logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्याय मांगने पहुंचे युवक को ही हवालात में बंद करने का आरोप, थाना अलीगंज की कार्यशैली पर उठे सवाल न्याय मांगने पहुंचे युवक को ही हवालात में बंद करने का आरोप, थाना अलीगंज की कार्यशैली पर उठे सवाल अम्बेडकरनगर (टांडा)। जनपद के थाना अलीगंज की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे शिकायतकर्ता को ही हवालात में बंद कर सुलह-समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप सामने आया है। तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मोलनाचक निवासी चंद्रेश पुत्र शिवनाथ ने आरोप लगाया कि बीती रात करीब 11:30 बजे गांव में एक शादी समारोह के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई। चंद्रेश के अनुसार शादी में काफी (कॉफी) मशीन लगी थी, तभी ग्राम बर्वा बीठलपुर निवासी ध्रुवदेव वर्मा पुत्र सालिकराम वहां पहुंचे और कॉफी की मांग की। कॉफी खत्म होने की बात बताने पर वह नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद ध्रुवदेव का भाई अजीत वर्मा करीब 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और चंद्रेश का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी-गंदी गालियां दी गईं और कमरे में बंद करने की धमकी भी दी गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद चंद्रेश किसी तरह वहां से निकलकर भागे और डायल 112 पर सूचना दी। चंद्रेश का आरोप है कि 112 पुलिस ने उन्हें सुबह थाना अलीगंज आने को कहा, लेकिन जब वह थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया गया और सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के भाई इंद्रेश का भी कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय समझौते के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके भाई को न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर थाना प्रभारी अलीगंज की शिकायत करेंगे। इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायत करने वालों को ही थाने में बंद किया जाएगा तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी। फिलहाल पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।

4 hrs ago
user_TEESRI AANKHEN
TEESRI AANKHEN
अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
0de09d3c-9261-43eb-84d7-9b07fcb81ffd

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी के समझ में लहराया गया असला देखते देखते ही खूनी मंजर में तब्दील हुआ मारपीट में धारदार हथियार से भी हमला हुआ
    1
    शादी के समझ में लहराया गया असला देखते देखते ही खूनी मंजर में तब्दील हुआ मारपीट में धारदार हथियार से भी हमला हुआ
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नशे में धुत बारातियों ने डीजे धुन पर किया नंगा नाच - पिस्तौल लहराते हुए रंगबाजी का प्रदर्शन - बारातियों से हुआ जबरदस्त खूनी संघर्ष - कई घायल - मौके पर पहुंची पुलिस - एक गिरफ्तार
    1
    नशे में धुत बारातियों ने डीजे धुन पर किया नंगा नाच - पिस्तौल लहराते हुए रंगबाजी का प्रदर्शन - बारातियों से हुआ जबरदस्त खूनी संघर्ष - कई घायल - मौके पर पहुंची पुलिस - एक गिरफ्तार
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • Post by Dushyant Kumar Journalist
    1
    Post by Dushyant Kumar Journalist
    user_Dushyant Kumar Journalist
    Dushyant Kumar Journalist
    City Star अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ईद पर्व पर टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का संदेश रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर-ईद के पावन अवसर पर टाण्डा क्षेत्र पंचायत के प्रमुख सुरजीत वर्मा ने क्षेत्रवासियों को दिल से मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी मिल-जुलकर समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि टाण्डा क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से पूरे प्रदेश के लिए मिसाल रही है और आगे भी इसी भावना को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार सभी लोग आपसी सहयोग, सद्भाव और खुशियों के साथ मनाएँ। समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी इस पर्व की सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र और देश आगे बढ़ेगा। टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत सुरजीत वर्मा ने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में सड़क, सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएँ चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से टाण्डा क्षेत्र विकास और भाईचारे की मिसाल बनता रहेगा। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की।
