सनावद पुलिस द्वारा एक बार फिर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का किया पर्दाफाश सनावद पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश _*02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद*_ • *आरोपियों ने खरगोन व खंडवा जिले में की थी मोटर साइकिलें चोरी* पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना सनावद की पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 02 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 03 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 1.5 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । दिनांक 12.09.2026 को थाना सनावद पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकल लिए धनगाँव से सनावद तरफ आने वाले है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं प्राप्त सूचना से टीम को अवगत करवा कर तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा ढकलगाँव फाटे पर नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार 02 व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकल से आते दिखाई दिए जिन्हे तत्काल पुलिस टीम ने रोका व चालक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा । चालक द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा पुलिस टीम को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया । पुलिस टीम को संदेह होने पर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की गई, पूछताछ में उसने अपना नाम अजय निवासी विहारीपुरा एवं दूसरे ने अपना नाम धर्मेन्द्र निवासी हरबसपुरा का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 07.09.2026 को सनावद के साप्ताहिक बाजार में सरकारी अस्पताल सनावद के पास से चोरी की होना पाया गया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सनावद में अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ । पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर व संदेही अजय एवं धर्मेन्द्र से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोटर साइकल को सरकारी अस्पताल से चोरी करने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अजय एवं धर्मेन्द्र से अन्य मोटर साइकिलों के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने पास चोरी की गई और 02 अन्य मोटर साइकल होने की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकल 01 हीरो एच.एफ. डिलक्स चैचिस नम्बर MBLHAR052J9J15678 इंजन नम्बर HA11EPJ9J15702 एवं 01 सीबी साईन मोटर सायकल बिना नम्बर ब्ल्यू कलर की जिसका चैचिस नम्बर ME4JC737HJ7028554 इंजन नम्बर JC73E72050993 को भी नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । इस प्रकार पुलिस टीम थाना सनावाद के द्वारा आरोपी अजय एवं धर्मेन्द्र के कब्जे से चोरी की गई कुल 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है । _*तरीका ए वारदात*_ विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों अथवा एकांत में खड़े ऐसे दोपहिया वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने अथवा खराब हों या जिनमें चाबी लगी हुई हो । ऐसे वाहनों को चिन्हित करने के बाद आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे । *पुलिस की नागरिकों से अपील* पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी मोटर साइकिल के लॉक को हमेशा दुरुस्त रखें तथा वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें । साथ ही, बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी मोटर साइकिल की खरीद-बिक्री अथवा लेन-देन न करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके । *गिरफ्तार आरोपीयो के नाम* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा 2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा *गिरफ्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 2 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा* क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 धनगांव/खण्डवा 281/2023 379 भादवि 2 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 3 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *जप्तशुदा वाहनों की सूची* क्रमांक मोटर साइकल कंपनी रजिस्ट्रेशन न. चैसिस नम्बर इंजन न. 1 हीरो स्पलेण्डर प्रो MP10MG7119 MBLHA10ABBHL05452 HA10EGBHL12431 2 हीरो एच.एफ. डिलक्स MP10N0268 MBLHAR052J9J15678 HA11EPJ9J15702 3 सीबी साईन ब्ल्यू कलर MP10MY-9695 ME4JC737HJ7028554 JC73E72050993 *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र पवांर, प्रआर. 420 महिपाल, प्रआर. 940 रविन्द्र चौहान, प्रआर. 559 विनोद गोड, प्रआर. 746 राजेश जायसवाल, आर. 429 सरदार निगम, आर. 317 अरुण मीणा, आर. 103 कृष्णा बिर्ला, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर. 945 धर्मेद्र सिंह , आर. 87 योगेश शर्मा एवं थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा
सनावद पुलिस द्वारा एक बार फिर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का किया पर्दाफाश सनावद पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश _*02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद*_ • *आरोपियों ने खरगोन व खंडवा जिले में की थी मोटर साइकिलें चोरी* पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना सनावद की पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 02 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 03 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 1.5 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । दिनांक 12.09.2026 को थाना सनावद पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकल लिए धनगाँव से
