प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न अशोकनगर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में संस्था उपरिंग फाउंडेशन द्वारा आज सेक्टर क्र. 02 के अंतर्गत आने वाली पाँचों ग्राम गणेशखेड़ा, छपरा, गोविंदनगर, राजगढ़ और बलदेवपुर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव सहित समिति सदस्यों को परिषद् द्वारा निर्देशित प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक द्वारका पाठक ने प्रशिक्षण की रूपरेखा रखते हुए इस प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व को बताया । यह प्रशिक्षण सुबह ग्यारह बजे सरस्वती पूजन से शुरु होकर 7 सत्रों सहित शाम पाँच बजे तक चला जिसमें अलग अलग सत्रों के अनुसार विकास समन्वयक, नवांकुर संस्था, मेंटर ने समितियों को आवश्यक सुझाव दिये और समस्या पर चर्चा करते हुए समस्या निवारण के विकल्प दिये तथा हर संभव परिषद द्वारा मदद किये जाने का आश्वासन दिया । मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाह व उमाशंकर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण शुभारंभ किया । प्रशिक्षण के बाद संस्था द्वारा परिषद और जन सहयोग से बनाई गई नर्सरी का शुभारंभ मत्स्य विभाग के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने मनोज शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ रिबिन काटकर किया जिसमें से अब जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर संस्था द्वारा इच्छानुसार पौधा निःशुल्क भेंट किया जाएगा । नर्सरी के विषय में संस्था संस्थापक गुरुदयाल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का नर्सरी एक अच्छा माध्यम है जिसमें संस्था परिषद के सहयोग से बढ़चढ़ पर कार्य कर रही है और यहाँ से पूरे सेक्टर में पौधे भेजे जाएंगे।
प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न अशोकनगर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में संस्था उपरिंग फाउंडेशन द्वारा आज सेक्टर क्र. 02 के अंतर्गत आने वाली पाँचों ग्राम गणेशखेड़ा, छपरा, गोविंदनगर, राजगढ़ और बलदेवपुर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव सहित समिति सदस्यों को परिषद् द्वारा निर्देशित प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक द्वारका पाठक ने प्रशिक्षण
की रूपरेखा रखते हुए इस प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व को बताया । यह प्रशिक्षण सुबह ग्यारह बजे सरस्वती पूजन से शुरु होकर 7 सत्रों सहित शाम पाँच बजे तक चला जिसमें अलग अलग सत्रों के अनुसार विकास समन्वयक, नवांकुर संस्था, मेंटर ने समितियों को आवश्यक सुझाव दिये और समस्या पर चर्चा करते हुए समस्या निवारण के विकल्प दिये तथा हर
संभव परिषद द्वारा मदद किये जाने का आश्वासन दिया । मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाह व उमाशंकर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण शुभारंभ किया । प्रशिक्षण के बाद संस्था द्वारा परिषद और जन सहयोग से बनाई गई नर्सरी का शुभारंभ मत्स्य विभाग के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने मनोज शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ रिबिन काटकर किया
जिसमें से अब जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर संस्था द्वारा इच्छानुसार पौधा निःशुल्क भेंट किया जाएगा । नर्सरी के विषय में संस्था संस्थापक गुरुदयाल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का नर्सरी एक अच्छा माध्यम है जिसमें संस्था परिषद के सहयोग से बढ़चढ़ पर कार्य कर रही है और यहाँ से पूरे सेक्टर में पौधे भेजे जाएंगे।
- मुंगावली शहर में मल्हारगढ़ रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा अपने ग्राहक को प्लास्टिक का पोहा बेचा गया जब ग्राहक ने अपने घर पर जाकर पोहे को धो कर देखा तब उसने पाया कि इसमें प्लास्टिक है जो रबड़ की तरह खींच रहा है साथियों मुंगावली शहर में खुलेआम काला कारोबार चल रहा है इस तरह के खाक सामग्री खुलेआम बिकना एवं इससे आम आदमी के स्वास्थ्य को हानि पहुंचाना बहुत ही परेशानी का विषय है इस तरह खुलेआम प्लास्टिक के पोहे का व्यापार होना एवं ग्राहक द्वारा जब इस बात को दुकानदार से बोला गया तो दुकानदार का कहना है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है मेरा प्रशासन के अधिकारियों से अनुरोध है ऐसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचना कानून अपराध है ऐसे दुकानदारों को इस तरह के पदार्थ बेचे एवं खरीदने पर रोक लगाई एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए2
- राजस्व में अव्वल बीना, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल – AAP का सिविल अस्पताल के सामने धरना बीना। सिविल अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1
- लोकल न्यूज बीना में लोधी क्रांति सेना की बैठक संपन्न, बलिदान दिवस मनाने की बनी रूपरेखा1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना (सागर) बीना शासकीय चल रही आव्यवस्थाओं को लेकर आप पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें दमयंती ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा निरंतर शासकीय चिकित्सालय में चाइल्ड स्पेशलिस्ट न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है है।1
- आम आदमी पार्टी में सिविल अस्पताल धना प्रदर्शन तहसीलदार को सोफा ज्ञापन1
- दिल्ली के उत्तम नगर की JJ कॉलोनी में 4 मार्च की रात होली खेलने के दौरान शुरू हुआ हिंसक विवाद, बताया जा रहा है, कि छत पर खेल रही 11 साल की एक बच्ची से रंग गुब्बारा गलती से नीचे से गुजर रही पड़ोसी महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान घर लौट रहे तरुण पर दूसरे पक्ष के 8-10 लोगों ने लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे युवक को सीने में गंभीर चोटें आईं। जिससे तरुण मूर्छित हो गया और अस्पताल ले जाया गया तथापि अस्पताल में इलाज के दौरान तरुण की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करने बाद कार्यवाही के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यद्यपि जांच जारी है। प्रशासन ने मर्डर के मुख्य आरोपी के घर ऊपर बुलडोजर चलाया, और स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाली। #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #viralpost #latestnews #uttamnagar #delhi @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर स्थित राखपंचमपुर मेले में श्री सिद्ध बाबा मन्दिर पर रंगपंचमी के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था सुबह से लेकर शाम तक लगते रहे श्री सिद्ध बाबा के जयकारे यहां राम जानकी मन्दिर से धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली विमान की शोभायात्रा.1
- 14 से 15 साल के बीच की बच्चियों को यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है:- डॉ संजीव अग्रवाल बीना (सागर) सोमवार को शासकीय चिकित्सालय बीना में चल रहे। एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन को लेकर प्रदीप पाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना ने वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। बच्चियों में कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र में जागरूकता लाकर अधिक से अधिक बच्चियों वैक्सीन के प्रति जागरूक कर सके। पाल ने कहा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) से बचाने के लिए किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जो अभी तक बीना में लगभग 100 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने निःशुल्क वैक्सीनेशन शुरू कराया है। सर्वाइकल कैंसर से कई महिलाओं की जान जा चुकी है, लेकिन अब यह वैक्सीन सुरक्षा कवच बनेगी। क्या है सर्वाइकल कैंसर डॉ संजीव अग्रवाल बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि सर्वाकल कैंसर गर्भाशय के निचले हस्से का कैंसर है, जिसे सर्विक्स भी कहा जाता है। लगभग 99.7 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर, हामन पैपिलोमावायरस के हाई-रिस्क टाईप से जैनेटलट्रेक्स में लगातार इन्फेक्शन के कारण होते हैं। एचपीवी प्रजनन मार्ग का सबसे आम वायरल इन्फेक्शन है। हॉलांकि ज्यादातर एचपीवी इन्फेक्शन में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं वे अपने आप ठीक हो जाती हैं लेकिन एचपीवी का लगातार इन्फेक्शन सर्वाईकल कैंसर का कारण बन सकता है। बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है उन्होंने कहा कि बाजार में इसकी कीमत 4000 रुपए है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन उन बच्चियों को लगेगी जिनकी उम्र 14 साल से 15 साल की बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है । वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार कार्ड न होने की स्थिति में सहमति पत्र भरना होगा। उन्होंने इस उम्र की किशोरियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।4