    2
    ईद पर्व पर टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का संदेश
रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा 
अम्बेडकरनगर-ईद के पावन अवसर पर टाण्डा क्षेत्र पंचायत  के प्रमुख सुरजीत वर्मा ने क्षेत्रवासियों को दिल से मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी मिल-जुलकर समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि टाण्डा क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से पूरे प्रदेश के लिए मिसाल रही है और आगे भी इसी भावना को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार सभी लोग आपसी सहयोग, सद्भाव और खुशियों के साथ मनाएँ। समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी इस पर्व की सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र और देश आगे बढ़ेगा।
टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत सुरजीत वर्मा ने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में सड़क, सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएँ चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से टाण्डा क्षेत्र विकास और भाईचारे की मिसाल बनता रहेगा।
अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Photographer अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीवतपुर गांव स्थित अवघड़ बाबा मंदिर में मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय संतराम प्रजापति की मौत हो गई, जबकि हनुमान गुप्ता, रामविलास गुप्ता और जगदंबा गुप्ता घायल हो गए। #ambedkar_nagar #aajtak #primeabn #zeenews #newsheadline
    1
    अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीवतपुर गांव स्थित अवघड़ बाबा मंदिर में मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय संतराम प्रजापति की मौत हो गई, जबकि हनुमान गुप्ता, रामविलास गुप्ता और जगदंबा गुप्ता घायल हो गए।
#ambedkar_nagar #aajtak #primeabn #zeenews #newsheadline
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    1
    Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nizamabad, Azamgarh•
    13 min ago
  • आंधी क्षेत्र में शीतलाष्टमी का पावन पर्व त्यौहार मनाया गया बड़ी धूमधाम से महिलाओं ने बनायें पकवान शीतलाष्टमी के पावन पर्व पर आंधी कस्बे में महिलाओं ने गणगौर पूजन किया गया रात्रि को शीतला माता मंदिरो में बही भजनों की बहार आंधी थली सानकोटडा पातलवास भावनी नाभावाला डांगरवाडा फूटोलाव सायपुर थौलाई रायपुर शंकरपुरा सरपुरा राधागोविन्दपुरा बिरासना चतरपुरा रामजीपुरा अन्य गांवों में हुआ सत्संग कार्यक्रम कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव सरपुरा में शीतला माता मंदिर पर गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रौताऔ का मनमोह लिया सुबह महिलाओं ने ठन्डे पकवानों से माताजी जी की पुजा अर्चना कर मंगल गीत गाती हुई पहुंचीं शीतला माता मंदिर पर ठंडे पकवानों का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना इस अवसर पर शीतला माता जी के मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब गायक कलाकार पिन्टू शर्मा कोलीवाड़ा बाबूलाल गहलोत ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति
    1
    आंधी क्षेत्र में शीतलाष्टमी का पावन पर्व त्यौहार मनाया गया बड़ी धूमधाम से महिलाओं ने बनायें पकवान शीतलाष्टमी के पावन पर्व पर आंधी कस्बे में महिलाओं ने गणगौर पूजन किया गया 
रात्रि को शीतला माता मंदिरो में बही भजनों की बहार आंधी थली सानकोटडा पातलवास भावनी नाभावाला डांगरवाडा फूटोलाव सायपुर थौलाई रायपुर शंकरपुरा सरपुरा राधागोविन्दपुरा बिरासना चतरपुरा रामजीपुरा अन्य गांवों में हुआ सत्संग कार्यक्रम
कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव सरपुरा में शीतला माता मंदिर पर गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रौताऔ का मनमोह लिया
सुबह महिलाओं ने ठन्डे पकवानों से माताजी जी की पुजा अर्चना कर मंगल गीत गाती हुई पहुंचीं शीतला माता मंदिर पर ठंडे पकवानों का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना
इस अवसर पर शीतला माता जी के मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब गायक कलाकार पिन्टू शर्मा कोलीवाड़ा बाबूलाल गहलोत ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.