Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking for Job Job Field : all delivery companies Expected Salary : 15000 City / Locality : Etah Uttar Pradesh Experience Level : 1-2 Years Job Type : Part Time Education Qualification : Graduate Master of LED light repairing
Yajuvendra kumar sharma
Looking for Job Job Field : all delivery companies Expected Salary : 15000 City / Locality : Etah Uttar Pradesh Experience Level : 1-2 Years Job Type : Part Time Education Qualification : Graduate Master of LED light repairing
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!1
- एटा में सड़क सुरक्षा को मिलेगी हाईटेक रफ्तार, एसएसपी ने इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी , 31 जुलाई। जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एटा पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। यह इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और ब्रीथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन कर निर्धारित सीमा से अधिक गति वाले वाहनों की तुरंत पहचान करेगी। वहीं हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे 250 मीटर से लेकर लगभग एक किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। अब ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ई-चालान के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।4
- वर्षा ने बिगाड़ दिया आवागमन, अंडर पास में जल भराव से बढ़ी मुश्किलें रिपोर्ट - रवेन्द्र जादौन नोएडा — लगातार बारिश के बाद नोएडा के अंडरपास में भारी जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कई लोगों ने नोएडा के विकास मॉडल पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि जिस शहर में देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन हवाई अड्डा, बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां, प्रस्तावित फिल्म सिटी और करोड़ों रुपये की लागत से बना नोएडा प्राधिकरण का कार्यालय है, वहीं बारिश के बाद अंडरपास जलमग्न हो जाना विकास कार्यों पर सवाल खड़े करता है।1