पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, न्यायालय परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, न्यायाधीशों ने किया पौधारोपण भिवानी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भिवानी के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से न्यायालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी डॉ. गगनदीप कौर सिंह तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार, अन्य न्यायाधीशों सहित जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर और सचिव विनोद भारद्वाज ने पौधारोपण कर किया। अभियान के दौरान फलदार एवं छायादार सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कोर्ट परिसर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पौधे वितरित करते हुये कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाए और पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना समय की मांग है। पौधारोपण अभियानों को जन आंदोलन का स्वरूप देकर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनकी समुचित देखभाल करके ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण और संवर्धन पौधारोपण जितना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रण दोहराया। इस अवसर पर न्यायालय विभाग व वन मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- 💥 627 अंक... किसान की बेटी का कमाल! जानिए कैसे MATRIX Academy Sikar ने बदली दिव्या की जिंदगी 📚 MATRIX Academy के अनुभवी शिक्षकों ने दिलाई बड़ी सफलता, दिव्या ने NEET में 627 अंक से बढ़ाया हरियाणा का गौरव भिवानी जिले के गांव मिताथल की होनहार बेटी दिव्या ने NEET 2026 में 627 अंक हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। किसान परिवार से आने वाली दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और MATRIX Academy, Sikar के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित माहौल और बेहतरीन शैक्षणिक व्यवस्था को दिया। 🎯 दिव्या का सपना डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उनकी यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है कि सही मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 👏 JPH NEWS HARYANA की ओर से दिव्या और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।1
- जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस1
- #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण1
- हर हर महादेव! ऋषिकेश से लाइव कांवड़ यात्रा और मां गंगा के अलौकिक दर्शन1
- Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा Dengue vs Viral Fever: ये लक्षण बताएंगे असली बीमारी, Fortis हॉस्पिटल की डॉ नेहा ने बताये बचाव के तरीके। Podcast1
- Post by Dainik news Haryana live1
- रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर गीरहो का किया पर्दाफाश 3 लोग गिरफ्तार। रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।1
- Post by PPT News1