इटावा की शांति कॉलोनी आज बदहाली की ऐसी तस्वीर बन चुकी है जहां सड़कें नहीं… गंदे पानी का दलदल दिखाई देता है। घरों के बाहर महीनों से भरा पानी अब लोगों के लिए मुसीबत नहीं बल्कि जान का खतरा बन चुका है। इस गंदे पानी में सांप निकल रहे है मच्छरों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बच्चे सुबह स्कूल जाते समय इसी पानी में गिर जाते हैं उनकी ड्रेस गंदी हो जाती है किताबें भीग जाती हैं और कई बार बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतें अनगिनत बार की गईं। अधिकारी आए नगर पालिका अध्यक्ष भी पहुंचे। लेकिन हालात आज भी वैसे ही पड़े हैं कॉलोनीवासियों का आरोप है कि विकास के नाम पर आने वाला बजट सिर्फ फाइलों और कागजों में खत्म हो जाता है जबकि जनता आज भी टूटी सड़क जलभराव और गंदगी में जिंदगी काटने को मजबूर है। सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। अगर किसी बच्चे या बुजुर्ग के साथ कुछ हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा।

- जसवंतनगर बरिष्ठ सभासद श्री राजीब यादव ने अपने समर्थकों के साथ नगरपालिका परिषद के मुख्य द्वार पर किया धरना प्रदर्शन.1
- इटावा के एक नागरिक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अपराधियों की बजाय उसे ही थाने में प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि बकेवर पुलिस ने अपराधियों द्वारा घर घेराव और जान से मारने की धमकी के बावजूद, शिकायत करने पर उसे ही हिरासत में लेकर पीटा और जेल भेज दिया। उसने जिले के पुलिस अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार और मिलीभगत के संगीन आरोप लगाए हैं।1
- इटावा:-महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिलाओं का प्रदर्शन, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव :- महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरिता भदौरिया सदर विधाय, सावित्री कठेरिया पूर्व विधायक, अन्नू गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और संसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना था कि संसद में महिला आरक्षण बिल को समर्थन न मिलने और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बेहद जरूरी, धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर गंभीर नहीं , प्रदर्शन को देखते हुए सांसद आवास के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का यही रवैया रहा तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। रिपोर्ट:- मनोज कुमार इटावा 88658001821
- जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन के फरीदाबाद लक्कड़पुर में कार्यालय का उद्घाटन करते हुए आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान ✍️ 🙏1
- इटावा के कदमपुर किशनपुर स्थित सरकारी स्कूल में सरकारी नल से गंदा पानी आ रहा है और पास का तालाब भी ओवरफ्लो होकर डूब गया है। इस गंभीर स्थिति से क्षेत्र में कई बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिस पर प्रशासन अभी भी बेखबर है।1
- कानपुर की रहने वाली प्रज्ञा केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय ट्रेन से लापता हो गई। भरथना के पास से गायब हुई प्रज्ञा का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- इटावा के बकेवर बाईपास पर CNG गैस ले जा रहे एक कैनटर का पाइप फटने से नेशनल हाइवे पर हड़कंप मच गया। इस घटना से करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल वाहनों को रोककर ट्रैफिक डायवर्ट किया, और मरम्मत के बाद आवागमन सामान्य हो सका।1