पटना में फिर से छात्रों का प्रोटेस्ट/वाटर कैनन से की गई पानी की बौछार।पढ़िए क्यो की जा रही प्रोटेस्ट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पटना विश्वविद्यालय के करीब 15 छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। जेपी गोलंबर पर शुरू हुआ प्रदर्शन इनकम टैक्स गोलंबर और फिर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गया, जहां पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बाद कई छात्र सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाकर सड़क किनारे किया और आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र समेत पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंगा नियंत्रण बल तैनात किए गए थे। एहतियात के तौर पर वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी मौके पर रखा गया था। पांच प्रमुख मांगें प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई वापस लेने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा छात्र संगठनों ने सीवान में हाल के छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और गोलीबारी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। कांग्रेस के कई नेता मौजूद इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों का समर्थन किया। वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटनाओं की अनुमति नहीं दी जा सकती। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे तक पहुंच चुके हैं, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
पटना में फिर से छात्रों का प्रोटेस्ट/वाटर कैनन से की गई पानी की बौछार।पढ़िए क्यो की जा रही प्रोटेस्ट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राजधानी पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पटना विश्वविद्यालय के करीब 15 छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। जेपी गोलंबर पर शुरू हुआ प्रदर्शन इनकम टैक्स गोलंबर और फिर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गया, जहां पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछार के बाद कई छात्र सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाकर सड़क किनारे किया और आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र समेत पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंगा नियंत्रण बल तैनात किए गए थे। एहतियात के तौर पर वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी मौके पर रखा गया था। पांच प्रमुख मांगें प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें
भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई वापस लेने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा छात्र संगठनों ने सीवान में हाल के छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और गोलीबारी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। कांग्रेस के कई नेता मौजूद इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों का समर्थन किया। वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटनाओं की अनुमति नहीं दी जा सकती। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे तक पहुंच चुके हैं, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
- मुजफ्फरपुर नगर निगमकर्मी अपने मांगो को लेकर थाली बजा कर दर्शन किया1
- अब बिहार में जाति धर्म के आधार पर वोट नहीं होगा सिर्फ शिक्षा पर वोट होगा बाकी पूर की जनता ने बता दिया है अब बिहार में जाति धर्म के आधार पर वोट नहीं होगा सिर्फ शिक्षा पर वोट होगा बाकी पूर की जनता ने बता दिया है1
- लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी ने बिहार में आगाज हुआ, जिसमें सतेन्द्र पासी को प्रदेश अध्यक्ष व पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की कमान लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी ने बिहार में आगाज हुआ, जिसमें सतेन्द्र पासी को प्रदेश अध्यक्ष व पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की कमान जहानाबाद के सुगांव में संगठन विस्तार सम्मेलन, नियुक्ति पत्र सौंपकर नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान; सामाजिक एकता और जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प जहानाबाद (मखदुमपुर)। लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी (उत्तर प्रदेश) ने बिहार में अपने संगठनात्मक विस्तार की औपचारिक शुरुआत करते हुए जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सुगांव पंचायत के सुगांव गांव में संगठन विस्तार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी ने की, जबकि मंच संचालन सिद्धीकांत चौधरी ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश संयोजक कुलदीप पासी ने बिहार इकाई के गठन की घोषणा करते हुए श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बिहार में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गमछा, पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं अधिकारों के प्रति लोगों को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों तक संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा हर कार्यकर्ता और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में संगठन मजबूती से साथ खड़ा रहेगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पूजा पासी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा समाज को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। समारोह के दौरान दिलीप पासी, मोहन पासी,अनिल पासी, वीरेंद्र पासी, विजय पासी, कंचन पासी, सुरेश पासी, सच्चिदानंद पासी, संजय पासी, शशि चौधरी, पप्पू पासी, राजू चौधरी, मीना देवी, बेबी देवी, गीता देवी, अनिता चौधरी, सुनीता चौधरी, संपत्ति देवी एवं अंजली देवी सहित कई कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल! पुलिस की लाठीचार्ज में कई घायल प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल! पुलिस की लाठीचार्ज में कई घायल प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बड़ा बयान1
- मुजफ्फरपुर गरीबनाथ मंदिर में अरघा से बाबा को जल अर्पण किया गया1
- Patna #तानाशाह #सरकार के खिलाफ छात्रों ने किया #प्रदर्शन #लाठी चा/र्ज एवं गो/ली चलाने के विरुद्ध में1