केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम-1995 के नियमों की अवहेलना की तो होगी सख्त कार्रवाई : एडीसी भिवानी। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर स्थित उनके कार्यालय में लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी करवा ने निर्देश देते हुए कहा कि लोकल केबल चैनल की सही ढंग से निगरानी की जाए। कमेटी के पास आने वाली शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में डीआईपीआरओ सुरेन्द्र सिंगल ने लोकल केबल चैनल आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी करवा ने कहा कि केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम 1995 के तहत दिए गए नियमों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अनाधिकृत रूप से चैनल नहीं चलना चाहिए। यदि कोई लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क चलाने वाला नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। लोगों को लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी के बारे में जागरूक किया जाए ताकि नागरिक लोकल केबल या उस पर प्रसारित होने वाले तथ्यता से संबंधित शिकायत दे सकें। एडीसी ने कहा कि केबल पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम भ्रमित करने वाले न हों। प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों में जाति, धर्म, भाषा या अन्य किसी भी प्रकार से समाज को हानि पहुंचाने वाली, भडक़ाऊ या किसी भी प्रकार की गलत या तथ्यहीन सामग्री प्रसारित न हो। उन्होंने बताया कि नागरिक लघु सचिवालय स्थित निगरानी कमेटी के सदस्य सचिव डीआईपीआरओ कार्यालय में व डीआईपीआरओभिवानीएटदारेटजीमेल.कॉम पर शिकायत दे सकते हैं, जिसको कार्रवाई के लिए बैठक में रखा जाएगा। बैठक के दौरान दूरदर्शन से संवाददाता इद्रवेश दूहन ने लोकल पर प्रसारित होने वाले चैनल की दृश्यता साफ होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी योजनाओं पर आधारित समाचार प्रसारित हों ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक के दौरान लोकल केबल टेलीविजन नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य राजीव गांधी कॉलेज प्राचार्य त्रिलोकचंद, पुलिस विभाग से नफे सिंह, इंद्रवेश दूहन व मातृ शक्ति संगठन से ऋतु बंसल मौजूद रही।

- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी1
- कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.1
- '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia '75 कै किलो चीनी—75 कै दारू पउवा, बताव मोदी काका चाय पियल जाई कि पउवा...' चीनी की बढ़ती कीमतों पर गांव की महिलाओं का गाना सोशल मीडिया पर वायरल #SugarPricehike #Sugar #ChinipriceHike #Modikaka #Modi #PMModi #NarendraModi #Viral #BJP #Viralvideo #Trending #Trendingvideo #Janjwarmedia1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सतीश कुमार शर्मा पत्रकार महेंद्रगढ़ हरियाणा2
- balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina1
- रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे1