सड़क हादसे में युवक की मौत, पतरातु घूमने जा रहे थे तीन दोस्त पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी के पास मंगलवार सुबह लगभग 6:00 को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने दो दोस्तों के साथ अलग-अलग बाइक से पतरातु घूमने के लिए रांची से निकला था। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक *(JH 01FU 6236)* से जैसे ही टीओपी के समीप पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर *(NL 01AH 3355)* ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Post by Sanjay kumar1
- Post by Nation24 news1
- https://shuru.co.in/dl/tsLBNl1
- सिस्टम सो चुकी है पर हम भी जगाते रहेंगे !!1
- झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया।1
- Post by RAMSEWAK SAHU1
- एक बार फिर महासचिव के पद पर डॉ०तारिक हुसैन का नामांकन। #anjumanislamiyachunaw20261
- बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।1