1 अप्रैल से रोहतक में शुरू होगा ‘सुपर-40’ कार्यक्रम, नीट-जेईई की नि:शुल्क कोचिंग मिलेगी- उपायुक्त सचिन गुप्ता - जिला 100 प्रतिशत निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रोहतक, 10 मार्च: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन 1 अप्रैल 2026 से सुपर-40 कार्यक्रम शुरू करेगा। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की सुपर-100 पहल की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत चयनित कक्षा 11 के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा नीट और जेईई परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा कक्षा तृतीय तक के विद्यार्थियों में 100 प्रतिशत आधारभूत सीखने की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जिला के 100 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में जीरो-पीरियड रेमेडियल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को पुनरावृत्ति और विषयों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिल रहा है। इन संरचित कक्षाओं से विद्यार्थियों की कक्षा में भागीदारी और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सीखने के स्तर और दक्षता का आंकलन करने के लिए कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों की स्कूल-वार मूल्यांकन परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। इनमें लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के परीक्षण शामिल होंगे। इन परिणामों के आधार पर सीखने की कमियों की पहचान कर लक्षित हस्तक्षेप किए जाएंगे, ताकि 100 प्रतिशत ग्रेड दक्षता का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने वार्षिक मूल्यांकन की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में मानकीकृत रिवीजन पेपर और दक्षता-आधारित प्रश्न पत्र लागू किए जाएं। जिला और खंड स्तर के अधिकारी विद्यालयों के नियमित दौरे, कक्षा निरीक्षण और शैक्षणिक मार्गदर्शन के माध्यम से लगातार निगरानी कर रहे हैं। सचिन गुप्ता ने बैठक के दौरान जिला में संचालित विभिन्न शैक्षणिक पहलों की प्रगति की भी समीक्षा की। सक्षम एलिमेंटरी कार्यक्रम के तहत डाइट मदीना के संकाय सदस्य कक्षा चौथी से आठवीं तक की कक्षाओं की नियमित निगरानी कर रहे हैं, जिससे शिक्षण पद्धति मजबूत हो रही है, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ रही है और सीखने के परिणाम बेहतर हो रहे हैं। रोहतक ने नींव कार्यक्रम के तहत भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिला ने हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसका श्रेय शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय और विद्यार्थियों की सहभागिता को जाता है। विज्ञान विषयों में अनुभवात्मक सीखने को बढ़ावा देने के लिए स्पार्क गतिविधियां कई विद्यालयों में आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला प्रदर्शन, अवधारणा-आधारित प्रयोग और बोर्ड परीक्षा तैयारी सत्रों में भाग लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार स्टीम पहल के तहत विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट-आधारित सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों द्वारा 128 स्टीम प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जो नवाचार-आधारित शिक्षा में बढ़ती रुचि को दर्शाते हैं। बैठक में इंस्पायर अवार्ड-मानक कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत रोहतक जिले के 44 विद्यार्थियों का चयन उनके अभिनव वैज्ञानिक विचारों के लिए किया गया है। प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 10,000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है, जिनमें से 28 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं। वर्तमान में जिला के 25 विद्यालयों में गणित ओलंपियाड की कोचिंग दी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक और समस्या-समाधान क्षमता को मजबूत किया जा रहा है। सचिन गुप्ता ने एनएसक्यूएफ के तहत संचालित व्यावसायिक शिक्षा पहलों की भी समीक्षा की। वर्तमान में जिला के 66 विद्यालयों में 14 स्किल ट्रेड के माध्यम से 7,651 विद्यार्थियों को करियर-उन्मुख शिक्षा प्रदान की जा रही है। नई भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे उल्लास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक जिला के 23 हजार से अधिक वयस्क शिक्षार्थी आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, जो सामुदायिक साक्षरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में स्कूल से बाहर बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की। जिला में ऐसे चिन्हित 287 बच्चों में से 172 को दोबारा स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है, जबकि शेष बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए, नियमित पीटीएम-संवाद बैठकों के माध्यम से अभिभावक-शिक्षक सहभागिता मजबूत की जाए और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शैक्षणिक परिणामों में और सुधार हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल एवं नरेश कुमार, एफएलएनसी रूपांशी हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी गीता देवी, सुरजभान, संजय कुमार, सतेंद्र, डीएमएस दीपक अरोड़ा, डाईट से अंग्रेजी प्राध्यापिका मनीषा, वरिष्ठï प्राध्यापक रोमी कुमार के अलावा एपीसी सुरेंद्र कुमार, उपमंडल अभियंता अनिल दूहन आदि उपस्थित रहे।

- बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल कलानौर द्वारा श्री बाबा खाटू श्याम जी धाम कलानौर में सभी संत महापुरुषों एवं भक्तों के सहयोग से बड़े हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष श्री श्याम संकीर्तन व बालाजी महाराज के जागरण का आयोजन करवाया गया । जिसमें दूर दराज से पहुंचे कलाकारों द्वारा प्रभु कीर्तन गुणगान किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न गुरु गद्दीयों से संत महापुरुष भी उपस्थित रहे । जिन्होंने श्री श्याम व हनुमान जी के श्री चरणों में मत्था टेक बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें साध संगत ने प्रभु कीर्तन रसपान करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया । इस अवसर पर महंत बाबा हरपाल दास जी महाराज,महंत ईश्वर शाह जी महाराज सहित संत महात्मा एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे1
- 400 साल से भी पुराना इतिहास, शीतला माता मेला गाँव बिधलान1
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- #कैमरा मैन और डायरेक्टर विजय सारसर ने दी बेद प्रकाश भारतीय को जन्मदिन की सुभकामनाये1
- #DelhiNews #Jahangirpuri #BadliVidhansabha #DelhiCivicIssues #SwachhDelhi #LocalNews #DelhiProblems #GarbageIssue #SewerProblem #PublicIssue1
- न्यूज़: दिल्ली के नरेला स्थित NIA थाना क्षेत्र के खेड़ा खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के अंदर दो लोगों के शव बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों शवों को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और यह हत्या का मामला है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- UP की राजधानी लखनऊ में घर में काम करने वाली नाबालिग मेड की लाश रिटायर्ड अफसर प्रहलाद अग्रवाल के घर में मिली। फैमिली ने हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए लोगो ने कातिलों को फांसी की मांग करते हुए जुलूस निकाला। प्रहलाद अग्रवाल के पुत्र राघव पर लड़की के साथ रेप के बाद हत्या का आरोप है। पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज कर ली है। #Lucknow2
- #DelhiPolice #DelhiEncounter #BawanaMurderCase #AntiNarcoticsSquad #OuterNorthDelhi #CrimeNewsDelhi #VaibhavGandhiMurder #ShahbadDairyPolice #DelhiCrime #PoliceAction #DelhiNews #BreakingNewsDelhi #BawanaNews #DelhiPoliceOperation #CrimeUpdate1