Shuru
Apke Nagar Ki App…
LPG क्या LPG गैस पैट्रोल बढ़ेगा
Shivam ठाकुर 🚨
LPG क्या LPG गैस पैट्रोल बढ़ेगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shan Mohammad1
- मैनपुरी जनपद के भोगांव में होली की छठ पर लगने वाला, सूफी संत, हजरत सैय्यद अबू बक्र, रहमतुल्लाह अलैह का, तीन दिवसीय सालाना उर्स, का आगाज हो गया। उर्स के दूसरे दिन उर्स के सदर लाल मोहम्मद, संयोजक डॉक्टर अयाज मंसूरी, कमल हसन, मोहम्मद शानू, गुल्लू मोहम्मद ने आने वाले आगंतुकों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आए, कव्वालों ने महफिल- ए- समा में शानदार कलाम पेश किए, जिससे पूरा परिसर रूहानियत से सराबोर हो गया।उर्स में बाहर से आने वाले, जायरीनों की सुविधा, और सुरक्षा के लिए, पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी मैनपुरी पुलिस और सर्बिलांस को मिली एक और बड़ी सफलता आपको बताते चले,, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को थाना किशनी पुलिस व सर्विलांस एवीटी टीम की सहायता से अंतर्राज्यीय गैंग के 02 सदस्य 1. सुघल बाबू पुत्र अनिल निवासी नरसिंगपुर थाना किशनी मैनपुरी 2. विकास पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कैलामऊ थाना बसरेहर इटावा को खड़सरिया बॉर्डर थाना क्षेत्र किशनी से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गैंग द्वारा जनपद मैनपुरी एवं आसपास के जनपद एवं गुजरात में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिनके द्वारा दिनांक 26.02.2026 को जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र किशनी, दन्नाहार एवं जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद व जनपद इटावा के थाना क्षेत्र चौबिया में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र किशनी में मुकदमा वादी देवेंद्र कुमार से लूट की घटना करते समय स्वयं के द्वारा की गई फायरिंग में एक अभियुक्त के गोली लगी थी, घायल अभियुक्त विकास को गैंग के मुखिया सुघल बाबू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आदतन पेशेवर अपराधी हैं, जिनके ऊपर विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूट, चोरी एवं गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत हैं। इस संदर्भ में थाना किशनी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वाइट,, sp city गणेश प्रसाद शाह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- 🚨 बाराबंकी जिला अस्पताल से सामने आई दर्दनाक तस्वीर, पिता की गोद में ही मासूम ने तोड़ा दम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। कई दिनों से बुखार से पीड़ित एक मासूम बच्चे का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा था, लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। इसी दौरान मासूम बच्चे ने अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। अपने जिगर के टुकड़े को सीने से लगाए जब पिता अस्पताल परिसर में बिलख-बिलख कर रोने लगा तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। यह मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा। यह घटना सिर्फ एक परिवार के दर्द की कहानी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। आखिर कब तक ऐसी लापरवाही के बीच मासूम जिंदगियां यूं ही दम तोड़ती रहेंगी? 💬 अब सवाल यही है — क्या इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर यह दर्दनाक घटना भी फाइलों में दबकर रह जाएगी? #Barabanki #UPNews #DistrictHospital #HealthSystem #BreakingNews #ViralNews #HindNews1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Amit Kumar1
- Post by Shan Mohammad1
- 🚨 मैनपुरी जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद, स्टाफ ने किया हड़ताल का ऐलान मैनपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और पुलिस के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के वार्ड बॉय सुशील कुमार का आरोप है कि 26 जनवरी को वह अपनी एक शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे थे। वहां मौजूद एक मुंशी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। घटना के अगले दिन सुशील कुमार के समर्थन में जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ थाना कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से संबंधित मुंशी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। आरोप है कि कोतवाल ने माफी मंगवाने से इनकार करते हुए कहा कि अगर शिकायत है तो आप चाहें तो उसे सस्पेंड करवा दीजिए। इस बात से नाराज़ जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक संबंधित सिपाही पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक रोज़ाना तीन घंटे की हड़ताल की जाएगी। हड़ताल की वजह से करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल रहा और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए। मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और अस्पताल स्टाफ को समझा-बुझाकर हड़ताल समाप्त कराई। हालांकि कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। 📢 अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कर्मचारियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है। #Mainpuri #DistrictHospital #UPPolice #HospitalStaff #Strike #BreakingNews #UPNews #HindNews1
- Post by K. Kumar Mathur1