कार्य से अनुपस्थित तीन विकास मित्रों से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन स्थगित जोकीहाट/अररिया प्रखंड विकास पदाधिकारी, जोकीहाट कार्यालय द्वारा जनगणना कार्य में अनुपस्थित रहने को लेकर तीन विकास मित्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय पत्रांक-350, दिनांक 11 अप्रैल 2026 के आलोक में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक उच्च विद्यालय जोकीहाट में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 16 अप्रैल 2026 को औचक निरीक्षण के दौरान विकास मित्र सोनू कुमार रजक (पंचायत हरदार), विरेंद्र ऋषिदेव (पंचायत पथराबाड़ी) एवं सदानंद ऋषिदेव (पंचायत चैनपुर मसूरिया) अनुपस्थित पाए गए।कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित विकास मित्रों द्वारा अब तक प्रशिक्षण स्थल पर योगदान नहीं दिया गया है। साथ ही कार्यालय द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद कार्य में रुचि नहीं लेने की सूचना प्राप्त हुई है, जो जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है।इसको लेकर तीनों विकास मित्रों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना-अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।अन्यथा जनगणना अधिनियम-1948 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।वहीं तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मियों का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।

- Nnn🤠😹g😇😦🤽🧍🤽🤹Araria, Bihar😤4 days ago
- यह लड़की देखी1
- 50 वर्षो से रह रहे गरीब परिवार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेघर परिवार।। ये मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत का हैं।1
- पाई वर्ल्ड और पाई किड्स प्ले स्कूल, फारबिसगंज में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी1
- hello good morning my name md SANAULROY age21 wark job my cite bihar shahr arriya4
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1
- Holi super Sasaram dhaar 🚓🚓💪💪💪1
- Post by Araria News1
- झाड़ग्राम में PM मोदी ने लिया झालमुड़ी का आनंद, चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम #arariatalk #newstoday #BJP #IndiaPolitics1