Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिंग रोड जयपुर हिंगोनिया टोल प्लाजा की घटना आरटीओ के कर्मचारी पर ट्रक वाले ने चढ़ाया , मौके पर ही मौत
पुरुषोत्तम तिवाड़ी
रिंग रोड जयपुर हिंगोनिया टोल प्लाजा की घटना आरटीओ के कर्मचारी पर ट्रक वाले ने चढ़ाया , मौके पर ही मौत
More news from Jaipur and nearby areas
- विशाल फागोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के बाद रविवार सुबह आरती के दर्शन1
- सांगानेर मे पहली बार शिव जी की बारात निकाली गई जिसका दृश्य देखने लायक था काफी संख्या मे भीड़ और उज्जैन जैसा नजारा देखने को मिला1
- नई नाथ धाम मंदिर में दो दिवसीय मेले का हुआ आयोजन कलाकारों ने सजाई फूल बंगले की झांकी, झांकी देखकर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, बस्सी(जयपुर ग्रामीण), बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में धार्मिक आयोजन और दो दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़, रोशनी और भजनों की गूंज से भक्तिमय हो उठा तथा दूर-दराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शनिवार रात जयपुर से आए कलाकारों ने बाबा भोलेनाथ की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पुजारी प्रहलाद नाथ के नेतृत्व में विधि-विधान से रात्रिकालीन पूजा, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को चारों ओर से विशेष डेकोरेशन और विद्युत सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे रात में पूरा धाम जगमगा उठा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्सी पुलिस प्रशासन के एसीपी विनय डी एच के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन बस्सी के साथ तूंगा, कानोता, जटवाड़ा, बांसखोह और जयपुर से आई पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गणेश मोड़ पर ही वाहनों को रोककर पार्किंग की व्यवस्था की गई तथा यातायात को सुचारू रखा गया। नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा ने बताया कि करीब 5 लाख से अधिक संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रसाद, माला, भांग, धतूरा, बुहारी व बैंगन चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने कलश चढ़ाए, वहीं नवविवाहित जोड़ों ने भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शनिवार रात विभिन्न धर्मशालाओं में कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन संध्या आयोजित की गई, जहां देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। जगह-जगह समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए चाय, शिकंजी, दूध, शरबत, भोजन व फल की व्यवस्था की। इस अवसर पर नई नाथ महादेव फाउंडेशन ने नई नाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा, रायसिंह गुजर, सीताराम पंचोलीमहामंत्री, महेश चंद टेलर, रामनारायण कोटोत्या, बाबूलाल मीणा उपाध्यक्ष, गिर्राज शर्मा, ओमप्रकाश बुसर, रामजीलाल प्रजापति, मंगलनाथ योगी, गिर्राज पोसवाल गुर्जर समाज तहसील अध्यक्ष बस्सी,बजरंग लाल बोहरा उपाध्यक्ष, व समस्त टीम के सदस्य व नई नाथ सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की गई इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा ने पुलिस प्रशासन व मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया यह मेला शांतिपूर्ण भरा इसी के साथ ही अलवर भरतरी से आए बालकनाथ महाराज द्वारा चौथी बार विशाल भंडारा का आयोजन किया व रमेश नाथ योगी, रामसहाय हलवाई सिंगपुरा कल्लावास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध की रबड़ी की कुल्फी वितरित की गई जगह जगह पार्किंग व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई4
- उपखंड क्षेत्र सैंथल में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा शिवलिंग पर जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित किए गए। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को भांग,धतूरे, गाजर,बैर, गेहूं की बाल, विवाह जेगड, सहित कई मिठाईयों के भोग लगाएं गए और श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रशासन द्वारा भी मंदिरों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस प्रकार पूरे उपखंड क्षेत्र में स्थित शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व शिव अनुष्ठान व रुद्राभिषेक कर आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।5
- सांभरलेक: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, भानुप्रिया सेहरा के द्वारा नगर पालिका मण्डल सांभर लेक में साईबर अपराध से बचाव के उपायों पर जानकारी देते हुए कहा कि मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए, फिशिंग ईमेल से सावधान रहें, अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, अपने कम्प्यूटर और मोबाइल में एंटी वायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें, किसी भी संवेदनशील जानकारी को ऑन लाईन साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पृष्ठी करें आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण पर न्यायाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए हम सबको अपने घर के आस-पास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने साईबर अपराध पर जानकारी देते हुए हैंकिग, फिशिंग, ऑन लाईन धोखाधड़ी, साईबर बुलिंग, आईडेंटिटी थेफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।1
- लालसोट में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धा के साथ हुई पूजा-अर्चना महाशिवरात्रि पर्व पर लालसोट सहित आसपास क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में “ॐ नमः शिवाय” हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।2
- जयपुर के जगतपुरा स्थित 7 नंबर चौराहे के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है1
- शिव रात्रि पर बाबा की रेली1
- बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गायत्री कॉलोनी आशीर्वाद बालाजी धाम पर महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लगी भीड़ इस दौरान श्रद्धालु भोले बाबा के मंदिर में गाजर, मोगरी , बोर प्रसाद माला आदि चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगते हुए नजर आए इस दौरान मंदिर में भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए श्रद्धालु नजर आए इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया1