गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के अंतर्गत उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती '1008' जी महाराज का शुक्रवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित संदोही देवी मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सनातन चेतना के वातावरण में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पवर्षा, जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया। विधानसभा 166, भगवंतनगर के समाजसेवी अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, संतों और सनातन प्रेमियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन में परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रजीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गौसेवा को प्रत्येक नागरिक का दायित्व मानने तथा गौरक्षा को एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इसी पावन अवसर पर शंकराचार्य जी ने गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) अभियान के अंतर्गत समाजसेवी अंकित सिंह परिहार को विधानसभा क्षेत्र 166, भगवंतनगर का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उपस्थित जनसमूह ने गौरक्षा और सनातन परंपरा के संरक्षण का संकल्प लेकर इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंकित सिंह परिहार ने पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य को क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य और प्रेरणा का विषय बताया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम में विवेक पटेल, के. के. द्विवेदी, रमाकांत मिश्रा, सुशील कुमार बाकुश चेयरमैन, विजय पटेल, विनोद बाजपेई, गुड्डू शुक्ला, नागेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुरील, कृष्ण कुमार कनौजिया, सोहेल अख्तर, मुन्ना गुप्ता, श्री नारायण पाल, सत्येंद्र यादव, दुर्गेश यादव, लल्लन सिंह, उमानाथ लाला, पूनम देवी पटेल, सुनील यादव, भानू पटेल, सौरभ मिश्रा, निर्मल रावत, मनीष पटेल, अरुणेंद्र यादव, विजय यादव, रूप नारायण पटेल, शत्रुघ्न गुप्ता सभासद, योगेश सिंह, विवेक सिंह, उमेश चंद्र रावत और पंकज सोनी सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के अंतर्गत उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर, परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती '1008' जी महाराज का शुक्रवार को उन्नाव के बीघापुर स्थित संदोही देवी मंदिर परिसर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सनातन चेतना के वातावरण में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पवर्षा, जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया। विधानसभा 166, भगवंतनगर के समाजसेवी अंकित सिंह परिहार के नेतृत्व
में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, संतों और सनातन प्रेमियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन में परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रजीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गौसेवा को प्रत्येक नागरिक का दायित्व मानने तथा गौरक्षा को एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इसी पावन अवसर पर शंकराचार्य जी
ने गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) अभियान के अंतर्गत समाजसेवी अंकित सिंह परिहार को विधानसभा क्षेत्र 166, भगवंतनगर का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उपस्थित जनसमूह ने गौरक्षा और सनातन परंपरा के संरक्षण का संकल्प लेकर इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंकित सिंह परिहार ने पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य को क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य और प्रेरणा का विषय बताया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस भव्य कार्यक्रम में विवेक पटेल, के. के. द्विवेदी, रमाकांत मिश्रा, सुशील
कुमार बाकुश चेयरमैन, विजय पटेल, विनोद बाजपेई, गुड्डू शुक्ला, नागेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुरील, कृष्ण कुमार कनौजिया, सोहेल अख्तर, मुन्ना गुप्ता, श्री नारायण पाल, सत्येंद्र यादव, दुर्गेश यादव, लल्लन सिंह, उमानाथ लाला, पूनम देवी पटेल, सुनील यादव, भानू पटेल, सौरभ मिश्रा, निर्मल रावत, मनीष पटेल, अरुणेंद्र यादव, विजय यादव, रूप नारायण पटेल, शत्रुघ्न गुप्ता सभासद, योगेश सिंह, विवेक सिंह, उमेश चंद्र रावत और पंकज सोनी सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र के पनई बुजुर्ग में चल रही 'अनाया सिंह पाठशाला 1' में बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े चार महत्वपूर्ण सवाल सिखाए गए। इन सवालों के माध्यम से बच्चों को अपनी पहचान, समाज की चिंता, सच बोलने और मदद करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। अनुज चौहान ने बताया कि अपनी नौकरी छूटने के बावजूद उनका संकल्प गांव के वंचित बच्चों को शिक्षित करना है। वर्तमान में वे 15 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाए हुए हैं और इस मुहिम को दीदी शिवानी जी का भी सहयोग प्राप्त है। अनुज चौहान ने अपील की है कि इन बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कॉपियों, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी की सख्त जरूरत है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम से जुड़ने, यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने और वीडियो साझा करने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक लोग सहायता के लिए आगे आ सकें।1
- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 13 जुलाई को विकास की रफ्तार को नई उड़ान मिलने जा रही है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ-कानपुर अवध एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कार्यक्रम स्थल पर एडिशनल एसपी, बीघापुर सीओ मधुपनाथ मिश्र, अचलगंज थाना प्रभारी सुब्रत नारायण त्रिपाठी और एसडीएम सदर सहित तमाम अधिकारियों ने सुरक्षा, पार्किंग, मंच और बैरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया है। पूरे परिसर में साफ-सफाई और सजावट का काम बेहद तेजी से चल रहा है और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम तथा ट्रैफिक डायवर्जन की विशेष व्यवस्था की है। इस नई अवध एक्सप्रेस के शुरू होने से लखनऊ-कानपुर रूट पर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- कानपुर नगर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित सूर्या होटल के एक कमरे में एक युवक और युवती की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि दोनों ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया है। इस मामले में कलेक्टरगंज के सहायक पुलिस आयुक्त श्री आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर नगर में खबरों और विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर 7309027016 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- छोटे बच्चों को कलर्स (रंगों) की पहचान कराना सिखाने और उनके लिए मजेदार कलर रिकग्निशन एक्टिविटीज के तरीकों के बारे में चर्चा की गई है। इसमें बच्चों को आसानी से रंग सिखाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।1
- उन्नाव में साइबर अपराधियों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसका पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना, सर्विलांस टीम और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 9 स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि ये आरोपी संदिग्ध बैंक खातों, चेक और एटीएम के जरिए साइबर ठगी की रकम निकालते थे और फिर उसे कमीशन के आधार पर आपस में बांट लेते थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्ध बैंक खातों की जांच अभी भी जारी है। उन्नाव पुलिस ने साफ किया है कि साइबर अपराधियों के इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by Ramakant1