Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात SI अभिषेक सिंह 20 हजार रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम के हत्थे चढ़े आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। एंटीकरप्शन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और मामले की जांच जारी है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात SI अभिषेक सिंह 20 हजार रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम के हत्थे चढ़े आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटीकरप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। एंटीकरप्शन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और मामले की जांच जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मलिहाबाद में दबंग भू माफिया महेंद्र और गुलाब का कहर जारी फर्जी रजिस्ट्री करा कर कर देते हैं जमीन का सौदा। आपको बता दूं काफी समय से दबंग भू माफिया महेंद्र और गुलाब पूरे मलिहाबाद के लिए सर दर्द बने हुए हैं। जबकि इन माफियाओं पर पहले से ही दर्ज हैं, कई आपराधिक मुकदमे। जब कुछ सम्मानित वकीलों ने मलिहाबाद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया। तो मलीहाबाद पुलिस ने उल्टा वकीलों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया और उन वकीलों के खिलाफ भी मुकदमा हुआ जो लोग लखनऊ में मौजूद थे मलिहाबाद में थे ही नहीं। अब देखना यह दिलचस्प होगा की मलिहाबाद पुलिस दबंग भू माफिया महेंद्र और गुलाब पर एफआईआर दर्ज करती है, या सिर्फ खानापूर्ति ही होगी। सूत्रों के अनुसार जानकारी में आ रहा है। कि कुछ रसूखदार राजनेताओं के आगे मलीहाबाद पुलिस बेबस बनी हुई है।1
- फतेहपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में विभाग की टीम एक साधारण चाय की दुकान पर सैंपल लेने पहुंची, जिसका वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे प्रदेश में बड़े-बड़े होटल, फर्म और फैक्ट्रियों में मिलावटखोरी की शिकायतें आम हैं, लेकिन उन पर सख्त कार्रवाई कम ही देखने को मिलती है। इसके उलट विभाग द्वारा एक गरीब चाय विक्रेता की दुकान पर सैंपलिंग की कार्रवाई को लेकर लोग इसे “कमजोर पर कार्रवाई” बता रहे हैं। वहीं, नियमों के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग को हर तरह के खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच का अधिकार है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सैंपलिंग एक नियमित प्रक्रिया है और इसे किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रखा जा सकता। हालांकि, इस पूरे मामले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या कार्रवाई का दायरा संतुलित है या फिर छोटे दुकानदार ही आसान निशाना बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बड़े स्तर पर हो रही मिलावटखोरी पर भी उतनी ही सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।1
- लखनऊ फीस वृद्धि को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन ! छात्रों ने वीसी कार्यालय का किया घेराव ! LU वी.सी मुर्दाबाद के लगाए नारे ! प्रिंस प्रकाश, NSUI राष्ट्रीय संयोजक का बयान ! नए कुलपति के आने बाद जो मूलभूत सुविधाएं है उनको कम करते जा रहे है ! पहले परीक्षा फॉर्म 800 रुपए का आता था उसको 1200 कर दिया ! जो 7,000 फीस थी उसको 26,000 रुपए कर दिया !1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस1
- 'पत्नी पांव नहीं छूने देती नींद में होती है तो छूता हूं' - गोरखपुर सांसद और अभिनेता रवि किशन.1
- लखनऊ में एक पुलिसकर्मी पर दुकानदार के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बीबीडी चौकी इंचार्ज द्वारा की गई यह घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रात के समय की बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।1
- Post by Sanjay Lal1
- राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एफडीडीआइ फुरसतगंज, रायबरेली द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।1