करेंगे। 18 सितंबर को विक्टोरिया अस्पताल में रोटरी क्लब एवं इंडियन कॉफी हाउस के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में ज्ञानगंगा, तक्षशिला, नचिकेता, जीएस और सेंट एलॉयसियस कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। इसके अतिरिक्त रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, महाकोशल कॉलेज और साइंस कॉलेज में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स निभाएंगे जिम्मेदारी रक्तदान अभियान में एनसीसी और

66a71e33-d347-430c-805b-725599ad7050

एनएसएस के कैडेट्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैडेट्स रक्तदान करने के साथ-साथ शिविरों की व्यवस्थाओं में सहयोग और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रही हैं। आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे विभिन्न रक्तदान शिविरों अथवा नजदीकी ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आइए, रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं और संकल्प लें कि रक्त की कमी से किसी की जिंदगी समाप्त न हो। जय हिंद! जय भारत! बाईट : - श्रेया खंडेलवाल राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता स्वछता ब्रांड अंबेसेडोर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पं. दीपक तिवारी के आचार्यत्व में सत्यम एवं सुरजीत राजपूत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। हनुमान जी को मगज के लड्डू, गुड़-चना एवं फलों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। समिति की भजन मंडली के श्यामाचरण पाराशर, अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र चौबे, सालकराम साहू, एचएस ठाकुर, श्यामाचरण झरिया, सुशील दुबे, पंकज नोरिया, मुकेश सोनी एवं विजेंद्र ठाकुर ने भजनों की प्रस्तुति दी। आरती के बाद होनहार बालक सत्यम राजपूत का फूल-माला एवं चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया गया। बटुक सेवकों अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे एवं अनुज ठाकुर ने सेवा दी। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। समिति ने कहा कि वर्षों से जहां प्रत्येक शनिवार राम नाम और हनुमान भक्ति की गूंज होती है, उस धाम को सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    1
    संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती
गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती
गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पं. दीपक तिवारी के आचार्यत्व में सत्यम एवं सुरजीत राजपूत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। हनुमान जी को मगज के लड्डू, गुड़-चना एवं फलों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। समिति की भजन मंडली के श्यामाचरण पाराशर, अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र चौबे, सालकराम साहू, एचएस ठाकुर, श्यामाचरण झरिया, सुशील दुबे, पंकज नोरिया, मुकेश सोनी एवं विजेंद्र ठाकुर ने भजनों की प्रस्तुति दी।
आरती के बाद होनहार बालक सत्यम राजपूत का फूल-माला एवं चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया गया। बटुक सेवकों अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे एवं अनुज ठाकुर ने सेवा दी। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। समिति ने कहा कि वर्षों से जहां प्रत्येक शनिवार राम नाम और हनुमान भक्ति की गूंज होती है, उस धाम को सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पौड़ी मनगढ़ में शराब पीने के बाद व्यक्ति की मौत, अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दमोह। पौड़ी मनगढ़ गांव में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, मृतक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    पौड़ी मनगढ़ में शराब पीने के बाद व्यक्ति की मौत, अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

दमोह। पौड़ी मनगढ़ गांव में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

घटना की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, मृतक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इंदौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए राहुल
    1
    इंदौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे

एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए राहुल
    user_Sanju chouhan
    Sanju chouhan
    पत्रकार गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए राहुल
    1
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हुए राहुल
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    21 hrs ago
  • मंडला - शहीदों की शहादत को याद कर गोंडवाना समाज ने दी श्रद्धांजलि डिठोरी में गूंजा शहीदों का,जयघोष, राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह को किया याद
    1
    मंडला -  शहीदों की शहादत को याद कर गोंडवाना समाज ने दी श्रद्धांजलि
डिठोरी में गूंजा शहीदों का,जयघोष, राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह को किया याद
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बेहद दुखद: दो रेफर मरीजों में एक की मौत की सूचना दमोह। रॉयल दमयंती होटल कांड में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच जबलपुर रेफर किए गए दो लोगों में से एक की भी मौत होने की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। इनमें से एक की मौत की सूचना मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हालांकि, दूसरी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित अस्पताल अथवा पुलिस प्रशासन की ओर से होना बाकी है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना में मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    1
    बेहद दुखद: दो रेफर मरीजों में एक की मौत की सूचना

दमोह। रॉयल दमयंती होटल कांड में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच जबलपुर रेफर किए गए दो लोगों में से एक की भी मौत होने की सूचना सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। इनमें से एक की मौत की सूचना मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हालांकि, दूसरी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित अस्पताल अथवा पुलिस प्रशासन की ओर से होना बाकी है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना में मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगासपुर के हाई स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 20 छात्र और छात्राओं ने चित्रकला एवं 10 छात्र छात्राओं भाषण में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान चित्रकला में नैन्सी कहार ने एवं भाषण में गोपाल रजक ने प्राप्त किया।समाज सेवी रघुनाथ पटेल तथा संस्था प्राचार्य के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई।जनप्रतिनिधि,पालक एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित गोटेगांव। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगासपुर के हाई स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 20 छात्र और छात्राओं ने चित्रकला एवं 10 छात्र छात्राओं भाषण में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान चित्रकला में नैन्सी कहार ने एवं भाषण में गोपाल रजक ने प्राप्त किया।समाज सेवी रघुनाथ पटेल तथा संस्था प्राचार्य के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई।जनप्रतिनिधि,पालक एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_Sanju chouhan
    Sanju chouhan
    पत्रकार गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी होटल के लिए रवाना हो गए।
    1
    बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे
इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। 
बड़ी खबर: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे
इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी होटल के लिए रवाना हो गए।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर के उमरिया गांव में खेत में मिला नर कंकाल डेयरी के पास कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; पहचान अब तक नहीं जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत उमरिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डेयरी के पास कंकाल जैसी वस्तु पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कंकाल का निचला हिस्सा और पास में नरमुंड मिला है। हड्डियों में पैंट जैसा कपड़ा भी फंसा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया, जहां टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। 🔎 ग्रामीणों से भी कराई गई पहचान की कोशिश पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से कंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। कंकाल कितना पुराना है और मौत किस वजह से हुई, इसका पता विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक के लिंग की पुष्टि भी मेडिकल जांच के बाद होगी। 📋 गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस कंकाल की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पहचान सामने आने के बाद ही मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की कड़ियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल FSL जांच और पुलिस की तफ्तीश जारी है। 🎙️ रिपोर्ट — दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
    1
    🔴 जबलपुर के उमरिया गांव में खेत में मिला नर कंकाल

डेयरी के पास कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य; पहचान अब तक नहीं

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत उमरिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। डेयरी के पास कंकाल जैसी वस्तु पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में कंकाल का निचला हिस्सा और पास में नरमुंड मिला है। हड्डियों में पैंट जैसा कपड़ा भी फंसा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाया, जहां टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

🔎 ग्रामीणों से भी कराई गई पहचान की कोशिश

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से कंकाल की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। कंकाल कितना पुराना है और मौत किस वजह से हुई, इसका पता विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक के लिंग की पुष्टि भी मेडिकल जांच के बाद होगी।

📋 गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

कंकाल की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पहचान सामने आने के बाद ही मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की कड़ियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल FSL जांच और पुलिस की तफ्तीश जारी है।

🎙️ रिपोर्ट — दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.