सनावद तरफ आने वाले है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं प्राप्त सूचना से टीम को अवगत करवा कर तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा ढकलगाँव फाटे पर नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार 02 व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकल से आते दिखाई दिए जिन्हे तत्काल पुलिस टीम ने रोका व चालक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा । चालक द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा पुलिस टीम को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया । पुलिस टीम को संदेह होने पर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की गई, पूछताछ में उसने अपना नाम अजय निवासी विहारीपुरा एवं दूसरे ने अपना नाम धर्मेन्द्र निवासी हरबसपुरा का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 07.09.2026 को सनावद के साप्ताहिक बाजार में सरकारी अस्पताल सनावद के पास से चोरी की होना पाया गया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सनावद में अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ । पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की मोटरसाइकिल
को विधिवत जप्त कर व संदेही अजय एवं धर्मेन्द्र से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोटर साइकल को सरकारी अस्पताल से चोरी करने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अजय एवं धर्मेन्द्र से अन्य मोटर साइकिलों के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने पास चोरी की गई और 02 अन्य मोटर साइकल होने की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकल 01 हीरो एच.एफ. डिलक्स चैचिस नम्बर MBLHAR052J9J15678 इंजन नम्बर HA11EPJ9J15702 एवं 01 सीबी साईन मोटर सायकल बिना नम्बर ब्ल्यू कलर की जिसका चैचिस नम्बर ME4JC737HJ7028554 इंजन नम्बर JC73E72050993 को भी नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । इस प्रकार पुलिस टीम थाना सनावाद के द्वारा आरोपी अजय एवं धर्मेन्द्र के कब्जे से चोरी की गई कुल 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है । _*तरीका ए वारदात*_ विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों अथवा एकांत में खड़े ऐसे दोपहिया वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने अथवा खराब हों या जिनमें चाबी लगी हुई हो । ऐसे वाहनों को चिन्हित करने के बाद आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे । *पुलिस की नागरिकों से अपील* पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील
की गई है कि वे अपनी मोटर साइकिल के लॉक को हमेशा दुरुस्त रखें तथा वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें । साथ ही, बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी मोटर साइकिल की खरीद-बिक्री अथवा लेन-देन न करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके । *गिरफ्तार आरोपीयो के नाम* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा 2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा *गिरफ्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 2 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा* क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 धनगांव/खण्डवा 281/2023 379 भादवि 2 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 3 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *जप्तशुदा वाहनों की सूची* क्रमांक मोटर साइकल कंपनी रजिस्ट्रेशन न. चैसिस नम्बर इंजन न. 1 हीरो स्पलेण्डर प्रो MP10MG7119 MBLHA10ABBHL05452 HA10EGBHL12431 2 हीरो एच.एफ. डिलक्स MP10N0268 MBLHAR052J9J15678 HA11EPJ9J15702 3 सीबी साईन ब्ल्यू कलर MP10MY-9695 ME4JC737HJ7028554 JC73E72050993 *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र पवांर, प्रआर. 420 महिपाल, प्रआर. 940 रविन्द्र चौहान, प्रआर. 559 विनोद गोड, प्रआर. 746 राजेश जायसवाल, आर. 429 सरदार निगम, आर. 317 अरुण मीणा, आर. 103 कृष्णा बिर्ला, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर. 945 धर्मेद्र सिंह , आर. 87 योगेश शर्मा एवं थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा
- आदिवासी गांव लिमड़ी खोदरा आज भी विकास की राह देख रहा है। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र की कालिकिराय पंचायत के मजरा लिमड़ी खोदरा के ग्रामीण आज भी गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गांव में आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। गांव में आज भी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर कालिकिराय गांव जाना पड़ता है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। सरकार आदिवासी समाज के विकास और उत्थान की बातें तो करती है, लेकिन जब जमीनी हकीकत देखी जाती है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। आज भी प्रदेश के अनेक आदिवासी गांव सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल है कि आखिर आदिवासी गांवों का विकास कब होगा? लिमड़ी खोदरा के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। आदिवासी गांव लिमड़ी खोदरा आज भी विकास की राह देख रहा है। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र की कालिकिराय पंचायत के मजरा लिमड़ी खोदरा के ग्रामीण आज भी गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गांव में आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। गांव में आज भी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर कालिकिराय गांव जाना पड़ता है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। सरकार आदिवासी समाज के विकास और उत्थान की बातें तो करती है, लेकिन जब जमीनी हकीकत देखी जाती है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। आज भी प्रदेश के अनेक आदिवासी गांव सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल है कि आखिर आदिवासी गांवों का विकास कब होगा? लिमड़ी खोदरा के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।1
- गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कैमरे में कैद पूरी वारदात गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार, 13 सितंबर को एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक सवार सिया को टक्कर मार दी। हादसे में सिया सड़क पर गिर गईं और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर घटना की जानकारी साझा की है।1
- गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे सिख समाज के लोग, महाराष्ट्रियन गर्ल्स के डांस ने लूटी महफिल इंदौर में गणेश उत्सव की धूम के बीच महाराष्ट्रियन वेशभूषा में लड़कियों का ग्रुप गणेश प्रतिमा लेने पहुंचा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर लड़कियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान उनका अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 🙏🏻❤️1
- छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने 10 लाख रुपये किराए पर उठाए सवाल इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। पटवारी ने कार्यक्रम स्थल के लिए 10 लाख रुपये किराया मांगे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन 10 करोड़ रुपये भी मांगता तो कांग्रेस राशि एकत्र कर जमा कर देती। उन्होंने दावा किया कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कार्यक्रम है। वीओ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं तथा कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के लिए प्रशासन ने कांग्रेस से 10 लाख रुपये किराया मांगा है, जिसे पार्टी जमा करने के लिए तैयार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि 10 करोड़ रुपये का किराया भी मांगा जाता तो कांग्रेस उसे एकत्र करके दे देती और कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करती। उन्होंने भाजपा पर कार्यक्रम को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस का राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर संवाद का मंच है। कार्यक्रम के मंच और मैदान में विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद नहीं रहेंगे। पटवारी ने कहा कि वह स्वयं भी मंच पर नहीं चढ़ेंगे। जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान जब अटलजी आते थे, तब कांग्रेस नेता उनका स्वागत करते और उन्हें सुनने जाते थे। उन्होंने छात्र हित के मुद्दों पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों से मिलकर काम करने की अपील भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान पटवारी ने शिक्षा नीति सहित मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। बाइट जीतू पटवारी — प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस1
- इंदौर में गणेश चतुर्थी की धूम, घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता गणपति बप्पा इंदौर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को पूरा इंदौर शहर गणपति भक्ति में रंगा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। घरों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी शहर के अलग-अलग इलाकों में आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी और धार्मिक आयोजनों के बीच “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश विघ्नों को दूर करने और बुद्धि, सुख एवं समृद्धि प्रदान करने वाले देवता हैं। इंदौर में भी गणेश उत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है और अगले कई दिनों तक शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रौनक बनी रहने की उम्मीद है। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया1
- रतलाम के जन चेतना केंद्र मूक-बधिर विद्यालय छात्रावास में आदर्श पुरुष महिला एवं बाल बालिका सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा सेवा एवं जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया1
- सरकारी आवास के फ्लैट में धंसी जमीन, सोता परिवार पलंग समेत गड्ढे में गिरा सोते समय अचानक धंसी कमरे की जमीन, पलंग सहित नीचे गिरा परिवार हादसे के समय घर में बुजुर्ग और बच्चे भी थे मौजूद, बाल-बाल बची जान पड़ोसी फ्लैट के बाथरूम की जमीन भी धंसी, दहशत में रहवासी घटना के बाद आसपास के लोगों ने कमरों से हटाया सामान आरोप—सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी एंकर इंदौर में अब तक आपने सड़कों पर गड्ढे देखे होंगे, लेकिन गांधीनगर क्षेत्र में सरकारी आवास योजना के तहत बनाए गए एक फ्लैट के कमरे की जमीन ही अचानक धंस गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य पलंग पर सो रहे थे। जमीन धंसने से पलंग करीब चार से पांच फीट गहरे गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। वहीं, पड़ोसी फ्लैट के बाथरूम का हिस्सा भी धंसने से रहवासियों में दहशत का माहौल है। वीओ दरअसल, इंदौर में विकास कार्यों के चलते अलग-अलग स्थानों से विस्थापित किए गए कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट आवंटित किए गए थे। गांधीनगर क्षेत्र में भी ऐसे ही फ्लैट बनाए गए हैं, जहां गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच अब एक गंभीर घटना सामने आई है। फ्लैट मालिक कृष्णा खरे के मुताबिक, वह रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक पलंग हिलने लगा और देखते ही देखते कमरे की जमीन धंस गई। पलंग भी परिवार सहित नीचे बने गड्ढे में चला गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। परिवार ने जब पलंग हटाकर देखा तो कमरे के भीतर करीब चार से पांच फीट गहरा गड्ढा नजर आया। इसके बाद आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों में भी दहशत फैल गई। पड़ोस के एक फ्लैट की जमीन के नीचे से आवाज आने और बाथरूम का कुछ हिस्सा धंसने के बाद परिवार ने कमरे से अपना सामान हटा लिया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी फ्लैट में एक गर्भवती महिला भी रहती है। परिजनों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। रहवासियों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद प्रशासन और नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मजबूरन फ्लैट मालिक निजी मिस्त्रियों की मदद से जमीन की मरम्मत और दोबारा स्लैब डलवाने का काम करा रहे हैं। बाइट कृष्णा खरे — फ्लैट मालिक, इंदौर1
- इंदौर नगर निगम में हुए गणपति राजा की स्थापना स्थान नगर निगम प्रांगण इन्दौर इंदौर नगर निगम प्रांगण में आज 11:00 बजे जुलूस के रूप में गणपति राजा को पंडाल में स्थापीत किया गया इस मौके पर नगर निगम कार्यवाहक महापौर राजेंद्र राठौड़ व महिला पार्षद में मंत्र एक कंचन गिद्वानीही स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुई विधिविधान से पूजा क़र आरती की गई इस के बाद प्रसाद विस्तृत किया गया किया गया1
- इंदौर के चोइथराम मंडी के पास चलती हुई कर में लगी आज झुलस्ता रहा आज में पुलिस ने बुझाई आग 40% जल चुका है चोइथराम हॉस्पिटल में एडमिट1